बालाघाट में मधुमक्खी के हमले से महिला समते तीन घायल: खेत जाते समय किया हमला, तीनों मरीज जिला अस्पताल में भर्ती – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट जिले के दो अलग-अलग गांवों में मधुमक्खी के हमले से तीन लोग घायल हो गए हैं। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हुई।

.

पहली घटना बोदा गांव की है। यहां मेवाराम पिता खेलराम लिल्हारे और गणेश दमाहे बाइक से खेत जा रहे थे, तभी मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खी के काटने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

दूसरी घटना ग्रामीण थाना क्षेत्र के खुरसोड़ी गांव में हुई। खेत जा रही रीना पति दिलीप लिल्हारे नामक महिला पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले के बाद रीना एक किलोमीटर दूर अपने घर तक दौड़कर पहुंची। परिजनों ने उसकी बिगड़ती हालत देखकर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वर्तमान में तीनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल चौकी पुलिस ने घायलों की तहरीर मिलने के बाद उनके बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच के लिए संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *