Last Updated:
भारत में टिक-टॉक और अलीएक्सप्रेस की वेबसाइटें कुछ नेटवर्क्स पर खुलने लगीं, जिससे वापसी की अफवाहें फैल गई. लेकिन सरकार ने साफ किया है कि बैन पर कोई बदलाव नहीं हुआ और प्रतिबंध जारी है.
भारत में कुछ लोगों ने टिकटॉक वेबसाइट खुलने की बात बताई है.इस पूरे मामले पर सरकार की ओर से साफ कर दिया गया है कि भारत में टिकटॉक या अलीएक्सप्रेस जैसी चाइनीज़ सर्विस को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने CNBC-TV18 से कहा, ‘इस तरह की खबरें पूरी तरह से गलत और भ्रामक हैं.’
कई लोगों का कहना था कि वेबसाइट सिर्फ कुछ खास नेटवर्क्स पर ही खुल रही थी, यानी यह कोई तकनीकी वजह भी हो सकती है. लेकिन इस वजह से टिकटॉक की वापसी की अटकलें जरूर तेज हो गईं.
सरकार ने कहा था कि ये प्लेटफॉर्म भारत की अखंडता, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के खिलाफ काम कर रहे हैं. उसी समय से टिकटॉक भारत में बंद है और इसकी वापसी को लेकर कई बार अफवाहें फैल चुकी हैं, लेकिन हकीकत यही है कि बैन अब भी जारी है.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
.