गुरुवार का टैरोकार्ड राशिफल: मेष राशि वालों को तरक्की मिल सकती है और मीन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (25 September 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

25 सितंबर, गुरुवार को मेष राशि वालों को तरक्की मिल सकती है। वृष राशि के लोग नई नौकरी की तलाश करेंगे। कर्क राशि वालों को नई संभावनाएं मिलेंगी। सिंह राशि वालों को समझदारी से काम लेना होगा। कन्या और तुला राशि के लोग नई योजनाओं पर काम करेंगे। कुंभ राशि वालों पर नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। मीन राशि के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ का दिन रहेगा।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – किंग ऑफ वांड्स

आज का दिन तालमेल और संतुलन बनाए रखने का है। बुजुर्गों की सलाह से उलझे हुए मामलों का हल निकलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। व्यवसाय में किसी नए समझौते पर दस्तखत करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें। घर के मामलों में अच्छा तालमेल रहेगा। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यात्रा की संभावना भी बन सकती है। यह समय आपके लिए अपने रिश्तों और पैसों के मामलों में सावधानी और समझदारी से काम लेने का है।

करियर – नौकरी में तरक्की या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। प्रोजेक्ट और तय समय सीमा को लेकर सतर्क रहें। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छे संकेत हैं। लव – रिश्तों में नयापन महसूस होगा। अविवाहितों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। अपने साथी से खुलकर बात करें। भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। पुरानी कड़वाहट को भूलने का यह सही समय है। हेल्थ – थकान और नींद न आने की समस्या हो सकती है। मांसपेशियों में अकड़न महसूस हो सकती है। शुगर या ब्लड प्रेशर के मरीज खास ध्यान रखें। तनाव कम करने के लिए प्रकृति के साथ समय बिताएं। दिनचर्या में योग और व्यायाम शामिल करें। भाग्यशाली रंग: नियॉन ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 5

वृषभ – टू ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन नए विचारों और योजनाओं के लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी जरूरी विषय पर बात हो सकती है। संतान की तरक्की से मन खुश रहेगा। करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। पैसों के मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। व्यापारियों के लिए निवेश के नए मौके सामने आ सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नई संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं। यात्रा की संभावनाएं भी बन सकती हैं।

करियर – नौकरी में बदलाव के संकेत हैं, नई संभावनाओं पर विचार करें। उच्च अधिकारियों से आपको तारीफ मिलेगी। इंटरव्यू या परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। एक साथ कई काम करने से काम का बोझ बढ़ सकता है। लव – रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा। किसी पुराने साथी से फिर से जुड़ने का मौका मिलेगा। प्रेमी के साथ गलतफहमी दूर करने का यह सही समय है। विवाहितों के बीच तालमेल बढ़ेगा। एक-दूसरे के प्रति ईमानदारी से रिश्ते मजबूत होंगे। हेल्थ – थकान और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। स्क्रीन पर बिताया जाने वाला समय कम करें। खान-पान में लापरवाही परेशानी दे सकती है। तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करें। नींद की कमी से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। भाग्यशाली रंग: कोरल, भाग्यशाली अंक: 9

मिथुन – द चेरीअट

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में किसी खास मौके का जश्न हो सकता है। घर में मेहमान आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। बच्चों की कोई उपलब्धि आपको गर्व महसूस कराएगी। पैसों की स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। व्यापार में पुराने संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। घर के माहौल में सकारात्मकता बनी रहेगी।

करियर – काम की जगह पर टीम वर्क का महत्व समझ आएगा। सहकर्मियों से बेहतर तालमेल से नए अवसर मिलेंगे। समय आपके अनुकूल रहेगा। तरक्की या वेतन बढ़ने की संभावना है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लव – रिश्तों में गर्माहट बनी रहेगी। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अविवाहितों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। गलतफहमियां दूर होंगी, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। पुराने दोस्त से मुलाकात मजेदार साबित होगी। हेल्थ – शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है, पौष्टिक भोजन लें। जोड़ों में हल्का दर्द रह सकता है, व्यायाम करें। नींद पूरी न होने से थकान रह सकती है। संतुलित खान-पान अपनाएं। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। भाग्यशाली रंग: पर्ल व्हाइट, भाग्यशाली अंक: 6

कर्क – एट ऑफ वांड्स

आज का दिन नई संभावनाओं के दरवाजे खोल सकता है। परिवार में किसी छोटे सदस्य की उपलब्धि खुशी ला सकती है। बुजुर्गों की सलाह किसी समस्या का हल निकाल सकती है। पैसों के मामलों में सतर्कता बरतनी होगी, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। व्यापारी वर्ग को किसी नए प्रस्ताव पर विचार करने की जरूरत होगी। कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे राहत महसूस होगी। घर के माहौल में हल्की गहमागहमी हो सकती है, लेकिन दिन सकारात्मक रहेगा।

करियर – काम में सीखने का मौका मिलेगा, इसे हाथ से न जाने दें। पढ़ाई या प्रशिक्षण से जुड़े लोगों के लिए तरक्की का समय है। इंटरव्यू या परीक्षा देने वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। लव – अविवाहित लोगों के लिए प्रेम प्रस्ताव आ सकता है। पार्टनर की इच्छाओं को नजरअंदाज न करें, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। रिश्ते में नयापन लाने की कोशिश करें। हेल्थ – भोजन में पोषक तत्वों की कमी कमजोरी दे सकती है। खुद को हाइड्रेट रखें। त्वचा से जुड़ी परेशानी से बचने के लिए साफ-सफाई पर ध्यान दें। नियमित व्यायाम करने से ताजगी बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: मस्टर्ड येलो, भाग्यशाली अंक: 3

सिंह – किंग ऑफ पेन्टाकल्स

आज कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, जिन्हें समय रहते सुलझाना जरूरी होगा। बच्चों की जिद परेशान कर सकती है। पैसों की स्थिति में उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए सोच-समझकर फैसला लें। व्यापार में अचानक बदलाव हो सकते हैं, जिससे योजना में फेरबदल करना पड़ सकता है। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से जुड़ी कोई खबर आ सकती है, जिससे मन भावुक होगा। घर का माहौल थोड़ा संवेदनशील रहेगा, लेकिन समझदारी से शांति बनाई जा सकती है।

करियर – काम की जगह पर फैसला लेने में उलझन महसूस हो सकती है। सहकर्मियों के साथ बातचीत में स्पष्टता बनाए रखें, वरना गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन उन पर पूरी तरह भरोसा करने से पहले सोचें। लव – अपने साथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें, इससे दूरी आ सकती है। एक पुरानी बात आज बहस का कारण बन सकती है, लेकिन समझदारी से मामला संभालें। अविवाहित लोगों के लिए कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। हेल्थ – अपनी दिनचर्या में बदलाव करें। मन अशांत रह सकता है, ध्यान और योग से राहत मिलेगी। पाचन से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं, खान-पान पर खास ध्यान दें। मानसिक तनाव कम करने के लिए प्रकृति के बीच समय बिताएं। भाग्यशाली रंग: कैरेमल, भाग्यशाली अंक: 7

कन्या – थ्री ऑफ वांड्स

नई योजनाओं को लेकर उत्साह रहेगा, लेकिन कहीं न कहीं हल्का तनाव भी हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसों के हिसाब से लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, जो कुछ जोखिमों के साथ आ सकते हैं। रिश्तेदारों से जुड़ी कोई अचानक खबर आ सकती है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा, लेकिन कुछ जिद्दी स्थितियां आ सकती हैं।

करियर – आज अपने काम में तेजी लाने के लिए नए विचारों की जरूरत होगी। काम की जगह पर अपने विचारों को बिना झिझक के बताएं। सहकर्मियों के साथ मिलकर कोई परियोजना शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं। लव – आपका साथी आपके विचारों और कामों को लेकर प्रेरित होगा। रिश्तों में एक नई दिशा की शुरुआत हो सकती है। खुले तौर पर अपने विचारों को साझा करें, इससे आपसी समझ बेहतर होगी। अनपेक्षित मुलाकातें हो सकती हैं, जो रिश्ते को मजबूती देंगी। हेल्थ – थोड़ी शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है, आराम का ध्यान रखें। मानसिक तनाव कम करने के लिए कुछ समय मेडिटेशन या ध्यान में बिताएं। छोटी चोटों से बचने के लिए सतर्क रहें, लेकिन ध्यान रखें। नियमित व्यायाम से शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: मैरून, भाग्यशाली अंक: 9

तुला – फाइव ऑफ पेन्टाकल्स

आज आपको अनुशासन बनाए रखने की जरूरत होगी। घर के बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें, उनकी सलाह फायदेमंद साबित होगी। पैसों के लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखें, कोई गलती परेशानी बढ़ा सकती है। व्यापारियों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है, जो जरूरी जानकारी दे सकता है। आत्मनिर्भर बनने की सोच मजबूत होगी।

करियर – काम की जगह पर अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिलेगा। नई रणनीतियों पर काम करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। अधिकारी आपके सुझावों से प्रभावित होंगे। नई तकनीकों का उपयोग करना फायदेमंद रहेगा। लव – अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। रिश्ते में ईमानदारी से बात करना फायदेमंद रहेगा। परिवार के विरोध के कारण प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है। किसी खास से मुलाकात हो सकती है। हेल्थ – गले में खराश या दर्द की समस्या हो सकती है, ठंडी चीजों से बचें। मानसिक तनाव ज्यादा महसूस हो सकता है, ध्यान और प्राणायाम करें। ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं, नियमित जांच करवाएं। भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू, भाग्यशाली अंक: 2

वृश्चिक – एट ऑफ पेन्टाकल्स

आज आपको मानसिक दुविधा हो सकती है। किसी फैसले में उलझन हो सकती है। घर में किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लें, जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। व्यापारियों को निवेश से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करनी होगी। किसी रिश्तेदार की बातों से मन बेचैन हो सकता है। नए अवसर सामने आएंगे, लेकिन सही चुनाव करना चुनौतीपूर्ण रहेगा।

करियर – काम की जगह पर दो विकल्पों के बीच फैसला लेना कठिन हो सकता है। नौकरी बदलने की सोच सकते हैं, लेकिन सही समय का इंतजार करें। सहकर्मियों के साथ बातचीत में स्पष्टता रखें। नई जिम्मेदारियों का दबाव महसूस हो सकता है। लव – रिश्तों में उलझन महसूस हो सकती है। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से दूरी बढ़ सकती है। अविवाहितों को प्रस्ताव मिलने में समय लग सकता है। संयम और धैर्य से काम लें। हेल्थ – मानसिक तनाव से बचने के लिए खुली हवा में समय बिताएं। फैसला लेने की उलझन मानसिक थकावट ला सकती है। शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है, पोषण युक्त आहार लें। भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, भाग्यशाली अंक: 2

धनु – पेज ऑफ कप्स

परिवार में किसी पुराने मुद्दे को लेकर बात हो सकती है। बड़ों की सलाह से कोई जरूरी फैसला लेना पड़ेगा। घर के मामलों में धैर्य से काम लें, जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है। धन से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें, फिजूलखर्ची बढ़ सकती है। व्यापारियों को लेन-देन में सावधानी रखनी होगी, धोखे की संभावना है। किसी अधूरे काम को पूरा करने का दबाव महसूस होगा। किसी की कही बात से मन दुखी हो सकता है, हिम्मत बनाए रखें।

करियर – काम का बोझ बढ़ सकता है। नौकरी में प्रतिस्पर्धा ज्यादा रहेगी, प्रयास जारी रखें। नए क्लाइंट्स से बातचीत हो सकती है। सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। उच्च अधिकारी से तारीफ मिलने की संभावना है। लव – पार्टनर की भावनाओं को समझने की जरूरत होगी। रिश्ते में पुरानी गलतफहमियां खत्म हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा। किसी खास से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। हेल्थ – कमर में दर्द महसूस हो सकता है। ज्यादा तनाव हो सकता है, मानसिक शांति बनाए रखें। खान-पान का ध्यान रखें। हल्के व्यायाम से दिन भर ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग: बैज, भाग्यशाली अंक: 3

मकर – सेवन ऑफ कप्स

कोई नई शुरुआत हो सकती है, जिससे आप उत्साहित रहेंगे। रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आगे बढ़ सकता है। घर के खर्च बढ़ सकते हैं, बजट संभालकर चलें। व्यापार में अचानक बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, समझदारी से काम लें। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से राहत महसूस होगी। घर में किसी शुभ कार्य की बात हो सकती है। यात्रा फायदेमंद साबित होगी।

करियर – नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं, तरक्की की संभावना बनेगी। विदेश से जुड़े काम करने वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोग नई डील हासिल कर सकते हैं। लव – रिश्ते में आपसी समझ बढ़ेगी, मतभेद दूर होंगे। प्यार में कुछ नई उम्मीदें जागेंगी, जिससे मन खुश रहेगा। पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें, आपसी बातचीत बनाए रखें। हेल्थ – ज्यादा भागदौड़ से थकान हो सकती है, आराम जरूरी होगा। नींद की कमी से मानसिक तनाव बढ़ सकता है, समय पर सोएं। विटामिन की कमी महसूस हो सकती है, भोजन में पोषक तत्व शामिल करें। भाग्यशाली रंग: पीच, भाग्यशाली अंक: 3

कुंभ – द हर्मिट

आज आप नया घर खरीद सकते हैं, उसे लेकर कुछ बातें भी होंगी। कुछ जरूरी कामों के लिए आप गंभीर हो सकते हैं। उलझे हुए मामले हल हो सकते हैं। बच्चों की शिक्षा या करियर को लेकर नई योजनाएं बन सकती हैं। पैसों के मामलों में कंजूसी बरतें, फिजूलखर्ची परेशानी बढ़ा सकती है। कोई पुराना कर्ज चुका पाएंगे, जिससे राहत महसूस होगी। सामाजिक जीवन में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, व्यस्तता बढ़ेगी।

करियर – नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी प्रोजेक्ट पर दोबारा काम करने का मौका मिल सकता है। सरकारी कामों में रुकावट आ सकती है। बेकार के विवादों से बचें। लव – रिश्ते में मन की बातें साझा करें। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता तय हो सकता है। पार्टनर के व्यवहार में बदलाव महसूस होगा। संबंधों में विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा, गलतफहमी से बचें। हेल्थ – मानसिक थकान बढ़ सकती है, खुद को शांत करने की कोशिश करें। किसी छोटी चोट या कट का ध्यान रखें, लापरवाही न करें। स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से आंखों में जलन महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग: एप्रीकॉट, भाग्यशाली अंक: 6

मीन – फोर ऑफ कप्स

आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, आपसी संबंध मजबूत होंगे। घर की महिला सदस्य की सलाह से जरूरी फैसले लेना फायदेमंद रहेगा। बच्चों की जरूरतों पर ध्यान दें, उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों की स्थिति स्थिर रहेगी, कहीं से रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। व्यापार में नई संभावनाएं दिख सकती हैं, लाभ के अवसर मिलेंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में जागरूक रहें, अधीर न हों।

करियर – काम की जगह पर मुसीबत आ सकती है, सब्र से काम लें। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें, मतभेद से बचें। मेहनत जारी रखें। लव – रिश्ते में नयापन लाने के लिए एक-दूसरे को समय दें। अविवाहित लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है, परिवार का सहयोग रहेगा। अधूरे संबंधों की यादें मन को परेशान कर सकती हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। हेल्थ – मानसिक तनाव बढ़ सकता है, खुद को शांत रखने का प्रयास करें। खान-पान में लापरवाही से पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। अपना रूटीन सही रखें। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी, नियमित अभ्यास करें। भाग्यशाली रंग: चारकोल, भाग्यशाली अंक: 8

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *