भोपाल के रोशनपुरा में एमपी ऑनलाइन के संचालक को एक युवक ने शुक्रवार की शाम गोली मार दी थी। गोली संचालक के कमर को छूती हुई निकली। आरोपी ने एक खाते में 30 हजार रुपए ट्रांसफर कराए थे। जब संचालक ने रकम मांगी तो वह कार से राइफल निकालकर लाया और चार राउंड फा
.
शनिवार की शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। हालांकि पुलिस का दावा है कि क्राइम ब्रांच सहित थाने की दो टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। वह ट्रेन के रास्ते शहर के बाहर भागा है। पुलिस टीम लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है। जल्द उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। आरोपी दीपेंद्र गुर्जर ड्राइवरी करता है। वारदात के समय मालिक की कार से आया था।
ज्वेलरी शॉप में भी लगी थी गोली
जानकारी के मुताबिक, घायल दुकान का संचालक का नाम श्याम विजयवर्गीय (22) है। उनकी कमर में मामूली चोट लगी है। एक गोली अक्षय ज्वेलर्स की कांच पर भी लगी थी। गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान लोकेंद्र सिंह गुर्जर के रूप में की गई। वाहन भिंड के पते पर रजिस्टर्ड है। उस पर ‘पुलिस’ लिखा था।
फायरिंग से दहशत, दुकानदारों ने दुकानें बंद की
अरेरा हिल्स थाने से 400 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। गाड़ी मालिक ने एक राउंड दुकान के अंदर और तीन राउंड दुकान के बाहर फायरिंग की। हाई-प्रोफाइल इलाके में फायरिंग की घटना के बाद दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। शहर के सबसे व्यस्त और हाई-प्रोफाइल इलाकों में से एक माना जाता है, जहां दर्जनों ज्वेलरी शॉप हैं। घटना स्थल से गवर्नर हाउस बहुत करीब है।
.