सिंगरौली जिले में खदान धंसने से तीन लोगों की मौत, दो को सुरक्षित निकाला; चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सफेद मिट्टी की खदान धंसने से तीन लोगों की मौत और दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इसमें और भी लोगों के द …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 25 Jan 2026 02:04:51 PM (IST)Updated Date: Sun, 25 Jan 2026 02:10:50 PM (IST)

खदान में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है।

नईदुनिया प्रति‍निधि, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सफेद मिट्टी की खदान धंसने से उसमें 5 लोग दब गए, इसमें से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। दो घायलों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला। हादसा जियावन थाना कुदवार चौकी क्षेत्र में हुआ है। घायलों को इलाज के लिए देवसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।

खदान में दबे लोग परसोहर और हर्हा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सफेद मिट्टी जिसे इलाके में छूही कहा जाता उसे निकालने के दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस को आशंका है कि खदान में कुछ और लोग भी हो सकते हैं। प्रशासन ने इसके लिए रेस्क्यू अभियान चलाया है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *