- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (7 August 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cance,r Libra, And Other Signs
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
7 अगस्त, गुरुवार को मेष और मकर राशि के जातकों को भविष्य की योजनाओं और नए अवसरों पर ध्यान देना चाहिए। वृष और सिंह राशि के लिए पुराने विचारों और स्थितियों को खत्म करके आगे बढ़ने का समय है। कर्क और तुला राशि वालों को अपने रिश्तों और फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
मेष – टू ऑफ वांड्स |
आज का दिन भविष्य की योजनाओं और फैसलों से जुड़ा रहेगा। आपके बड़ों के सुझाव बहुत काम आएंगे और बच्चों की पढ़ाई या भविष्य पर बात होगी। घर का माहौल शांत और विचारों से भरा रहेगा। व्यापार में नई दिशा या साझेदारी पर सोचा जा सकता है। परिवार में किसी कार्यक्रम की योजना बन सकती है या कोई खास मेहमान आ सकता है। संपत्ति से जुड़ी कोई बात या विदेश यात्रा की योजना पर भी विचार हो सकता है। आपसी मनमुटाव बातचीत से सुलझ जाएंगे।
करियर: मार्केटिंग, प्लानिंग या तकनीकी क्षेत्र के लोगों के लिए अवसर बढ़ सकते हैं। विदेश से जुड़ा काम या इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। काम की जगह बदलने पर बात हो सकती है। जो लोग बड़े पद की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें ट्रेनिंग या प्रमोशन की खबर मिल सकती है। लव: रिश्तों में भविष्य की योजना को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है। प्रेमी जोड़े साथ में घूमने की योजना बना सकते हैं। सिंगल लोगों को ऑनलाइन या दूर से कोई प्रस्ताव मिल सकता है। पुराने प्रेम संबंधों में फिर से बातचीत शुरू हो सकती है। स्वास्थ्य: मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने से आंखों में थकान महसूस होगी। खान-पान में फाइबर और पानी की मात्रा बढ़ाने से राहत मिलेगी। ध्यान और स्ट्रेचिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। लकी रंग: भूरा, लकी नंबर: 7
वृषभ – डेथ |
आज का दिन बदलाव, पुरानी चीजों के खत्म होने और नई शुरुआत का संकेत है। परिवार में कोई पुरानी आदत, स्थिति या सोच बदल सकती है। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। परिवार के किसी सदस्य से पुरानी गलतफहमियां दूर होने का समय है। आर्थिक रूप से पुराने निवेशों को खत्म करके नई दिशा में सोचना फायदेमंद होगा। कोई पुराना रिश्ता या स्थिति पूरी तरह खत्म हो सकती है, जिससे भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
करियर: आप अपनी मौजूदा नौकरी से ऊब या असंतोष महसूस कर सकते हैं। कुछ लोगों को अचानक इस्तीफा देने या ट्रांसफर की खबर मिल सकती है। व्यापार में किसी पुराने मॉडल को खत्म करके नए विचार पर काम शुरू हो सकता है। जो लोग बेरोजगारी से जूझ रहे थे, उन्हें अब नई दिशा मिल सकती है। लव: रिश्तों में कुछ निर्णायक मोड़ आ सकते हैं। पुराने संबंध खत्म होकर आपको खुद के बारे में सोचने का समय मिलेगा। कुछ लोग खराब रिश्ते से बाहर आने की हिम्मत करेंगे। शादीशुदा लोगों को अपने संबंधों में बदलाव की जरूरत महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य: मानसिक रूप से आप किसी नकारात्मक भावना या डर से बाहर आ सकते हैं। सर्जरी या इलाज करा रहे लोगों को धीरे-धीरे सुधार नजर आएगा। भावनात्मक थकान और गहरी सोच के कारण नींद पर असर पड़ सकता है। लकी रंग: काला, लकी नंबर: 8
मिथुन – द स्टार |
आज का दिन आशा, नयापन और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। घर में किसी पुरानी समस्या का अच्छा समाधान निकल सकता है। बच्चों की पढ़ाई या प्रतियोगिता से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बड़ों से प्रेरणादायक बातचीत होगी। परिवार का माहौल उम्मीद से भरा रहेगा और कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों के मामलों में कोई अधूरा निवेश अब लाभ देना शुरू कर सकता है। कोई छोटी सी पारिवारिक खुशी मन को बड़ा सुकून देगी।
करियर: जिन कामों में लंबे समय से तरक्की नहीं हो रही थी, वे अब आगे बढ़ सकते हैं। इंटरव्यू या परीक्षा में सफलता के संकेत हैं। प्रमोशन या नई जिम्मेदारियों की शुरुआत संभव है। जो लोग मीडिया, कला, विज्ञान या शोध कार्यों में हैं, उनके लिए प्रेरणा और नए विचारों का समय है। विदेश या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से कोई नया मौका भी मिल सकता है। लव: प्रेम संबंधों में आशा की किरण दिखाई देगी। जो लोग अकेले थे, उन्हें किसी खास व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है। पुराने संबंधों में तनाव कम होकर शांति और समझदारी बढ़ेगी। आज का दिन नए रिश्ते की शुरुआत या पुराने रिश्ते में विश्वास बहाल करने का है। स्वास्थ्य: ध्यान, योग और रचनात्मक कामों से मानसिक शांति मिलेगी। त्वचा या बालों से जुड़ी कोई छोटी समस्या हो सकती है, लेकिन वह गंभीर नहीं होगी। स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मक सोच बनी रहेगी, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। लकी रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 3
कर्क – द लवर्स |
आज का दिन रिश्तों, चुनाव और भावनात्मक समझ के इर्द-गिर्द रहेगा। घर में किसी मुद्दे पर सबकी राय एक जैसी नहीं हो सकती, लेकिन आपसी बातचीत से समाधान निकलेगा। बच्चों से जुड़ा कोई फैसला आपके धैर्य और समझ की परीक्षा ले सकता है। बड़ों से प्यार और मार्गदर्शन मिलेगा। व्यापार या निवेश में साझेदारी के प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार के फैसलों में सबकी सहमति जरूरी होगी। कोई महत्वपूर्ण मौका किसी करीबी की सलाह से बन सकता है।
करियर: किसी साथी के साथ टीमवर्क में असहमति हो सकती है, लेकिन बात करके समाधान संभव है। साझेदारी के कामों में पारदर्शिता रखें। आज अनुबंध, समझौते या ऑफर लेटर पर साइन करने से पहले हर पहलू को समझ लें। तकनीकी, काउंसलिंग या पब्लिक रिलेशन जैसे क्षेत्रों में अवसर बन सकते हैं। लव: प्रेम में आज भावनात्मक गहराई महसूस होगी। सिंगल लोगों को आज कोई फैसला लेना पड़ सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच भावनाओं को साफ रखना जरूरी होगा। पार्टनर के साथ कोई संयुक्त फैसला लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य: रक्तचाप या शुगर से जुड़ी दिक्कतों में थोड़ी सावधानी बरतें। महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन या थकावट महसूस हो सकती है। योग, ध्यान और ज्यादा पानी पीने से फायदा होगा। मन की उलझनें स्वास्थ्य पर असर डाल सकती हैं। लकी रंग: लाल, लकी नंबर: 9
सिंह – टेन ऑफ़ स्वॉर्ड्स |
आज का दिन मानसिक थकान, पुराने विचारों के अंत और एक नए दृष्टिकोण की शुरुआत का संकेत देता है। परिवार में कोई मुश्किल फैसला लेना पड़ सकता है, जो आपको अंदर से थोड़ा बेचैन कर सकता है। बच्चों से जुड़ा कोई विवाद या शिक्षा संबंधी चिंता आज चर्चा में रह सकती है। बड़ों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक रूप से आज कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है, जिससे आपको सीखने का मौका मिलेगा। लेकिन उससे नए रास्ते भी खुल सकते हैं।
करियर: आज काम की जगह पर मानसिक दबाव और आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। किसी पुराने प्रोजेक्ट या प्रयास का नतीजा उम्मीद के विपरीत आ सकता है। आपको एक चक्र का अंत महसूस हो सकता है, जो नई शुरुआत की नींव रखेगा। सहकर्मियों से सहयोग न मिलने पर अकेले फैसला लेना पड़ सकता है। लव: प्रेम संबंधों में आज कुछ कड़वाहट या अलगाव जैसी स्थिति आ सकती है। किसी पुराने विवाद की पुनरावृत्ति हो सकती है। सिंगल लोग किसी भावनात्मक अनुभव से बाहर निकलने की कोशिश में रहेंगे। शादीशुदा लोगों के बीच पुरानी बातों को लेकर तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य: किसी मेडिकल रिपोर्ट का नकारात्मक परिणाम सामने आ सकता है। भावनात्मक अवसाद को नियंत्रित करने के लिए खुलकर बातचीत और ध्यान की जरूरत है। आज का दिन शरीर को आराम देने और मेडिकल जांच कराने के लिए अच्छा है। लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 4
कन्या – सिक्स ऑफ़ वांड्स |
आज का दिन सफलता, मान-सम्मान और तारीफ से भरा हो सकता है। परिवार में आपके कामों की सराहना होगी और वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। बच्चों की किसी उपलब्धि से आपको गर्व महसूस होगा। कोई पारिवारिक योजना सफल हो सकती है, जिससे खुशी का माहौल बनेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन फायदेमंद रहेगा। घर में किसी सदस्य की पदोन्नति या सम्मान का मौका आ सकता है।
करियर: ऑफिस में आपके नेतृत्व और मेहनत को पहचान मिल सकती है। प्रमोशन या बोनस की खबर मिल सकती है। जो लोग सरकारी क्षेत्र, शिक्षा या मैनेजमेंट में हैं, उनके लिए विशेष सफलता के संकेत हैं। नए जॉब ऑफर या प्रतिष्ठित संस्थान से इंटरव्यू कॉल भी आ सकता है। टीमवर्क के जरिए काम पूरे होंगे। लव: प्रेम संबंधों में आज स्थिरता और गर्व की भावना रहेगी। आप अपने रिश्ते को समाज या परिवार के सामने पेश कर सकते हैं। सिंगल लोगों को किसी योग्य व्यक्ति से अच्छा संवाद शुरू हो सकता है। शादीशुदा जोड़ों के बीच आपसी समझ और आदर बढ़ेगा। स्वास्थ्य: कोई पुरानी थकान या कमजोरी आज कम महसूस हो सकती है। जो लोग फिजिकल फिटनेस या योग से जुड़े हैं, उन्हें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। एलर्जी, स्किन प्रॉब्लम या थकावट जैसी हल्की समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन वे काबू में रहेंगी। लकी रंग: ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर: 2
तुला – नाइन ऑफ़ स्वॉर्ड्स |
आज का दिन मानसिक दबाव और चिंता से भरा रह सकता है। पारिवारिक मामलों में कोई पुरानी बात या फैसला आपको बेचैन कर सकता है। घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर भी चिंता हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई या भविष्य से जुड़ी चिंताएं मन को परेशान रखेंगी। आर्थिक रूप से कुछ उलझन की स्थिति रहेगी। कोई पुराना निवेश या उधार तनाव दे सकता है।
करियर: सहकर्मियों से उम्मीद के मुताबिक सहयोग न मिलने से काम अटक सकते हैं। जो लोग किसी नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें निराशा हाथ लग सकती है। ऑफिस में पुराने विवाद या आलोचना की यादें आपके आत्मविश्वास को कम कर सकती हैं। आज का दिन नई शुरुआत की योजना न बनाएं। लव: प्रेम संबंधों में शक, असुरक्षा या भावनात्मक दूरी देखने को मिल सकती है। किसी पुरानी बात या व्यवहार को लेकर तनाव बढ़ सकता है। एकतरफा सोच या बातचीत की कमी रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकती है। शादीशुदा लोगों को साथी से खुलकर बात करने की जरूरत है। स्वास्थ्य: पाचन से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। जो लोग पहले से मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं, उन्हें आज विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ध्यान, मेडिटेशन और हल्की फिजिकल एक्टिविटी से मन को स्थिर रखने की कोशिश करें। लकी रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 7
वृश्चिक – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन संतुलन और मदद की भावना से भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को आर्थिक या भावनात्मक मदद की जरूरत पड़ सकती है। बच्चों की पढ़ाई या करियर में आपकी भागीदारी ज्यादा हो सकती है। बड़ों की सलाह से लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। दान, सेवा या किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। परिवार में सहयोग और मेलजोल का माहौल रहेगा। निवेश या लेन-देन से जुड़े मामलों में निष्पक्षता से काम लें।
करियर: आपको सहयोग और सराहना मिल सकती है। आप किसी प्रोजेक्ट में सहकर्मियों की मदद करेंगे या खुद सहायता प्राप्त करेंगे। प्रमोशन या बोनस से जुड़ी संभावना बन सकती है। जो लोग फ्रीलांसिंग या कंसल्टिंग से जुड़े हैं, उन्हें नया काम या ग्राहक मिल सकता है। लोन या ग्रांट से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। लव: रिश्तों में आपसी सहयोग और संतुलन की भावना बनी रहेगी। प्रेमी जोड़े एक-दूसरे की समस्याओं को समझते हुए साथ देंगे। जो लोग किसी विवाद से गुजर रहे थे, उनके बीच सुलह के संकेत हैं। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से आर्थिक या भावनात्मक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य: रक्तचाप, शुगर या थकावट जैसी समस्याओं में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। योग और आरामदायक दिनचर्या अपनाना फायदेमंद रहेगा। भावनात्मक थकान से बचने के लिए खुद के लिए समय निकालें। लकी रंग: क्रीम, लकी नंबर: 9
धनु – एट ऑफ कप्स |
आज का दिन आत्मनिरीक्षण और खुद की खोज में बीत सकता है। किसी पुराने संबंध, काम या आदत को छोड़ने का फैसला लेना पड़ सकता है। परिवार में भावनात्मक दूरी या किसी सदस्य की उदासी महसूस हो सकती है। बच्चों को लेकर कोई चिंता मन में चल सकती है। घर का माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है। कोई आयोजन टल सकता है या योजनाओं में बदलाव संभव है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन कुछ बेवजह के खर्चों से दूरी बनानी होगी।
करियर: मनचाहा नतीजा न मिलने पर काम की जगह छोड़ने या बदलने का विचार मन में आ सकता है। किसी पुराने प्रोजेक्ट या नौकरी से अलग होकर नया रास्ता चुनने का फैसला आज संभव है। जो लोग पढ़ाई या रिसर्च से जुड़े हैं, उन्हें गहराई से सोचने का मौका मिलेगा। लव: प्रेम संबंधों में दूरी या अलगाव की भावना बनी रह सकती है। आप या आपका साथी भावनात्मक थकान के कारण रिश्ते से थोड़ी दूरी बना सकते हैं। आज यह महसूस हो सकता है कि रिश्ता अब आपको संतुष्टि नहीं दे रहा। शादीशुदा लोगों के बीच बातचीत की कमी या चुप्पी से तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य: पेट की गड़बड़ी या तनाव से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खुद को प्रकृति से जोड़ने, ध्यान लगाने या मन को शांति देने वाली गतिविधियों से लाभ मिलेगा। ज्यादा सोचने से बचें और नियमित दिनचर्या बनाए रखें। लकी रंग: सी ग्रीन, लकी नंबर: 5
मकर – ऐस ऑफ़ पेंटाकल्स |
आज का दिन नई संभावनाओं और ठोस उपलब्धियों से भरा रहेगा। परिवार में संपत्ति, जमीन या किसी आर्थिक योजना को लेकर बात हो सकती है। बच्चों से जुड़ा कोई निवेश या पैसों का फैसला आपको संतुष्टि देगा। किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह आर्थिक रूप से फायदेमंद रहेगी। घर में कोई नई शुरुआत जैसे मरम्मत या खरीदारी संभव है। व्यापार में लाभ और भरोसेमंद डील के संकेत हैं। परिवार का माहौल स्थिर रहेगा, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें। कोई अच्छी खबर भी घर में खुशी का कारण बन सकती है।
करियर: नया जॉब ऑफर, प्रमोशन या आर्थिक तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। बैंकिंग, फाइनेंस, रियल एस्टेट और अकाउंटिंग से जुड़े लोगों को खास फायदा हो सकता है। जो लोग इंटरव्यू या जरूरी मीटिंग्स में जा रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। लव: रिश्तों में स्थिरता और भावनात्मक सुरक्षा की भावना रहेगी। पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की आर्थिक योजनाएं बन सकती हैं। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ने का मौका मिल सकता है जो आर्थिक रूप से स्थिर और भरोसेमंद हो। स्वास्थ्य: खान-पान और दिनचर्या में सुधार का मन बनेगा। मानसिक रूप से आप स्थिर और ऊर्जावान रहेंगे। ध्यान और योग से लंबे समय तक स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। छोटे निवेश जैसे हेल्थ चेकअप या फिटनेस सब्सक्रिप्शन भी आज के दिन फायदेमंद साबित हो सकते हैं। लकी रंग: सफेद, लकी नंबर: 1
कुंभ – द मून |
आज का दिन अनिश्चितता या छुपी हुई बातों का है। परिवार में किसी बात को लेकर अनिश्चितता या छुपी हुई बातें सामने आ सकती हैं। बच्चों या बुजुर्गों से संबंधित कोई चिंता आपको मानसिक रूप से परेशान रख सकती है। व्यापार में जोखिम लेने से बचें और सभी दस्तावेज ध्यान से पढ़ें। पैसों से जुड़ी कोई जानकारी अधूरी या गलत हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से दूरी या भावनात्मक ठंडापन महसूस हो सकता है। किसी पुराने रहस्य या बात का खुलासा भी दिन को खास बना सकता है।
करियर: कोई सहकर्मी या सीनियर बातों को साफ तरीके से न बताए, जिससे फैसला लेना मुश्किल हो सकता है। जो लोग क्रिएटिव फील्ड, म्यूजिक, लेखन या मनोविज्ञान से जुड़े हैं, उनके लिए दिन कल्पनात्मक ऊर्जा से भरपूर है। इंटरव्यू या नया अवसर मिलने में इंतजार करना पड़ सकता है। लव: प्रेम संबंधों में उलझन या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। पार्टनर की बातें या व्यवहार आज आपको उलझा सकते हैं। कोई पुरानी बात या छुपी हुई भावना सामने आ सकती है, जिससे रिश्ते में तनाव हो सकता है। सिंगल लोगों को किसी रहस्यमयी व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है। स्वास्थ्य: सिरदर्द, थकावट या भावनात्मक अस्थिरता से आप परेशान हो सकते हैं। नींद की कमी और ज्यादा सोचने से दूर रहें। मेडिटेशन और शांत संगीत आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पेट से संबंधित परेशानी या हार्मोनल असंतुलन की संभावना भी हो सकती है। लकी रंग: पीला, लकी नंबर: 3
मीन – नाइन ऑफ वांड्स |
आज का दिन सतर्कता और आत्म-नियंत्रण का है। पहले के किसी पारिवारिक झगड़े या गलती के परिणाम फिर से सामने आ सकते हैं। बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें, उनके अनुभव से समाधान मिल सकता है। बच्चों की किसी बात को लेकर चिंता बढ़ सकती है। घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है, लेकिन धैर्य रखने से सुधार संभव है। किसी अधूरे पारिवारिक कार्यक्रम को लेकर फिर से चर्चा हो सकती है। पुराने विवादों से दूर रहें और बातचीत में साफ रहें।
करियर: आप खुद को थोड़े दबाव और थकान से घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं। काम की जगह पर किसी पुराने मुद्दे का दोबारा सामना हो सकता है। आपकी लगन और मेहनत की परीक्षा हो सकती है। अधिकारियों के साथ मतभेद से बचें और सावधानी से हर काम को पूरा करें। आज अतिरिक्त जिम्मेदारी या पुराने प्रोजेक्ट्स पर ध्यान रहेगा। लव: प्रेम संबंधों में आज आप थोड़ा थके हुए या सतर्क नजर आ सकते हैं। पुरानी गलतफहमियों का असर अब भी बना हुआ है। किसी तीसरे व्यक्ति का दखल रिश्तों को प्रभावित कर सकता है। सिंगल लोगों को पिछले संबंधों की यादें या भावनात्मक चोट परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव के कारण नींद में बाधा या बेचैनी हो सकती है। योग और मेडिटेशन से राहत मिलेगी। इम्यून सिस्टम कमजोर महसूस हो सकता है, इसलिए खान-पान संतुलित रखें। आज का दिन स्वास्थ्य के प्रति सजगता और सतर्कता से गुजरना चाहिए। लकी रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 2
.