मध्य प्रदेश में सतना और मैहर की अदालतों को जहरीली गैस के बमों से उड़ाने की धमकी

सतना और मैहर में कोर्ट और जजों के दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी शुक्रवार सुबह ई-मेल पर मिली। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 20 Mar 2026 01:02:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Mar 2026 01:19:03 PM (IST)

अदालत को मिली धमकी के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को बम निरोधी दस्ता भेजने के निर्देश
  2. कोर्ट में दहशत फैलाने के लिए भेजा गया धमकीभरा ई-मेल
  3. देश में पिछले कुछ दिनों से अदालतों को भेजे जा रहे ऐसे ई-मेल

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। जिला न्यायालय सतना की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल में दावा किया गया है कि कोर्ट और जज के दफ्तरों में 15 जहरीली गैस के बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 1 बजे फटेंगे।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को बम निरोधी दस्ता भेजने और सतना सहित मैहर, अमरपाटन व अन्य तहसील न्यायालयों की सुरक्षा जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

पहले भी मिली धमकियां

बम से कोर्ट को उड़ाने की धमकी का यह पहला मामला नहीं है, इसके पहले रीवा और छत्तीसगढ़ की अदालतों सहित देश के कई इलाकों में इस तरह की धमकी मिल चुकी है। पुलिस अब यह पता करने में जुटी है कि ई-मेल कहां से और किसने भेजा है। पहले भी जो धमकियां मिली उसमें जहरीली गैस से धमाके करने की बात कही गई थी।

आशंका है कि दहशत फैलाने के लिए कुछ लोग अदालतों को इस तरह के ई-मेल भेजकर धमकी दे रहे हैं। पहले भी मिली इस तरह की धमकियों के बाद जब कोर्ट परिसर की जांच की गई तो उसमें कोई संदिग्ध सामान या बम नहीं मिला था।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *