Tips And Tricks: बादाम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें! इन घरेलू नुस्खों से मिनटों में करें असली-नकली की पहचान

Last Updated:

Tips And Tricks: बादाम सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन बाजार में नकली और मिलावटी बादाम भी बिक रहे हैं. ऐसे में खरीदने से पहले सतर्क रहना जरूरी है. कुछ आसान घरेलू नुस्खों से असली और नकली बादाम की पहचान की जा सकती है. पानी टेस्ट, रंग, स्वाद और खुशबू के जरिए बादाम की गुणवत्ता जांची जा सकती है. ये तरीके सरल, सुरक्षित और किफायती हैं, जिससे आप शुद्ध बादाम चुनकर अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं.

  बादाम सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और कई तरह के विटामिन सहित हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. हालांकि आज के समय में बढ़ती मांग के कारण बाजार में नकली या मिलावटी बादाम बड़े पैमाने पर बिकने लगे हैं. ऐसे में बादाम खरीदने से पहले असली और नकली की पहचान करना बहुत जरूरी हो जाता है. कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपनी सेहत का ख्याल व नुकसान दोनों रख सकते है.

नकली बादाम चूर्ण जैसा लगने लगता है

असली बादाम सामान्य आकार के और वजन में भारी होते हैं जबकि नकली या मिलावटी अक्सर हल्के और असमान आकार के होते हैं. इसके अलावा बादाम पर नाखून से हल्का दबाव देते है तो असली बादाम सख्त होता है जबकि नकली बादाम जल्दी टूट जाता है या चूर्ण जैसा होने लग जाता है.

अगर बादाम बहुत ज्यादा चिकना होता है तो इसे खरीदने से बचना चाहिए

असली बादाम का रंग आमतौर पर हल्का भूरा होता है वहीं नकली या मिलावटी बादाम अक्सर जरूरत से ज्यादा चमकदार और अधिक स्मूद नजर आते हैं. कई बार इन्हें पॉलिश या केमिकल से ट्रीट किया जाता है जिससे इन पर कृत्रिम चमक आ जाती है. अगर बादाम बहुत ज्यादा चिकना हो तो इसे खरीदने से बचना चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बादाम खरीदते समय थोड़ी मात्रा को सूंघकर जरूर परखना चाहिए

असली बादाम में हल्की, नेचुरल और नटी खुशबू होती है. अगर बादाम से केमिकल जैसी अजीब या बासी गंध आ रही है तो वह नकली या खराब हो सकता है. बादाम खरीदते समय थोड़ी मात्रा को सूंघकर जरूर परखना चाहिए सेहत के साथ खिलवाड़ नही हो.

असली बादाम का छिलका आसानी से उतर जाता है और अंदर का दाना सफेद होता है

आप बादाम को पानी में भिगोकर भी टेस्ट कर सकते हैं. इसके लिए कुछ बादाम पानी में 5-6 घंटे के लिए भिगोकर रखने चाहिए. असली बादाम का छिलका आसानी से निकल जाता है और अंदर का दाना सफेद व साफ होता है वहीं नकली या प्रोसेस्ड बादाम का छिलका ठीक से नहीं निकलता है. कई बार नकली बादाम का रंग अंदर से पीला भी होता है.

बादाम का कड़वा स्वाद होने पर इसमें मिलावट हो सकती है

असली बादाम का स्वाद हल्का मीठा और क्रीमी होता है. अगर चखने पर बादाम बहुत ज्यादा कड़वा या अजीब लगे तो इसे खरीदने से बचना चाहिए. बादाम का कड़वा स्वाद होने पर इसमें मिलावट हो सकती है और यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सेहत से खिलवाड़ बंद! बाजार से बादाम लाने से पहले अपनाएं ये देसी जांच तरीके

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *