Tips And Tricks: दीमक से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय, अब दीवारें और फर्नीचर रहेंगे सुरक्षित

Last Updated:

अगर घर की दीवारों या फर्नीचर में दीमक लग गई है और आप महंगा पेस्ट कंट्रोल नहीं कराना चाहते, तो कुछ आसान घरेलू उपायों से ही दीमक को जड़ से खत्म किया जा सकता है. नीम, हींग, नमक, लाल मिर्च और लौंग जैसे सस्ते और प्राकृतिक नुस्खे दीमक भगाने में बेहद असरदार हैं.

अब आप दीमक की बड़ी समस्या से मात्र 50 रुपये में घरेलू तरीकों को अपनाकर छुटकारा पा सकते हैं. इन तरीकों से आप दीवारों से दीमक को दूर कर सकते हैं, और इनके छिड़काव से दीमक लंबे समय तक वापस नहीं आएंगे. इसके लिए आपको महंगे पेस्ट कंट्रोल या केमिकल ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

पाली

अगर आपको घर की किसी भी दीवार पर दीमक का निशान दिखे, तो उसे झाड़ू की मदद से हटाएं और गीले कपड़े को गर्म पानी में डुबोकर उस जगह को पोंछें. इसके बाद सूखी नीम की पत्तियों को पीसकर पानी में घोलें और दीवार पर छिड़कें. नीम को एक प्राकृतिक औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है.

पाली

दीमक से छुटकारा पाने के लिए आप हींग का इस्तेमाल कर सकते हैं. हींग की तेज़ महक दीमक को बिल्कुल पसंद नहीं आती. हींग का घोल बनाने के लिए स्प्रे बोतल में जरूरत के हिसाब से पानी लें और उसमें आधा या एक चम्मच हींग डालकर अच्छी तरह घोलें. तैयार घोल को दीमक से प्रभावित जगह और उनके रास्तों पर छिड़कें. इसकी तेज़ महक से दीमक तुरंत बाहर निकलकर भाग जाते हैं और मर जाते हैं.

पाली

आप करेले के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए करेले को पीसकर उसका रस निकाल लें और उसमें कुछ नीम की पत्तियां पीसकर मिला दें. फिर इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर अच्छे से हिला लें. इसके बाद इसे दीमक लगी हुई जगह पर छिड़कें और कुछ देर के लिए छोड़ दें. अगर दीमक ज़्यादा हों, तो इस घोल का छिड़काव 2–3 बार और करें.

पाली

लाल मिर्च पाउडर को आप खाने में इस्तेमाल करने के अलावा दीमक से छुटकारा पाने के लिए भी काम में ले सकते हैं. इसके लिए लाल मिर्च पाउडर को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर घोल तैयार करें और उसे स्प्रे बोतल में भरकर कुछ देर के लिए रख दें. फिर इस घोल को दीमक-प्रभावित जगह पर छिड़कें. इसके अलावा आप इसका पेस्ट बनाकर भी प्रभावित स्थान और दीमक की सुरंगों में भर सकते हैं. इसकी जलन से दीमक मर जाते है.

पाली

दीमक को भगाने के लिए लौंग के पानी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. सबसे पहले साबुत लौंग को पीसकर उसका पाउडर बना लें. अब इस पाउडर को आधा गिलास पानी में डालकर 2–3 घंटे के लिए छोड़ दें. समय पूरा होने पर इसे छानकर दूसरे बर्तन में निकाल लें. जब लौंग का पानी तैयार हो जाए, तो इसे स्प्रे बोतल में भरें. इसके बाद दीवार की उस जगह पर छिड़कें, जहां दीमक लगे हों. इससे दीमक खत्म हो जाएंगे.

पाली

दीमक का सफाया करने के लिए आप नमक का उपयोग भी कर सकते हैं. इसके लिए नमक को पानी में घोलकर लिक्विड तैयार करें. अब इस लिक्विड को कटोरी में पलटें. दीमक का जड़ से सफाया करने के लिए तैयार किए गए लिक्विड को स्प्रे बोतल में भरकर दीमक वाली जगह पर छिड़क दें.

homelifestyle

Tips And Tricks: घर की दीवारों और फर्नीचर से दीमक भगाने के आसान उपाय

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *