गुरुवार भस्म आरती दर्शन: बाबा महाकाल को रजत चंद्र, भांग, आभूषण अर्पित कर गणेश जी स्वरूप में शृंगारित किया – Ujjain News

विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के चार बजे भस्म आरती के दौरान मंदिर के पट खुलते ही पुजारीगण ने गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक तथा दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचा

.

कपूर आरती के पश्चात त्रिनेत्रधारी भगवान महाकाल को रजत चंद्र, भांग और आभूषण अर्पित किए गए तथा उन्हें गणेशजी के स्वरूप में श्रृंगारित किया गया। श्रृंगार पूर्ण होने के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढाँककर भस्म अर्पित की गई।

भस्म अर्पण के उपरांत भगवान को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला तथा सुगंधित पुष्पों से बनी फूलमालाएँ अर्पित की गईं। गुलाब के सुगंधित पुष्पों से विभूषित भगवान महाकाल को फल एवं मिष्ठान का भोग लगाया गया।

भस्म आरती में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पण के पश्चात भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *