झाबुआ नगर के हृदय स्थल गांधी चौक बाजार क्षेत्र में शनिवार को एक साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के अचानक लापता हो गई। घटना के बाद वह एक अधेड़ उम्र के पुरुष और एक महिला के साथ दिखाई दी। पुलिस मामले की बच्ची की तलाश कर रही है। पिता के साथ बाजार आई थी जानकारी के अनुसार, आरुति अपने पिता राजेश के साथ बाजार आई थी। राजेश एक दुकान पर सामान खरीदने के बाद मोबाइल के जरिए ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट (UPI) कर रहे थे। भुगतान की प्रक्रिया के दौरान महज कुछ सेकंड के लिए उनका ध्यान मोबाइल स्क्रीन पर गया और इसी का फायदा उठाकर मासूम बच्ची वहां से ओझल हो गई। पिता ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बाजार के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। प्रारंभिक फुटेज में आरुति एक अधेड़ उम्र के पुरुष और एक महिला के साथ दिखाई दे रही है। पुलिस इसे संदिग्ध मानकर अपहरण की आशंका के तहत जांच कर रही है। पुलिस ने जारी किया सर्च अलर्ट थाना प्रभारी अशोक कनेश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस की विशेष टीमें गठित कर सघन चेकिंग अभियान और रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर तलाशी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी फुटेज में दिख रहे संदिग्धों या बच्ची के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वह तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करे। .