Last Updated:
सोते समय बाल बांधना या खोलना बालों की हेल्थ पर असर डालता है. हल्की चोटी या पिगटेल बेहतर है, टाइट हेयर टाई से बचें. सिल्क पिलो कवर बालों को फ्रिज़ी होने से बचाता है.
Health, सोते समय कई लोग बालों को बांधकर सोते हैं, तो कई लोग बालों को खोलकर भी सोते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं, सोते समय बालों को बांधना या खुला छोड़ना आपको एक छोटी-सी आदत लग सकती है, लेकिन यह आपकी बालों की हेल्थ पर बड़ा असर डाल सकती है. आइए जानते हैं दोनों विकल्पों के फायदे और नुकसान.
बाल खोलकर सोना – फायदे और नुकसान
फायदे:
- स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.
- बालों की जड़ों को प्राकृतिक पोषण मिलता है.
- छोटे या बॉब कट बालों के लिए खोलकर सोना आरामदायक होता है.
नुकसान:
- लंबे बाल उलझ सकते हैं, जिससे टूटने का खतरा बढ़ता है.
- बाल चेहरे पर आ सकते हैं, जिससे नींद में बाधा और पिंपल्स की समस्या हो सकती है.
- करवट बदलते समय बालों में फ्रिक्शन होता है, जिससे वे फ्रिज़ी हो सकते हैं.
बाल बांधकर सोना – फायदे और नुकसान
फायदे:
- बाल उलझते नहीं, जिससे टूटने से बचाव होता है.
- हल्की चोटी या पिगटेल से फ्रिक्शन कम होता है, जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है.
- चेहरे पर बाल नहीं आते, जिससे नींद बेहतर होती है.
नुकसान:
- बहुत टाइट बांधने से स्कैल्प पर खिंचाव होता है, जिससे बाल कमजोर हो सकते हैं.
- टाइट हेयर टाई से बालों की जड़ों को नुकसान हो सकता है.
सही तरीका क्या है?
- लंबे और पतले बाल हैं तो हल्की चोटी या ढीला पिगटेल बनाकर सोएं.
- छोटे बाल हैं तो खोलकर सो सकते हैं.
- सिल्क या साटन पिलो कवर का इस्तेमाल करें ताकि बालों में फ्रिज़नेस न आए.
- टाइट हेयर टाई से बचें, स्क्रंची या सॉफ्ट क्लॉथ बैंड का इस्तेमाल करें.
- गीले बालों में कभी न सोएं, इससे बाल ज्यादा टूटते हैं.
आपकी एक आदत जैसे सोते समय बालों को कैसे रखें, आपकी बालों की सेहत को बिगाड़ भी सकती है और निखार भी सकती है. इसलिए अपने बालों की लंबाई और बनावट के अनुसार सही तरीका अपनाएं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।