गुरुवार का टैरोकार्ड राशिफल: सिंह राशि वालों की उलझनें दूर होंगी और कुंभ राशि के लोगों को कामकाज में नए मौके मिल सकते हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (6 November 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer Libra, And Other Signs

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

6 नवंबर, गुरुवार को मेष और मिथुन राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में लीडरशिप का मौका मिलेगा। सिंह राशि वालों की उलझनें दूर होंगी। वृश्चिक राशि वालों के फाइनेंस से जुड़े काम पूरे होंगे।

धनु राशि वालों के कामकाज में तेजी आएगी। आर्थिक नजरिये से मकर और मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ है। कुंभ राशि वालों को कामकाज में नए मौके मिल सकते हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – ऐस ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन आत्मविश्वास और सशक्त निर्णयों से भरा रहेगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण बात पर आपका सुझाव सराहनीय साबित होगा। घर के बड़ों का मार्गदर्शन हौसला देगा। आर्थिक मामलों में विवेक और संयम बनाए रखना आवश्यक होगा, क्योंकि जल्दबाजी नुकसान पहुँचा सकती है। किसी नए विचार या योजना की शुरुआत आपको नई मंजिल दे सकती है। आप अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे और परिवार में तालमेल का भाव बढ़ेगा।

करियर: कार्यस्थल पर आपको नेतृत्व का मौका मिलेगा और आपके निर्णयों की सराहना होगी। सहकर्मी आपकी तार्किक सोच और संवाद कौशल से प्रभावित रहेंगे। जो लोग प्रबंधन, कानून या रिसर्च क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है। प्रयासों का फल निश्चित रूप से अनुकूल रहेगा। लव: प्रेम जीवन में सच्चाई की जरूरत है। साथी के साथ बातचीत के जरिए गलतफहमियां दूर होंगी। बीती बातों को पीछे छोड़ने का यह सही समय है। अविवाहित लोग अपनी भावनाओं को निडरता से व्यक्त करेंगे। रिश्तों में विश्वास और स्थिरता बढ़ेगी। हेल्थ: मानसिक एकाग्रता और ऊर्जा बनी रहेगी। लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने वालों को आँखों को विश्राम देना जरूरी है। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। हल्का भोजन और पर्याप्त पानी का सेवन शरीर में संतुलन बनाए रखेगा। लकी कलर: नियॉन ग्रीन, लकी नंबर: 5

वृष – सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन परिवर्तन और आत्ममंथन का रहेगा। आप किसी पुराने तनाव या उलझन से बाहर निकलने का प्रयास करेंगे। परिवार में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा और किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आराम महसूस करेंगे। बुजुर्गों की सलाह आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। किसी पुराने रिश्तेदार से बातचीत फिर से शुरू हो सकती है। घर में सामंजस्य बना रहेगा, पर भावनात्मक दूरी को कम करना आवश्यक है। दिन मानसिक संतुलन और आत्मचिंतन के लिए उपयुक्त रहेगा, जो आपके कल को नई दिशा देगा।

करियर: कामकाज में स्थिरता आएगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट का समापन हो सकता है। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा, पर आपको अपने विचारों में स्पष्टता लानी होगी। जो लोग शिक्षा, यात्रा या संचार क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें विशेष प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। यह समय योजनाओं को दोबारा व्यवस्थित करने का है। लव: प्रेम जीवन में अनबन का अंत होगा और रिश्ते में प्यार लौटेगा। साथी के साथ खुलकर बातचीत करने से मन का बोझ हल्का होगा। अविवाहित लोग यह समझ पाएंगे कि रिश्ते में आपकी वास्तविक अपेक्षाएं क्या हैं। पुराने संबंधों से भावनात्मक रूप से दूर होकर नई राह में आगे बढ़ने का निर्णय सुकून देगा। हेल्थ: तनाव, रक्तचाप पर प्रभाव डाल सकता है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग सहायक सिद्ध होंगे। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य दिनचर्या को अब और अनुशासन की जरूरत है। अधिक पानी पीएं, हल्का आहार लें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर समय कम बिताएं। लकी कलर: कैरेमल, लकी नंबर: 7

मिथुन – द एम्परर

आज का दिन अनुशासन और नेतृत्व से जुड़ा रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय को दृढ़ता और आत्मविश्वास से लेंगे। परिवार में आपकी राय को सम्मान मिलेगा और आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा रहेगी। घर के वरिष्ठ सदस्य आपकी जिम्मेदारी और ईमानदारी की सराहना करेंगे। आर्थिक मामलों में ठोस योजनाएं बनेंगी और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। आपकी व्यावहारिक सोच आपको औरों से अलग बनाएगी। आत्मनियंत्रण और स्थिरता बनाए रखने से दिन आपके पक्ष में रहेगा और सम्मान की प्राप्ति संभव है।

करियर: कामकाज के क्षेत्र में आज नेतृत्व का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता वरिष्ठों को प्रभावित करेगी। टीम को संगठित करने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जो लोग सरकारी, प्रशासन या प्रबंधन क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें विशेष प्रगति मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास और नियंत्रण से प्रतिस्पर्धा पर विजय प्राप्त होगी। लव: प्रेम में सरलता लानी होगी। साथी के साथ व्यवहार में अधिकार जताने से बचें, नहीं तो संबंधों में दूरी आ सकती है। जोड़े एक-दूसरे को समझेंगे और जिम्मेदारियों को बाँटेंगे। पुराने रिश्ते में यदि विवाद का बोझ था, तो आज सुलह का रास्ता खुलेगा। भावनाओं को व्यावहारिक सोच के साथ संतुलित करना रिश्ते को मजबूत बनाएगा। हेल्थ: जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। लंबे समय तक बैठने से बचें और शरीर की मुद्रा पर ध्यान दें। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन नियमित व्यायाम से ऊर्जा बनी रहेगी। खानपान में संतुलन और पर्याप्त पानी का सेवन आवश्यक है। मन को शांत रखने के लिए ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास करें। लकी कलर: डार्क ग्रे, लकी नंबर: 4

कर्क – पेज ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन नए विचारों और सीखने की इच्छा से भरा रहेगा। आप किसी विषय को समझने की कोशिश करेंगे और आपकी जिज्ञासा आपको नई दिशा में ले जाएगी। परिवार में किसी नए निर्णय पर चर्चा हो सकती है। बुजुर्गों की सलाह सुनना लाभदायक रहेगा। किसी नए संपर्क या सूचना से दिन में ताजगी आएगी। आर्थिक रूप से सोच-समझकर कदम बढ़ाएं, क्योंकि आज जल्दबाजी से हानि हो सकती है। किसी छिपे हुए अवसर को पहचान कर आप स्थिति को अपने पक्ष में बदल सकते हैं। दिन मानसिक सतर्कता का है।

करियर: कामकाज में उत्साह से नए प्रयोग अपनाएंगे। किसी चुनौतीपूर्ण काम या प्रोजेक्ट को संभालने का जिम्मा लेंगे। आपकी संचार कौशल और विश्लेषण क्षमता वरिष्ठों को प्रभावित करेगी। जो लोग लेखन, शिक्षण या जाँच क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए यह दिन विशेष फलदायी रहेगा। अचानक प्राप्त सूचना तरक्की के अवसर खोल सकती है। दिन सक्रिय और ज्ञानवर्धक रहेगा। लव: प्रेम जीवन में संवाद की अहम भूमिका रहेगी। साथी के साथ खुलकर बात करने से गलतफहमियां दूर होंगी। अविवाहित लोगों को किसी नए व्यक्ति से बौद्धिक जुड़ाव महसूस हो सकता है। साथी की भावनाओं को समझना आपके संबंध को और गहरा करेगा। मनमुटाव होने पर सही शब्दों का चयन आवश्यक रहेगा। हेल्थ: मानसिक तनाव या अधिक सोचने के कारण सिरदर्द की समस्या संभव है। पानी का सेवन अधिक करें और स्क्रीन टाइम कम रखें। ठंडी हवा में टहलना या संगीत सुनना राहत देगा। खानपान में हल्के और पौष्टिक पदार्थ शामिल करें। लकी कलर: पर्पल, लकी नंबर: 2

सिंह – एट ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन आत्ममंथन और सीमाओं से बाहर निकलने का है। आप किसी मानसिक उलझन या दबाव में फँसा महसूस कर सकते हैं, लेकिन वास्तविकता आपकी सोच से सरल है। परिवार के किसी सदस्य से खुली बातचीत आपको राहत देगी। कुछ अधूरे कार्य पूरे करने में देरी हो सकती है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और पुराने डर को त्याग दें। आर्थिक मामलों में निर्णय सोच-समझकर लें। आप हर बाधा को पार कर पाएंगे। दिन के अंत तक कार्यों में कामयाबी मिलेगी।

करियर: कामकाज में उलझन आ सकती है। किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर अनिश्चितता बनी रह सकती है। सहकर्मी या वरिष्ठ आपकी राय से सहमत न हों, फिर भी धैर्य बनाए रखें। काम की जगह पर प्रशंसा पाने के लिए अपनी योजनाओं की समीक्षा करें। यह समय अवसरों को परखने का है, जल्दबाजी से बचें। लव: प्रेम जीवन में आज दूरी या असमंजस महसूस हो सकता है। साथी से बातचीत की कमी रिश्ते में खटास ला सकती है। जोड़ों को पुराने अनुभवों से बाहर निकलकर नए दृष्टिकोण से सोचने की आवश्यकता है। किसी नजदीकी व्यक्ति की मदद से रिश्तों में मिठास लौटेगी। आज का दिन भावनात्मक संतुलन और आत्मस्वीकृति का है। हेल्थ: थोड़ी चिंता हो सकती है। अधिक सोचने से नींद प्रभावित हो सकती है। ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास मानसिक शांति लाएगा। कंधे में जकड़न महसूस हो सकती है, इसलिए हल्की स्ट्रेचिंग करें। पानी का सेवन बढ़ाएं और मीठी चीज़ों से परहेज करें। लकी कलर: ब्राउन, लकी नंबर: 8

कन्या – द हर्मिट

आज का दिन आत्ममंथन और आत्म खोज का रहेगा। आप एकांत में रहकर अपने विचारों को समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में किसी निर्णय के लिए आपसे सलाह ली जा सकती है, लेकिन आप अपने दिल से जवाब देना पसंद करेंगे। बुजुर्गों का अनुभव आज आपके मार्ग को रोशन करेगा। आर्थिक मामलों में संयम आवश्यक है, जल्दबाजी से बचें। कोई अधूरा कार्य धीरे-धीरे पूर्णता की ओर बढ़ेगा। यह दिन आपको भीतर की आवाज सुनने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का अवसर देगा।

करियर: आप अपनी योजनाओं और प्रयासों का मूल्यांकन करेंगे। कार्यस्थल पर कुछ कार्यों में समझौते संभव हैं, लेकिन हर चुनौती में नई सीख छिपी होगी। जो लोग रिसर्च, परामर्श या शिक्षण क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें विशेष तारीफ मिलेगी। धैर्य और विवेक से लिया गया निर्णय आने वाले समय में बड़ा परिवर्तन लाएगा। दिन ज्ञान और समझ को निखारने का है। लव: प्रेम में रूठने और मनाने का दौर रहेगा। आप अपने रिश्तों के भाव समझने की कोशिश करेंगे। साथी से बातचीत थोड़ा कम रहेगा। अविवाहित लोग अपने मन की भावनाओं को लेकर प्रसन्नता पाएंगे। पुराने रिश्ते को लेकर सोच में बदलाव आ सकता है। अपने अनुभवों से सीखकर आप प्रेम को एक नवीन रूप में देखने लगेंगे। हेल्थ: माइग्रेन की समस्या हो सकती है। दिनचर्या में पर्याप्त आराम शामिल करें। मानसिक शांति के लिए ध्यान और एकांत में टहलना लाभकारी रहेगा। हर्बल चाय और सादा भोजन उपयोगी रहेगा। लकी कलर: पीच, लकी नंबर: 1

तुला – सेवन ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन सतर्कता और विवेक से काम लेने का है। कुछ लोग आपके विचारों को गलत समझ सकते हैं, इसलिए हर बात सोच-समझकर कहें। योजनाओं में गोपनीयता बनाए रखना जरूरी होगा। कोई पुराना विवाद आज सुलझ सकता है, पर शांति और संयम जरूरी है। आर्थिक मामलों में किसी पर अत्यधिक भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। दिन योजनाबद्ध ढंग से काम करने और परिस्थितियों को परखने का है। आज आत्मविश्वास बनाए रखें।

करियर: कामकाज में आज सावधानी आवश्यक है। सहकर्मियों से प्रतिस्पर्धा रहेगी, लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता आपको आगे रखेगी। जो व्यापार, शोध या निवेश से जुड़े हैं, उन्हें आज हर निर्णय में विवेक दिखाना होगा। नई योजना लागू करने से पहले तथ्यों की जाँच करें। किसी सहयोगी की असावधानी से रुकावट आ सकती है। आज का दिन चुनौतीपूर्ण पर सिखाने वाला है। लव: प्रेम में थोड़ी तकरार हो सकती है। साथी के व्यवहार को लेकर आपके मन में सवाल उठ सकते हैं। जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष पर न पहुँचें। अविवाहितों को रिश्ते में सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि जज्बात में की गई गलती पछतावा ला सकती है। यह समय सत्य और कल्पना के बीच फर्क समझने का है। ईमानदारी से बातचीत ही रिश्ते को बचा सकती है। हेल्थ: आज थकान और मानसिक तनाव हो सकता है। काम का दबाव और अधिक सोचना आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकते हैं। ध्यान और गहरी साँसों से राहत मिलेगी। मोबाइल या स्क्रीन टाइम सीमित रखें। हल्का भोजन और भरपूर पानी पीना लाभदायक रहेगा। लकी कलर: बैज, लकी नंबर: 4

वृश्चिक – किंग ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन आत्मविश्वास और व्यावहारिक सोच से भरा रहेगा। आप अपने कार्यों को दृढ़ निश्चय और कौशल से पूरा करेंगे। परिवार में स्थिरता का माहौल रहेगा और बुजुर्गों का स्नेह आपको मानसिक बल देगा। घर की सुख-सुविधाओं में वृद्धि की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय को आज अमल में लाया जा सकता है। भूमि या संपत्ति से संबंधित कार्यों में प्रगति होगी। आपकी व्यावहारिक सोच आपको हर परिस्थिति में संतुलन और सफलता दिलाने में मदद करेगी।

करियर: कामकाज में आज स्थिरता और सफलता दोनों साथ चलेंगी। आपकी नेतृत्व क्षमता टीम के लिए प्रेरणा बनेगी। वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रसन्न रहेंगे। जो वित्त, प्रबंधन या परामर्श क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें विशेष सफलता मिल सकती है। अनुभव और आत्मनियंत्रण से आप हर चुनौती का समाधान निकाल पाएंगे। यह दिन आत्मनिर्भरता और पेशेवर उन्नति का प्रतीक रहेगा। लव: प्रेम में विश्वास की भावना प्रबल रहेगी। साथी के साथ संबंधों में सम्मान का भाव बढ़ेगा। आप रिश्ते को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ संभालेंगे। अविवाहितों को किसी गंभीर रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है। साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर गंभीर चर्चा संभव है। यह दिन वचनबद्धता और स्थायित्व का है। हेल्थ: अत्यधिक कार्यभार से थकान महसूस हो सकती है। शरीर को ऊर्जा देने के लिए प्रोटीन और हरे फल-सब्जियां शामिल करें। गर्दन में हल्की अकड़न संभव है, इसलिए स्ट्रेचिंग लाभदायक रहेगी। ध्यान और पर्याप्त नींद से मानसिक शांति बनी रहेगी। लकी कलर: ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर: 5

धनु – टेम्परेंस

आज का दिन संतुलन, संयम से भरा रहेगा। परिवार में सामंजस्य और सौहार्द का वातावरण रहेगा। किसी विवाद को आप अपनी मधुर वाणी से सुलझा लेंगे। बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपको सही दिशा दिखाएगा। आर्थिक मामलों में समझदारी और विवेक से लिया गया निर्णय लाभ देगा। आप भावनाओं और तर्क के बीच संतुलन बनाए रखेंगे। यह दिन आत्मशांति और मानसिक स्थिरता को मजबूत करने वाला रहेगा, जहाँ आपकी सूझबूझ सभी परिस्थितियों को नियंत्रित रखेगी।

करियर: कामकाज में आज समन्वय और सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल से कार्यों में गति आएगी। जो लोग शिक्षण, प्रबंधन या परामर्श क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए दिन विशेष पुरस्कार का मिल सकता है। व्यापार में संतुलन और धैर्य सफलता दिलाएगा। यह दिन योजनाओं को सुव्यवस्थित करने और आत्मविश्वास के साथ काम करने का है। लव: प्रेम में सौम्यता और समझदारी की जरूरत रहेगी। साथी के साथ छोटे मतभेद बातचीत से सुलझ जाएंगे। यह समय रिश्ते में गहराई और स्थिरता लाने का है। अविवाहित के लिए किसी संतुलित और ईमानदार व्यक्ति से मुलाकात संभव है। आपसी विश्वास और सहमति से रिश्ते को नई दिशा देंगे। भावनाओं पर नियंत्रण और स्पष्टता बनाए रखना जरूरी है। हेल्थ: ध्यान और योग से मन शांत होगा। पाचन क्रिया थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए सादा भोजन करें। पानी का सेवन अधिक करें और पानी की कमी से बचें। संतुलित जीवनशैली अपनाने से ऊर्जा बनी रहेगी। यह दिन आत्मदेखभाल और आंतरिक स्थिरता का है। लकी कलर: पिंक, लकी नंबर: 9

मकर – द एम्प्रेस

आज का दिन समृद्धि, सृजन और नयापन का रहेगा। परिवार में प्रसन्नता और स्नेह का माहौल बनेगा। आप अपने प्रियजनों की जरूरतों को संवेदनशीलता से समझेंगे। घर में सौंदर्य या सजावट से जुड़ा कार्य संभव है। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है और किसी महत्वपूर्ण योजना पर अमल हो सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद और बच्चों की मुस्कान आपको मानसिक सुकून देगी। आज आप अपनी आंतरिक शक्ति और रचनात्मकता से परिवार को स्थिरता देंगे। यह दिन भावनात्मक पूर्णता और संतुलन का सुंदर संगम बनेगा।

करियर: कामकाज में आज आपकी रचनात्मक सोच सफलता का द्वार खोलेगी। आप अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करेंगे। जो डिजाइनिंग, कला, क्रिएटिव मीडिया या शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें विशेष पहचान मिल सकती है। सहयोगियों से समर्थन और वरिष्ठों से सराहना प्राप्त होगी। यह समय आपके कौशल और व्यवहारिकता को स्थिरता में बदलने का है। लव: प्रेम जीवन में कोमलता और गहराई बढ़ेगी। साथी के साथ संबंधों में मधुरता और समझदारी से प्रेम और मजबूत होगा। अविवाहित के लिए यह दिन किसी सुंदर रिश्ते की शुरुआत का है। भावनाएं स्वाभाविक रूप से अभिव्यक्त होंगी। जो रिश्ते पहले अनिश्चित थे, उनमें स्थिरता आएगी। आज आपसी सम्मान और देखभाल से प्रेम का बंधन और गहरा होगा। हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर जीवनशैली पर ध्यान देना आवश्यक है। हार्मोनल असंतुलन से हल्की परेशानी हो सकती है। आहार में ताजे फल, सलाद और पर्याप्त पानी शामिल करें। अत्यधिक थकान से बचें और पर्याप्त नींद लें। योग और स्ट्रेचिंग से शरीर में लचीलापन और मन में शांति बनी रहेगी। लकी कलर: व्हाइट, लकी नंबर: 6

कुंभ – ऐस ऑफ कप्स

आज का दिन भावनात्मक पूर्णता और नए आरंभ का है। परिवार में स्नेह और अपनापन का माहौल रहेगा। रिश्ते में नयापन आएगा, जिससे मन हल्का महसूस करेगा। घर के किसी सदस्य की जीत खुशी का कारण बनेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और सहयोग प्राप्त होगा। यह दिन दिल की बात कहने और रिश्तों को नजदीक लाने का है। बुजुर्गों का स्नेह और बच्चों का साथ आपको आत्मिक शांति देगा। आज का दिन संवेदनशीलता और सच्चे जुड़ाव से भरा रहेगा, जो भीतर सुकून लाएगा।

करियर: कामकाज में आज नए अवसरों की शुरुआत हो सकती है। किसी प्रोजेक्ट या साझेदारी में भागीदारी का प्रस्ताव मिलेगा। आपकी ईमानदारी और विनम्रता सहकर्मियों का दिल जीत लेगी। जो परामर्श, स्वास्थ्य या क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें विशेष प्रगति मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारी आपकी भावनात्मक बुद्धिमत्ता की सराहना करेंगे। यह समय अपने कार्य में दिल लगाकर काम करने और सहयोग से आगे बढ़ने का है। लव: प्रेम में नई राह की शुरुआत होगी। जो लोग लंबे समय से अकेले हैं, उनके जीवन में कोई खास व्यक्ति प्रवेश कर सकता है। साथी के साथ संबंधों में कोमलता और अपनापन बढ़ेगा। किसी पुराने मतभेद का अंत होगा। विवाहित के लिए यह दिन भावनात्मक जुड़ाव को और गहरा करेगा। रिश्तों में सच्चे स्नेह, ईमानदारी और पारदर्शिता का भाव रहेगा। हेल्थ: रक्तचाप या दिल की धड़कन बढ़ने जैसी हल्की समस्या हो सकती है। जल आधारित गतिविधियां जैसे स्विमिंग या हल्की वॉक फायदेमंद रहेंगी। पानी की कमी पर विशेष ध्यान दें। संतुलित आहार और नींद आपके मन को स्थिर रखेंगे। यह दिन आंतरिक शांति और मानसिक ताजगी लाने वाला रहेगा। लकी कलर: नेवी ब्लू, लकी नंबर: 2

मीन – ऐस ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन नई शुरुआत और स्थायित्व का है। परिवार में खुशियों की लहर दौड़ेगी और घर के वातावरण में उत्साह रहेगा। कोई नया अवसर या प्रस्ताव आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। बुजुर्गों का मार्गदर्शन आज भाग्य वृद्धि का कारण बनेगा। आर्थिक दृष्टि से लाभ के संकेत हैं, विशेषकर किसी पुराने निवेश से। आप अपने परिश्रम का फल पाकर आत्मसंतोष महसूस करेंगे। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। यह दिन जीवन में स्थिरता, प्रगति और आंतरिक संतुलन लाने वाला साबित होगा।

करियर: किसी प्रोजेक्ट या प्रस्ताव से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो वित्त, रियल एस्टेट या प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें विशेष तरक्की मिलेगी। आपकी व्यावहारिक सोच और दृढ़ निश्चय से वरिष्ठ प्रभावित होंगे। दिन नए एग्रीमेंट, निवेश या कार्य विस्तार के लिए शुभ है। मेहनत को पहचान मिलेगी और लंबे समय से रुकी सफलता का द्वार खुलेगा। लव: प्रेम में स्थिरता और सुरक्षा का अनुभव होगा। साथी के साथ आपसी समझ और भावनाओं की गहराई बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को किसी भरोसेमंद रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है। यदि पहले कोई मनमुटाव था, तो आज उसका समाधान संभव है। यह दिन रिश्तों को व्यवहारिकता और सच्चाई के साथ आगे बढ़ाने का है। संबंधों में दीर्घकालिक दृष्टि अपनाएंगे। हेल्थ: आप ऊर्जावान रहेंगे। हालांकि पाचन से जुड़ी हल्की असुविधा हो सकती है, इसलिए खानपान पर नियंत्रण रखें। ग्रीन टी या हर्बल पेय लाभदायक रहेंगे। व्यायाम और ताजी हवा में टहलना ऊर्जा बढ़ाएगा। मानसिक संतुलन के लिए ध्यान और संगीत सुनना उपयोगी रहेगा। लकी कलर: गोल्डन येलो, लकी नंबर: 3

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *