MP ka Mausam LIVE: मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. अप्रैल की शुरुआत गरज-चमक और बौछारों के साथ होने जा रही है. मौसम विभाग ने प्रदेश के एक बड़े हिस्से के लिए चेतावनी जारी की है. जहां अगले 4 दिन 29 जिलों में मौसम बिगड़ने वाला है. 1 से 4 अप्रैल तक आधे मध्य प्रदेश में तेज आंधी और बारिश की स्थिति बनी रहेगी.
आज यानी बुधवार को इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर समेत 29 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और बड़वानी में मौसम बदला रहेगा.
15 अप्रैल से शुरू होगा गर्मी का ‘तांडव’
बारिश और ओलों से मिल रही यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी. 15 अप्रैल से मध्य प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में आ जाएगा. अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में ग्वालियर और चंबल का इलाका सबसे ज्यादा तपेगा. हालांकि आज सुबह मैहर के ताला, ललितपुर और मुकुंदपुर में सुबह से बूंदाबांदी के साथ ही बारिश हो रही हैं. जिससे किसान परेशान नजर आ रहे हैं.
आज इन जिलों में आंधी-बारिश का दौर!
आंधी-बारिश का अलर्ट ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और बड़वानी.
2 अप्रैल को भी तेज आंधी और बारिश की संभावना
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और बड़वानी.
3 अप्रैल को इन जिलों में बारिश का अलर्ट!
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, पन्ना, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, सिवनी, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, विदिशा, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास और खरगोन.
इस तरह रहा बड़े शहरों अधिकतम तापमान
भोपाल में 37.0°C
इंदौर में 36.6°C
जबलपुर में 37.0°C
ग्वालियर में 36.6°C
उज्जैन में 36.0°C
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
भोपाल में 21.0°C
इंदौर में 21.1°C
जबलपुर में 23.6°C
ग्वालियर में 21.1°C
उज्जैन में 19.3°C
.