सफेद टीशर्ट में भाजयुमो नेता मानव घनघोरिया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य को जबलपुर पुलिस ने सोमवार को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह जीएस कॉलेज में शामिल होने के लिए पहुंचा था। भाजयुमो नेता पर आरोप है कि उसने कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ मिलकर आईएसबीटी दीनदयाल चौक पर एक युवक क
.
पीड़ित ने माढ़ोताल थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से ही पुलिस उसे तलाश कर रही थी। सोमवार शाम को मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली कि भाजयुमो नेता मानव घनघोरिया एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
घनघोरिया ने गौरव के साथ मारपीट की थी
दरअसल, तीन दिन पहले दीनदयाल नगर निवासी गौरव बाजपेई अपनी पत्नी के साथ घर के सामने अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो में मानव घनघोरिया अपने 5 से 6 साथियों के साथ वहां पहुंचा और गौरव से अवैध रूप से रुपए की मांग करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गौरव के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, भाजयुमो नेता ने गौरव पर चाकू से वार भी कर दिया और धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।
भाजयुमो नेता मानव घनघोरिया पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप है।
मारपीट की शिकायत गौरव ने पुलिस से की थी
गौरव ने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत विजय नगर पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस मानव घनघोरिया की तलाश में जुट गई थी। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मानव किसी काम से जीएस कॉलेज गया है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गौरव के साथ मारपीट और अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने मानव के साथ तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
पुलिस ने अब तक चार लोगों को किया गिरफ्तार
जबलपुर पुलिस ने मानव घनघोरिया और उसके साथियों के खिलाफ 307 और 327 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक साथी फरार है। सोमवार को सिविल लाइन और माढ़ोताल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए भाजयुमो नेता को गिरफ्तार किया।
.