- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (19 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
19 मार्च, गुरुवार को मेष राशि वालों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वृष राशि वालों के लिए बदलाव और राहत का दिन है। तुला राशि वालों को संभलकर चलना होगा। कुंभ राशि वालों के घर में खुशियों और मेलजोल का माहौल बनेगा। मीन राशि वालों के लिए नई शुरुआत और मानसिक हल्कापन देने वाला दिन रह सकता है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – थ्री ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन प्लानिंग, सहयोग और हुनर दिखाने का है। परिवार में किसी काम को मिलकर पूरा करने की स्थिति बनेगी। घर में रिपेयर, बदलाव या किसी नए काम की शुरुआत संभव है। आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा, लेकिन कुछ जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं। पारिवारिक या धार्मिक आयोजन की तैयारी में व्यस्तता बनी रहेगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होने के योग हैं।
करियर – सहयोगियों के साथ आपका तालमेल बेहतर रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर सफलता का रास्ता खोलेंगी। स्किल बढ़ाने वाले कोर्स या ट्रेनिंग लाभदायक साबित होंगे। इंटरव्यू, प्रमोशन या नई नौकरी से जुड़े मौके मिल सकते हैं। आपकी लगन और अनुशासन सीनियर्स को प्रभावित करेंगे। लव – विवाहित लोग साथ में कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए परिवार की सहमति से रिश्ता आगे बढ़ सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में बातचीत बेहतर होगी और साथी आपके प्रयासों को सराहेगा। प्रेम में भरोसा और सहयोग बढ़ेगा, जिससे संबंध और गहरे होंगे। हेल्थ – जो लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, उन्हें अपनी बॉडी पॉश्चर पर ध्यान देने की जरूरत है। मौसमी संक्रमण या हल्की एलर्जी से सतर्क रहें। संतुलित डाइट और नियमित स्ट्रेचिंग से ऊर्जा बनी रहेगी। लकी कलर – सी ग्रीन, लकी नंबर – 4
वृष – किंग ऑफ वांड्स आज का दिन ऊर्जा से भरा, व्यवस्थित और परिवार पर केंद्रित रह सकता है। बच्चों की शिक्षा या किसी प्रतियोगी गतिविधि को लेकर बातचीत अहम रहेगी। घर में योजनाओं को लागू करने पर चर्चा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा और किसी रुके हुए भुगतान के पूरे होने के संकेत हैं। किसी महिला सदस्य की सलाह आज विशेष असर डालेगी। परिवार में पुराने मामलों पर स्पष्टता आएगी। हल्की असहमति भी जल्दी खत्म हो सकती है।
करियर – सरकारी या कॉर्पोरेट क्षेत्र से इंटरव्यू से जुड़ी सूचना मिल सकती है। प्रमोशन की सूची में आपका नाम शामिल हो सकता है। ट्रांसफर या नई शाखा में पोस्टिंग की संभावना है। टीम के साथ संवाद में थोड़ा तनाव संभव है, इसलिए प्रेजेंटेशन या रिपोर्ट देते समय सतर्क रहें। लव – साथी आपकी किसी कठोर बात को गलत समझ सकते हैं, इसलिए बातचीत में शांति बनाए रखें। सिंगल लोगों को किसी जिम्मेदार और प्रभावशाली व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है। प्रेम में दूरी कम हो सकती है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का यह सही समय है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा। हेल्थ – बहुत अधिक गरम या मसालेदार भोजन पेट में जलन बढ़ा सकता है। आंखों में सूखापन महसूस हो सकता है। शरीर में पानी की मात्रा संतुलित रखना जरूरी है। सुबह हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग करना लाभदायक रहेगा। लकी रंग – वार्म कोरल, लकी नंबर – 9
मिथुन – क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स आज का दिन साफ सोच, संतुलित व्यवहार और सही फैसला लेने का रहेगा। घर में बड़ों की सलाह लाभकारी साबित होगी और बच्चे पढ़ाई या किसी क्रिएटिव एक्टिविटी में रुचि दिखाएंगे। हाउसवाइफ पूरे दिन कामों को संतुलन से संभालते हुए घर का माहौल व्यवस्थित रखेंगी। परिवार में किसी विषय पर शांत चर्चा से वातावरण सहज बनेगा। धन और बिजनेस से जुड़े मामलों में समझदारी से लिया गया कदम छोटा लाभ दे सकता है। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में हलचल बढ़ेगी और माहौल में हल्की खुशी आएगी।
करियर – ऑफिस में आपकी व्यवहारिक सोच किसी जटिल काम को आसान बनाएगी। टीम मीटिंग में आपके तार्किक विचार असर छोड़ेंगे। नई पॉलिसी, पेपरवर्क या डॉक्यूमेंट जांच में आपकी सतर्कता काम आएगी। इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन देने वालों को अपने शब्दों में स्पष्टता और धार रखनी होगी। लव – साथी के साथ मन की बात साफ शब्दों में कहना जरूरी रहेगा। बेवजह की शंका या अधिक सोच से बचें। अविवाहित लोग किसी गंभीर और समझदार व्यक्ति से बातचीत शुरू कर सकते हैं। पार्टनर आपकी समझदारी को सराहेगा। पुराने रिश्ते से दोबारा जुड़ने का अवसर भी मिल सकता है। हेल्थ – काम के बीच छोटे ब्रेक लेकर दिमाग को आराम देना जरूरी है। ब्लड प्रेशर पर ध्यान दें। किसी पुरानी रिपोर्ट को दोबारा जांचना लाभकारी हो सकता है। दिन संतुलन बनाए रखने की मांग करता है। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 2
कर्क – द एम्परर आज घर का वातावरण अनुशासित, व्यवस्थित और योजनानुसार चलता दिखाई देगा। बड़े सदस्यों की राय किसी अहम फैसले में सहायक होगी। परिवार में प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर बातचीत संभव है। आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए खर्चों पर कंट्रोल जरूरी रहेगा। किसी पारंपरिक आयोजन या छोटी फैमिली मीटिंग की तैयारी हो सकती है। किसी सदस्य के व्यवहार में दूरी या अनदेखी की भावना उभर सकती है, लेकिन सही संवाद से स्थिति बेहतर बन सकती है।
करियर – कार्यस्थल पर अपनी पकड़ मजबूत रखने के लिए सख्त फैसले लेने पड़ सकते हैं। ट्रांसफर या विभाग बदलने की संभावना बन रही है। सरकारी या संगठित क्षेत्र में काम करने वालों को किसी पुराने प्रस्ताव पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। लक्ष्य हासिल करने के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करनी होगी। लव – रिश्तों में आज व्यवहारिक सोच ज्यादा असर करेगी। साथी के व्यवहार में दूरी, औपचारिकता या कम संवाद देखने को मिल सकता है। पुराने मुद्दों को काबू में रखने की कोशिश करें। अविवाहित लोगों को किसी गंभीर स्वभाव वाले व्यक्ति से अचानक बातचीत का मौका मिल सकता है। किसी फैसले में पार्टनर पर दबाव डालने से बचें। हेल्थ – कमर और जोड़ों में जकड़न या खिंचाव महसूस हो सकता है। पाचन धीमा रह सकता है, इसलिए भारी भोजन से दूरी रखें। पानी ज्यादा पिएं और हल्की वॉक या स्ट्रेचिंग से आराम मिलेगा। लकी रंग – नीला, लकी नंबर – 2
सिंह – द हैंग्ड मैन आज घर में रुकावट, प्रतीक्षा और मानसिक दबाव अधिक महसूस हो सकता है। किसी सदस्य के व्यवहार में अचानक बदलाव से माहौल शांत लेकिन भारी हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों की सेहत और उनके सुझावों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन किसी योजना में बाधा आ सकती है। पुराने विवाद को सुलझाने के लिए नया नजरिया अपनाना पड़ेगा। घरेलू कामों या किसी आयोजन की तैयारी की गति भी धीमी रह सकती है।
करियर – कुछ फैसले आगे के लिए टल सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रखने वालों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। प्रमोशन या विभागीय बदलाव से जुड़े संकेत देरी से मिल सकते हैं। किसी वरिष्ठ से मार्गदर्शन न मिलने पर उलझन बढ़ सकती है। विदेश या बड़े संस्थानों से जुड़े कामों में दस्तावेज संबंधी प्रक्रिया में देरी संभव है। लव – रिश्तों में दूरी, चुप्पी या कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है। साथी किसी विषय पर खुलकर बात करने से बच सकते हैं। अविवाहित लोगों को पसंद के व्यक्ति से संवाद में रुकावट या असंतुलन महसूस हो सकता है। संबंधों में धैर्य और समझ जरूरी होगी। विवाहित लोगों को पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अपनी भावनाओं को संतुलित रखना होगा। हेल्थ – लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से शरीर में दर्द हो सकता है। नींद का पैटर्न बिगड़ने या देर से सोने की आदत थकान बढ़ा सकती है। हल्की स्ट्रेचिंग, पानी और समय पर भोजन से राहत मिलेगी। लकी रंग – व्हाइट, लकी नंबर – 6
कन्या – नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स आज घर में चिंता, बेचैनी और मानसिक दबाव का असर दिखाई दे सकता है। किसी परिवार के सदस्य की बात मन को आहत कर सकती है, जिससे माहौल कुछ समय के लिए भारी हो जाएगा। बच्चों की पढ़ाई या उनकी किसी आदत को लेकर तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन अचानक आए खर्च मानसिक थकान दे सकते हैं. घरेलू मामलों में मतभेद उभर सकते हैं, पर शांत स्वभाव से स्थिति संभाली जा सकती है।
करियर – किसी प्रोजेक्ट की डेडलाइन पूरी करने का दबाव मन को विचलित कर सकता है। इंटरव्यू या नई नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। वरिष्ठों के साथ बातचीत में गलतफहमी की संभावना बनी रहेगी। फाइल, रिपोर्ट या दस्तावेज में छोटी गलती भी चिंता बढ़ा सकती है। काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन निरंतरता बनाए रखना जरूरी होगा। लव – रिश्तों में चिंता, शक और अनकही बातों का दबाव बढ़ सकता है। पुरानी यादें या गलतफहमियां फिर मन में आ सकती हैं। अविवाहित लोगों को पसंद के व्यक्ति से निराशा मिल सकती है। विवाहित लोगों के बीच किसी फैसले को लेकर मतभेद हो सकते हैं। साफ संवाद जरूरी है, क्योंकि छोटी बात भी बड़ा रूप ले सकती है। हेल्थ – मानसिक घबराहट से दिल की धड़कन तेज लग सकती है। नसों में हल्की कंपकंपी या बेचैनी भी संभव है। पर्याप्त पानी, आराम और हल्की ब्रीदिंग एक्सरसाइज से राहत मिलेगी। लकी रंग – पिंक, लकी नंबर – 3
तुला – द टॉवर आज का दिन अचानक बदलाव, अनपेक्षित घटनाओं और मानसिक अस्थिरता से भरा रह सकता है। घर में किसी फैसले को लेकर तनाव पैदा हो सकता है, जिससे माहौल भारी हो सकता है। आर्थिक रूप से किसी योजना में बाधा या अचानक खर्च दबाव बढ़ा सकता है। व्यापार में साझेदारी या लेनदेन में झटका लगने की संभावना है। किसी आयोजन की योजना अचानक बदल सकती है।
करियर – कार्यस्थल पर अचानक बदलाव, विभाग परिवर्तन या जिम्मेदारियों में फेरबदल हो सकता है। किसी प्रोजेक्ट की दिशा अचानक बदल सकती है। वरिष्ठों के साथ विचारों में टकराव संभव है। नौकरी तलाशने वालों को अप्रत्याशित अवसर या निराशा दोनों मिल सकती हैं। प्रमोशन में देरी हो सकती है। तकनीकी समस्या या त्रुटि तनाव बढ़ा सकती है। लव – रिश्तों में अचानक विवाद, गलतफहमी या दूरी बन सकती है। साथी का व्यवहार अस्थिर या बदलता हुआ लग सकता है। पुराने मुद्दे फिर सामने आ सकते हैं। अविवाहित लोगों को किसी व्यक्ति से अचानक निराशा या अनपेक्षित आकर्षण महसूस हो सकता है। विवाह से जुड़े फैसलों में धैर्य रखना जरूरी रहेगा। हेल्थ – ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव संभव है। पेट में दर्द, एसिडिटी या जलन महसूस हो सकती है। मांसपेशियों में अचानक खिंचाव परेशानी दे सकता है। हल्का भोजन, पर्याप्त पानी और आराम से स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। लकी रंग – खाकी, लकी नंबर – 7
वृश्चिक – टेन ऑफ वांड्स आज का दिन जिम्मेदारियों, मानसिक दबाव और घरेलू भार से भरा रह सकता है। परिवार में किसी अहम फैसले की जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है। आर्थिक रूप से अधूरे काम या पुराने भुगतान को लेकर तनाव महसूस हो सकता है। व्यापार में काम अधिक रहेगा, लेकिन गति धीमी लग सकती है। किसी घरेलू योजना या आयोजन में रुकावट भी संभव है।
करियर – कार्यक्षेत्र में अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है। किसी प्रोजेक्ट की डेडलाइन चिंता बढ़ा सकती है। वरिष्ठ नई जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार रखने वालों को फिलहाल इंतजार करना होगा। रिपोर्ट, दस्तावेज या प्रेजेंटेशन में बार-बार सुधार करना पड़ सकता है। लव – रिश्तों में मानसिक दबाव, अपेक्षाओं का भार और भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। साथी आपके व्यवहार में थकावट या उदासी महसूस कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को पसंद के व्यक्ति के सामने झिझक या संकोच बढ़ सकता है। हेल्थ – नींद की कमी से थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। अधिक तनाव के कारण सिरदर्द की संभावना है। मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है। पर्याप्त पानी, हल्का भोजन और आराम से स्वास्थ्य संतुलन लौटेगा। लकी रंग – रेड, लकी नंबर – 9
धनु – फाइव ऑफ कप्स आज का दिन भावनाओं में उतार-चढ़ाव और भीतर छिपे विचारों से प्रभावित रह सकता है। परिवार में किसी पुराने विषय पर चर्चा से हल्की दूरी या चुप्पी का माहौल बन सकता है। आर्थिक रूप से पुरानी गलती या अधूरे भुगतान की याद तनाव दे सकती है। व्यापार में छूटे हुए अवसर को लेकर अफसोस बना रह सकता है। किसी ट्रिप या मुलाकात का अचानक रद्द होना भी मूड पर असर डाल सकता है।
करियर – कार्यक्षेत्र में किसी पुरानी त्रुटि या अधूरे काम को लेकर मन में निराशा रह सकती है। किसी अहम अवसर के हाथ से निकलने पर खिन्नता हो सकती है। इंटरव्यू, प्रमोशन या नौकरी परिवर्तन में देरी संभव है। वरिष्ठों से बात करते समय भावनाओं पर कंट्रोल रखना जरूरी रहेगा। लव – रिश्तों में भावनात्मक दूरी, पुरानी यादें और अनकही बातें सामने आ सकती हैं। बातचीत में उदासी झलक सकती है। अविवाहित लोगों को मनचाहे व्यक्ति से उम्मीद के अनुसार प्रतिक्रिया न मिलने से दुख हो सकता है। विवाहित लोगों को एक-दूसरे को भावनात्मक स्पेस देना चाहिए। पुराने घाव फिर उभर सकते हैं, लेकिन ठीक होने की शुरुआत भी संभव है। हेल्थ – अपच या भूख कम लगने की समस्या हो सकती है। भावनात्मक तनाव से सिरदर्द या हल्का चक्कर आ सकता है। पर्याप्त पानी, हल्की चाय, टहलना और आराम आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लकी रंग – मौवे, लकी नंबर – 5
मकर – द लवर्स आज का दिन संबंधों, पारिवारिक फैसलों और भावनात्मक संतुलन के इर्द-गिर्द रहेगा। बच्चों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे घर का माहौल हल्का और सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित दिखाई देगी, लेकिन किसी योजना को लेकर अलग-अलग राय बन सकती है। व्यापार में साझेदारी से जुड़े फैसले अहम रहेंगे। घर की महिलाओं से जुड़ा कोई छोटा फैसला भी आपको लेना पड़ सकता है।
करियर – प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें किसी परिचित के जरिए अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर दो विकल्प सामने आ सकते हैं, जिनमें सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी होगा। प्रेजेंटेशन, दस्तावेज या मीटिंग में आपकी बात असरदार रहेगी। लव – साथी आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। अविवाहित लोगों को परिवार की सहमति से रिश्ता आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। पुराने संबंधों में सुधार या दोबारा जुड़ने के संकेत हैं। विवाहित लोगों के बीच घरेलू जिम्मेदारियों को लेकर सहयोग बढ़ेगा। किसी छोटी आउटिंग या योजना से मन प्रसन्न रहेगा। हेल्थ – आंखों में जलन या लालिमा की समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से हल्की बेचैनी बनी रह सकती है। पानी कम पीने से सिर भारी महसूस हो सकता है। ब्लड प्रेशर में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। लकी रंग – बैज, लकी नंबर – 2
कुंभ – फोर ऑफ वांड्स आज का दिन घर-परिवार के लिए शांति, मेलजोल और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके कामों को सही दिशा देगा। बच्चों के व्यवहार में उत्साह, जिज्ञासा और स्नेह दिखेगा, जिससे घर का माहौल हल्का और आनंदमय बनेगा। परिवार में किसी छोटे आयोजन, पूजा या अचानक बने मिलन से घर में रौनक बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी और रोजमर्रा के काम बिना रुकावट पूरे होंगे।
करियर – सहकर्मियों के साथ तालमेल सहज और भरोसे वाला रहेगा। किसी अधूरे काम को पूरा करने का मौका मिलेगा, जिससे वरिष्ठों का विश्वास बढ़ेगा। नए प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका अहम होगी और आपकी क्षमता को पहचान मिलेगी। कला, लेखन, शिक्षण या मार्गदर्शन से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रूप से अनुकूल रहेगा। लव – रिश्तों में अपनापन, नरमी और भावनात्मक खुलापन बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को परिवार की सहमति या किसी परिचित के माध्यम से अच्छा रिश्ता मिलने का संकेत है। संबंधों में बेवजह के शक से दूर रहें और साथी की बातों को ध्यान से सुनें। छोटी यात्रा, हल्की बातचीत और साझा योजनाएं रिश्तों में खुशी बढ़ाएंगी। हेल्थ – थकान कम होगी और मन में शांति बनी रहेगी। पुराने तनाव कम होंगे, नींद बेहतर हो सकती है और पाचन में सुधार महसूस होगा। हल्का योग, ध्यान और मधुर संगीत शरीर और मन को संतुलित रखेंगे। लकी कलर – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3
मीन – ऐस ऑफ वांड्स आज का दिन नई शुरुआत, ताजी आशा और भीतर जागती रचनात्मक ऊर्जा का है। बच्चों में उत्साह, जिज्ञासा और नई सोच का विकास होगा। परिवार में किसी छोटे आयोजन, पूजा, अचानक मेहमानों के आगमन या मधुर बातचीत से माहौल प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और घरेलू मामलों में समाधान सामने आएंगे। किसी खास रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। पुराने बोझ कम होंगे, नए विचार उभरेंगे और मन हल्का व आत्मविश्वासी रहेगा।
करियर – सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। कला, लेखन, रिसर्च, शिक्षा या किसी क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को खास सफलता मिल सकती है। किसी मीटिंग, प्रेजेंटेशन या फैसले में आपका आत्मविश्वास साफ दिखाई देगा। लव – जीवनसाथी के साथ किसी नई योजना, विचार या छोटी यात्रा पर बातचीत रिश्ते में गर्मजोशी बढ़ाएगी। दिल की बात साझा करने का यह सही समय है, क्योंकि भावनाएं साफ और सच्ची रहेंगी। रिश्तों में विश्वास, समझ और कोमलता बढ़ेगी। पुराने घाव भरने लगेंगे और संबंधों में नई शुरुआत के संकेत मिलेंगे। हेल्थ – थकान कम होगी, मन में उत्साह रहेगा और शरीर हल्का महसूस करेगा। पुरानी सुस्ती दूर होगी और कामों में तेजी आएगी। हल्का योग, गहरी सांस, ध्यान और साफ दिनचर्या आपको मजबूत बनाएगी। लकी कलर – ब्लैक, लकी नंबर – 8
.
