गुरुवार का टैरोकार्ड राशिफल: मेष राशि वालों को कामकाज में नए मौके मिल सकते हैं, तुला राशि वालों को आर्थिक फैसलों में फायदा मिल सकता है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (26 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

26 मार्च, गुरुवार को मेष राशि वालों को कामकाज में नए मौके मिल सकता है। फैसला सोच-समझकर लेना होगा। मिथुन राशि वालों के काम की तारीफ भी होगी। कर्क राशि वालों का दिन तेजी से निकलेगा, इसलिए हर फैसला संभलकर लेना होगा।

तुला राशि वालों को सहयोग, संतुलन और छोटे आर्थिक फैसलों से फायदा मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों के लिए अनुभव और धैर्य ताकत बनेंगे। मीन राशि वालों के जीवन में भावनात्मक ताजगी और नए जुड़ाव के संकेत हैं। बाकी राशियों पर भी दिन का असर मिला-जुला रहेगा।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – द फूल आज का दिन नई शुरुआत और अनदेखे अनुभवों का है। परिवार में हल्की हलचल बनी रहेगी। आपकी जिज्ञासा माहौल को जीवंत बनाए रखेगी। हाउसवाइफ किसी छोटे बदलाव से राहत महसूस करेंगी। घर में छोटी बहस उठ सकती है, लेकिन जल्दी शांत भी हो जाएगी। आर्थिक मामलों में अचानक कोई नया विकल्प सामने आ सकता है। रिश्तेदारों से जुड़ा छोटा आयोजन खुशी देगा। दिन आपको जोखिम और समझदारी के बीच संतुलन बनाना सिखाएगा।

करियर – नए अवसर का दरवाजा खुल सकता है। इवेंट प्लानिंग, ट्रैवल या मीडिया से जुड़े लोगों को अचानक काम मिल सकता है। किसी असाइनमेंट में क्रिएटिव सोच जरूरी होगी। टीम में आपकी ऊर्जा माहौल बदल देगी। इंटरव्यू देने वालों को अलग सोच का फायदा मिलेगा। बिजनेस में नया प्रस्ताव आकर्षित करेगा, लेकिन तुरंत फैसला न लें। लव – रिश्तों में हल्कापन और अनिश्चितता साथ-साथ चलेंगे। साथी के साथ हंसी-मजाक बढ़ेगा। छोटी गलतफहमी भी उभर सकती है। कोई छोटा सरप्राइज रिश्ता बेहतर करेगा। कपल्स साथ समय बिताकर संतुलन पाएंगे। आज प्रेम में गंभीरता कम और अनुभव ज्यादा रहेगा। हेल्थ – सांस से जुड़ी हल्की परेशानी महसूस हो सकती है। सीढ़ियां चढ़ते समय सांस का असंतुलन लग सकता है। ठंडी और भारी चीजों से बचें। प्राणायाम और हल्का कार्डियो फायदेमंद रहेगा। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4

वृष – फोर ऑफ कप्स आज मन में हल्की उदासी और अनमना भाव रह सकता है। चीजें सामने होंगी, लेकिन उनमें रुचि कम लगेगी। परिवार का माहौल शांत रहेगा। बुजुर्गों की बात समझ आएगी, लेकिन असर धीरे होगा। हाउसवाइफ को छोटे काम भी भारी लग सकते हैं। रूटीन में मन कम लगेगा। आर्थिक मामलों में कोई विकल्प दिखेगा, लेकिन मन उससे जुड़ नहीं पाएगा। किसी रिश्तेदार की अचानक विजिट हल्की असहजता ला सकती है।

करियर – एचआर, कस्टमर सर्विस या सपोर्ट रोल में काम करने वालों को थकान महसूस होगी। नया असाइनमेंट आएगा, लेकिन उत्साह कम रहेगा। टीम के व्यवहार से हल्का असंतोष रहेगा। किसी टास्क को दोबारा करना पड़ सकता है। सीनियर्स का निर्देश मानना पड़ेगा, भले मन न हो। बिजनेस में नया कांटैक्ट स्पष्ट नहीं लगेगा। लव – रिश्तों में दूरी महसूस हो सकती है। साथी की किसी बात पर मन अटका रहेगा। संवाद कम होगा, लेकिन भावनाएं भीतर चलती रहेंगी। कोई अनरीड मैसेज या अधूरी बात कसक दे सकती है। अविवाहित लोग पुराने कनेक्शन को याद करेंगे। कपल्स के बीच अनकहे सवाल बने रहेंगे। प्रेम में अभिव्यक्ति कम और अनुभव ज्यादा रहेगा।

हेल्थ – पानी कम पीने से थकान बढ़ सकती है। हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग जरूरी है। मीठा और जंक फूड कम लें। मानसिक थकान भी शरीर को प्रभावित करेगी। आराम और शांत समय बहुत जरूरी रहेगा। लकी कलर – स्काई ब्लू्, लकी नंबर – 2

मिथुन – क्वीन ऑफ कप्स आज भावनाएं गहरी और संतुलित रहेंगी। परिवार में नरमी और अपनापन महसूस होगा। बुजुर्गों का स्नेह सुकून देगा। हाउसवाइफ किसी पुरानी याद से जुड़कर भावुक हो सकती हैं। घर का माहौल सौम्य रहेगा। आपका अंतर्ज्ञान मजबूत रहेगा। छोटी बातों का समाधान सहज मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिल और दिमाग के बीच हल्का द्वंद्व रहेगा, लेकिन फैसला संतुलित होगा। दिन भावनात्मक स्पष्टता और भीतर की शांति देगा।

करियर – काउंसलिंग, मनोविज्ञान या सोशल वर्क से जुड़े लोगों को संतोष मिलेगा। टीम में आपका नरम रवैया माहौल बेहतर करेगा। किसी प्रोजेक्ट में मानवीय नजरिया जरूरी होगा। सीनियर्स आपकी समझ की सराहना करेंगे। बिजनेस में किसी महिला क्लाइंट से उपयोगी सुझाव मिल सकता है। लव – रिश्तों में कोमलता और गर्माहट बढ़ेगी। साथी आपकी भावनाओं को बिना कहे समझेगा। अविवाहित लोगों को किसी संवेदनशील व्यक्ति की ओर आकर्षण होगा। कोई पुरानी याद अचानक मन को छू सकती है। आज प्रेम में सुकून, अपनापन और सच्चाई का प्रवाह रहेगा। हेल्थ – हाथों में हल्की कमजोरी या कंपन जैसा अहसास हो सकता है। त्वचा ज्यादा संवेदनशील लग सकती है। पानी भरपूर पिएं। नमक संतुलित रखें। धीमी सांसों का अभ्यास और रिलैक्सेशन तकनीक लाभ देंगी। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 2

कर्क – नाइट ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन तेज रफ्तार और तुरंत फैसलों से भरा रहेगा। मन जल्दी प्रतिक्रिया देगा। घर में हल्की भागदौड़ बनी रहेगी। बुजुर्ग आपको धीमा चलने की सलाह देंगे। बच्चे आपकी ऊर्जा से प्रभावित होंगे। हाउसवाइफ को अचानक काम बदलना पड़ सकता है। परिवार में छोटी तकरार होगी, लेकिन जल्दी शांत भी हो जाएगी। आर्थिक मामलों में तुरंत फैसला लेना पड़ सकता है। किसी कॉल या खबर से आपकी योजना बदल सकती है। दिन गति, साहस और सतर्कता का मिश्रण रहेगा।

करियर – आज स्पीड और एक्शन जरूरी रहेगा। एविएशन, सिक्योरिटी या ऑपरेशंस से जुड़े लोगों को तुरंत फैसले लेने होंगे। किसी काम में आखिरी समय पर बदलाव आ सकता है। मीटिंग अचानक शेड्यूल हो सकती है। सीनियर्स तुरंत प्रतिक्रिया चाहेंगे। बिजनेस में तेज डील का मौका मिलेगा। लव – रिश्तों में जल्दबाजी असर डाल सकती है। साथी की बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से तनाव बढ़ सकता है। थोड़ा रुककर सुनना जरूरी है। अविवाहित लोग किसी अचानक आकर्षण से चौंक सकते हैं। कोई मैसेज या बात गलत समझी जा सकती है। कपल्स को धैर्य रखना होगा। हेल्थ – शरीर में ऊर्जा ज्यादा रहेगी, लेकिन संतुलन कम रहेगा। पेट में हल्की ऐंठन महसूस हो सकती है। दिमाग ज्यादा सक्रिय रहेगा, जिससे नींद प्रभावित हो सकती है। बहुत तेज भागदौड़ से थोड़ा बचें। लकी कलर – क्रिमसन, लकी नंबर – 9

सिंह – फाइव ऑफ स्वोर्ड्स आज वातावरण में हल्का तनाव और प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। घर में छोटी बात भी बड़ी लग सकती है। आप अपनी बात मनवाना चाहेंगे। बुजुर्ग आपकी बेचैनी समझेंगे। बच्चे सवालों से माहौल हल्का करेंगे। हाउसवाइफ किसी मुद्दे पर सख्त रुख ले सकती हैं। परिवार में पुराने विषय पर खींचतान उभर सकती है। जरूरत से ज्यादा सोचने से मन भारी रहेगा। पैसों को लेकर भ्रम फैसला रोक सकता है। किसी रिश्तेदार की टिप्पणी मन पर असर छोड़ सकती है। दिन आपको धैर्य और संयम की सीख देगा।

करियर – मीडिया, एडवरटाइजिंग या नेगोशिएशन से जुड़े लोग दबाव महसूस करेंगे। किसी आइडिया को लेकर विवाद हो सकता है। टीम में असहमति दिखेगी। आपको स्थिति संभालनी होगी। सीनियर्स आपके व्यवहार को नोटिस करेंगे। बिजनेस में प्रतिस्पर्धी की चाल सामने आ सकती है। लव – रिश्तों में आज शब्द चुभ सकते हैं। साथी की एक बात दिल पर असर डाल सकती है। किसी मैसेज या बातचीत का टोन गलत समझा जा सकता है। अविवाहित लोगों को किसी बातचीत का अचानक बदलता रुख परेशान करेगा। कपल्स को ईगो छोड़ना होगा। शांत रहकर बात करना जरूरी है। हेल्थ – कंधों और ऊपरी पीठ में खिंचाव बढ़ सकता है। नींद अधूरी रह सकती है और बार-बार टूट सकती है। कैफीन कम लें। गहरी सांस और रिलैक्सेशन मदद करेंगे। शांत संगीत और स्क्रीन से दूरी राहत देंगे। लकी कलर – ब्लॉसम पिंक, लकी नंबर – 6

कन्या – सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स आज मन धीरे-धीरे आगे बढ़ने का संकेत देगा। आप बीती बातों से दूरी बनाना चाहेंगे। घर में माहौल शांत रहेगा। बातचीत कम, लेकिन समझ भरी होगी। बच्चे आपकी हल्की मुस्कान को नोटिस करेंगे। हाउसवाइफ पुराने कामों को सुलझाने की ओर ध्यान देंगी। कोई लंबित मुद्दा धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में राहत का संकेत मिलेगा।

करियर – आज काम में बदलाव का दौर दिखाई देगा। शिपिंग, ट्रांसपोर्ट या कोआर्डिनेशन से जुड़े लोगों को प्रगति मिलेगी। पुराना प्रोजेक्ट धीरे-धीरे क्लोज होने लगेगा। टीम में समझ बेहतर होगी। सीनियर्स नई दिशा देंगे। बिजनेस में रुकी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। लव – रिश्तों में आज सुधार का भाव रहेगा। साथी आपकी स्थिति समझेगा। बातचीत कम, लेकिन सच्ची होगी। अविवाहित लोग पुराने भ्रम से बाहर निकलेंगे। कोई पुराना भाव धीरे-धीरे खत्म होगा। कपल्स के बीच शांति और संतुलन रहेगा। आज प्रेम में जल्दबाजी नहीं, बल्कि धीरे आगे बढ़ने की चाह रहेगी। हेल्थ – लंबे समय तक खड़े रहने से थकान बढ़ सकती है। सांसें गहरी लगेंगी, लेकिन ऊर्जा कम महसूस होगी। शरीर को आराम की जरूरत है। हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग करें। पानी पर्याप्त मात्रा में लें। लकी कलर – मिंट ग्रीन, लकी नंबर – 8

तुला – सिक्स ऑफ पेन्टाकल्स आज मन हल्का और संतुलित रहेगा। छोटी-सी सलाह भी बड़ा असर दिखाएगी। किसी पुराने कागज या बात से समाधान मिलेगा। परिवार में सहयोग का भाव बढ़ेगा। हाउसवाइफ की मेहनत सराही जाएगी। किसी अनजान व्यक्ति से मदद मिल सकती है। वातावरण सरल और सहज रहेगा। आप संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे। आर्थिक मामलों में छोटे फैसले फायदा देंगे।

करियर – बैंकिंग, फाइनेंस या सपोर्ट सर्विस से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। सहकर्मी की छोटी जानकारी काम आगे बढ़ाएगी। पुराना ड्राफ्ट या डेटा नया विचार देगा। सीनियर्स का संकेत दिशा तय करेगा। टीमवर्क मजबूत रहेगा। बिजनेस में साझेदारी फायदेमंद रहेगी। काम का बोझ रहेगा, लेकिन दबाव कम महसूस होगा। लव – साथी का शांत व्यवहार भरोसा बढ़ाएगा। छोटी बात पर मुस्कान लौटेगी। कोई पुरानी बातचीत नया अर्थ दे सकती है। अविवाहित लोगों को सहज परिचय का अवसर मिलेगा। दूर बैठे व्यक्ति का संदेश दिल को छू सकता है। कपल्स के बीच बराबरी का भाव मजबूत होगा। आज प्रेम में देना और समझना दोनों साथ चलेंगे। हेल्थ – छोटी आदतों में बदलाव लाभ देगा। पानी का संतुलन बनाए रखें। सिर में हल्का दबाव कम होगा। पाचन बेहतर रहेगा। हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग जरूरी है। घरेलू उपाय राहत देंगे। दिनभर शरीर संतुलित महसूस करेगा। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 1

वृश्चिक – द हायरोफैन्ट आज मन स्थिरता और परंपरा की ओर झुकेगा। घर में शांत और संयमित वातावरण रहेगा। आप पुराने विचारों में छिपी सच्चाई समझ पाएंगे। हाउसवाइफ की लगन प्रेरणा देगी। परिवार में अनुशासन और सम्मान का भाव बढ़ेगा। कोई छोटा अनुभव आपको भीतर से बदल सकता है। आर्थिक मामलों में सोच परिपक्व रहेगी। दिन आपको मूल्यों, विश्वास और धैर्य की ओर ले जाएगा।

करियर – शिक्षा, कंसल्टिंग या प्रशासन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। सीनियर्स का छोटा सुझाव दिशा बदल सकता है। किसी पुराने डॉक्यूमेंट में जरूरी संकेत मिलेगा। टीम मीटिंग में आपका संतुलित विचार सराहा जाएगा। काम का बंटवारा साफ रहेगा। बिजनेस में पारंपरिक तरीके फायदा देंगे। आज अनुभव ही आपकी ताकत बनेगा। लव – रिश्तों में स्थिरता और विश्वास बढ़ेगा। साथी का व्यवहार सुकून देगा। बातचीत कम, लेकिन गहरी होगी। कोई पुरानी बात नया अर्थ लेकर आएगी। अविवाहित लोगों को परिपक्व व्यक्ति की ओर आकर्षण होगा। कपल्स के बीच सम्मान और समझ बढ़ेगी। आज प्रेम में गहराई, धैर्य और सच्चाई प्रमुख रहेंगे। हेल्थ – थकान कम महसूस होगी। पाचन सुधरेगा। पानी अधिक पिएं। हल्की स्ट्रेचिंग लाभ देगी। नींद बेहतर होगी। नियमित दिनचर्या अपनाना फायदेमंद रहेगा। शरीर को स्थिर और शांत रखने पर ध्यान दें। लकी कलर – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3

धनु – द हरमिट आज मन एकांत और आत्मचिंतन की ओर झुकेगा। भीड़ से दूरी बनाकर आप खुद को समझना चाहेंगे। घर का शांत वातावरण सुकून देगा। बुजुर्गों की कोई साधारण बात गहरा संकेत दे सकती है। परिवार में बातचीत कम रहेगी, लेकिन समझ बनी रहेगी। हाउसवाइफ की सादगी प्रेरित करेगी। कोई पुरानी स्मृति नई दिशा दिखा सकती है। मन उलझनों को धीरे-धीरे सुलझाएगा। दिन आपको भीतर झांकने और खुद से जुड़ने का मौका देगा।

करियर –आज अवलोकन आपकी ताकत बनेगा। रिसर्च, एडिटिंग या आर्काइव काम से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। किसी डॉक्यूमेंट में छिपी बात दिशा बदल सकती है। आप कम बोलकर ज्यादा समझेंगे। मीटिंग में आपकी शांत उपस्थिति असर डालेगी। नया प्लान धीरे-धीरे साफ होगा। लव – साथी का व्यवहार अनकहे भाव जाहिर करेगा। बातचीत धीमी, लेकिन अर्थपूर्ण होगी। कोई पुरानी उलझन हल होती दिखेगी। अविवाहित लोग शांत और सीमित स्वभाव वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे। दूर से आया छोटा संदेश दिल को छू सकता है। आज प्रेम में एकांत और समझ दोनों साथ रहेंगे। हेल्थ – सुबह की ताजी हवा राहत देगी। आंखों का दबाव कम महसूस होगा। धीमी सांसों का अभ्यास फायदेमंद रहेगा। शरीर को तेज गतिविधि नहीं, बल्कि आराम की जरूरत है। लकी कलर – बैज, लकी नंबर – 7

मकर – द मून आज मन के भीतर बहुत कुछ चलता रहेगा। बाहर से माहौल शांत और सुखद रहेगा, लेकिन भीतर अलग अनुभव होंगे। किसी छोटी बात का असर गहराई से महसूस होगा। हाउसवाइफ की साधारण चिंता भी आपको सोचने पर मजबूर करेगी। आप अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करेंगे। परिवार में बातें कम और एहसास ज्यादा रहेंगे। दिन आपको भावनाओं को समझने और धीरे-धीरे संतुलन पाने की ओर ले जाएगा।

करियर – रिसर्च, इन्वेस्टिगेशन या स्ट्रेटजी से जुड़े लोग सूक्ष्म बातें पकड़ लेंगे। किसी फाइल में छिपी जानकारी सामने आ सकती है। सहकर्मियों की बातों का सही मतलब समझना जरूरी होगा। सीनियर की अस्पष्ट टिप्पणी सोच बढ़ाएगी। काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन समझ गहरी होगी। लव – रिश्तों में आज भावनाएं गहरी, लेकिन थोड़ी उलझी रहेंगी। साथी का व्यवहार तुरंत समझ नहीं आएगा। कोई छोटा जेस्चर अलग अर्थ दे सकता है। अविवाहित लोग किसी शांत स्वभाव वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे। बातचीत सोच-समझकर करनी होगी। शाम का कोई भावनात्मक पल रिश्ते को नई दिशा दे सकता है। आज प्रेम में समझ जरूरी है, प्रतिक्रिया नहीं। हेल्थ – सिर में दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है। हल्का संगीत और शांत वातावरण राहत देंगे। नींद पर ध्यान देना जरूरी है। दिन में कुछ समय आराम करें। मानसिक संतुलन बनाए रखना आज बहुत जरूरी रहेगा। लकी कलर – चेरी रेड, लकी नंबर – 9

कुम्भ – क्वीन ऑफ पेन्टाकल्स आज घर में संतुलन और स्थिरता का माहौल रहेगा। छोटी समस्याओं का शांत समाधान मिलेगा। हाउसवाइफ का व्यवस्थित तरीका सबको सहजता देगा। परिवार संसाधनों का सही उपयोग करेगा। छोटे प्रयास भी खुशी देंगे। घर की किसी चीज को सुधारने का विचार आगे बढ़ेगा। वातावरण में सुकून और व्यवहारिक गर्माहट बनी रहेगी। दिन आपको स्थिरता, देखभाल और संतुलन की ओर ले जाएगा।

करियर – एग्रीकल्चर, फूड या होम बेस्ड वर्क से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। किसी रिपोर्ट या काम में आपकी सावधानी दिखेगी। टीम को शांत नेतृत्व की जरूरत होगी और आप वह भूमिका निभाएंगे। छोटे सुधार बड़ा असर देंगे। सीनियर्स आपके धैर्य की सराहना करेंगे। बिजनेस में स्थिर प्रगति होगी। लव – रिश्तों में आज सुकून और भरोसा रहेगा। साथी की छोटी देखभाल दिल को छुएगी। बातचीत सरल और सच्ची होगी। अविवाहित लोगों को स्थिर स्वभाव वाले व्यक्ति की ओर आकर्षण होगा। कपल्स के बीच समझ और सहयोग बढ़ेगा। कोई छोटा घरेलू पल रिश्ता मजबूत करेगा। हेल्थ – शरीर को संतुलित आहार की जरूरत रहेगी। त्वचा में सूखापन महसूस हो सकता है। पानी और फल अधिक लें। हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग जरूरी है। दिनभर ऊर्जा स्थिर रहेगी। लकी कलर – बैज, लकी नंबर – 3

मीन – ऐस ऑफ कप्स आज का दिन भावनात्मक ताजगी और नए आरंभ का संकेत देगा। घर में हल्की खुशी का माहौल बनेगा। किसी छोटी बात से मुस्कान लौटेगी। बच्चे अपनी कल्पनाशीलता से वातावरण को हल्का करेंगे। हाउसवाइफ की शांत संवेदनशीलता सबको सुकून देगी। परिवार में सहज अपनापन बढ़ेगा। मन पुरानी रुकावट छोड़ने को तैयार होगा। कोई शुभ संकेत महसूस हो सकता है। दिन आपको भीतर से हल्का और खुला बनाएगा।

करियर – आज नए विचार जन्म लेंगे। म्यूजिक, डिजाइन या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोग अलग पहचान बना सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत प्रेरणा देगी। मेडिकल क्षेत्र में राहत भरा परिणाम मिल सकता है। सीनियर्स आपके नरम रवैये की सराहना करेंगे। बिजनेस में छोटा जोखिम फायदा दे सकता है। लव – रिश्तों में नई कोमलता आएगी। साथी का छोटा इशारा दिल को छू जाएगा। भावनाएं धीरे-धीरे खुलेंगी। पुरानी शिकायतें कम होंगी। अविवाहित लोग किसी गहरे स्वभाव वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे। कपल्स के बीच सहज संवाद लौटेगा। कोई नया जुड़ाव शुरू हो सकता है। आज प्रेम में नर्मी, उम्मीद और भावनात्मक ताजगी महसूस होगी। हेल्थ – भावनात्मक थकान कम होने लगेगी। सिर में हल्का भारीपन रह सकता है। पानी अधिक पीना जरूरी है। त्वचा में सूखापन महसूस हो सकता है। पाचन थोड़ा संवेदनशील रहेगा। हल्की ब्रीदिंग एक्सरसाइज और मेडिटेशन लाभ देंगे। शांत गतिविधियां शरीर को संतुलन देंगी। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 4

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *