Tips and Tricks: चीनी में घुस गईं चींटियां? ये घरेलू नुस्खे मिनटों में करेंगी डब्बे को साफ

Last Updated:

Tips and Tricks: चीनी में चींटियां घुस जाना अक्सर सिरदर्द बन जाता है, लेकिन कुछ आसान घरेलू नुस्खों से इससे बचा जा सकता है. गृहणी शारदा देवी के अनुसार चीनी को धूप में फैला कर उसमें लौंग डालने से चींटियां तुरंत बाहर निकल जाती हैं.

चीनी का इस्तेमाल हर घर में चाय या मिठाई बनाने के लिए होता है. लेकिन जब इसमें चींटियां घुस जाती हैं तो यह समस्या सिरदर्द बन जाती है. चाहे डिब्बा कितना भी कसकर बंद करें, कई बार ये छोटे-छोटे कीड़े रास्ता ढूंढ ही लेते हैं.

टिप्स एंड ट्रिक्स

लेकिन आप कुछ कुछ टिप्स अपना कर इस समस्या का समाधान हमेशा के लिए पा सकते हैं. गृहणी शारदा देवी ने बताया कि अगर आपकी चीनी के डब्बे में चींटियां आ जाती है तो उस समय धूप और लौंग का इस्तेमाल करें. इससे वे आसानी से बाहर निकाल जाती है. इसके लिए चीनी को थाली में फैला कर धूप में रख दें. इसके बाद इसमें 5-6 लौंग डालें. लौंग की तेज गंध और धूप मिलकर चींटियों को बाहर निकलने पर मजबूर कर देगी.

टिप्स एंड ट्रिक्स

इसके अलावा एक और तरीका है, चीनी को थाली में डालकर उसमें तेजपता रख दें. कुछ ही देर में चींटियां वहां से भाग जाएंगी. इसके बाद दालचीनी के टुकड़े को कपड़े में बांधकर कंटेनर में डाल दें, ताकि दोबारा चींटियां न आएं.

टिप्स एंड ट्रिक्स

गर्म पानी वाला हैक भी इसका कारगर घरेलू नुस्खा है. इसके लिए एक बर्तन में हल्का गर्म पानी भरें और उसमें एक कटोरी रखें. चीनी को थाली में डालकर उस कटोरी के ऊपर रख दे. कुछ मिनट बाद अपने आप चींटियां बाहर निकल जाएंगी और आपकी चीनी साफ हो जाएगी.

टिप्स एंड ट्रिक्स

इन आसान उपायों से न केवल चीनी को बर्बाद होने से बचाया जा सकता है, बल्कि दोबारा चींटियों से सुरक्षा भी मिलती है. लौंग, तेजपता और धूप जैसे घरेलू नुस्खे सस्ते और कारगर होते हैं. इन तरीकों से आप बिना झंझट अपनी चीनी को सुरक्षित रख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

चीनी में घुस गईं चींटियां? ये घरेलू नुस्खे मिनटों में करेंगी डब्बे को साफ

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *