श्योपुर में स्मैक तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार: 40 हजार रुपए की स्मैक पकड़ाई, पुलिस ने दर्ज किया केस – Sheopur News


श्योपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आवदा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 40 हजार रुपए कीमत की स्मैक बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश पुलिस के अनुसार शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर आवदा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 40 हजार रुपए की स्मैक बरामद की गई है। एक ही परिवार के तीन आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित पुत्र घनश्याम खटीक (32), अभिषेक पुत्र घनश्याम खटीक (23) और घनश्याम पुत्र मुन्नालाल खटीक (52) के रूप में हुई है। तीनों अचार वाला सहराना, थाना कराहल, जिला श्योपुर के निवासी बताए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आज रविवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने कार्रवाई करने वाली टीम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध काम में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *