Last Updated:
Study on COVID Disposable Masks: कोविड महामारी के दौरान उपयोग हुए डिस्पोजेबल फेस मास्क अब पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गए हैं. ये मास्क माइक्रोप्लास्टिक और हानिकारक रसायन पानी और मिट्टी में छोड़ रह…और पढ़ें
कोविड में कूड़े में फेंके गए मास्क अब इंसानों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं.इस रिसर्च में एक और चिंताजनक बात सामने आई कि मास्क से बिस्फेनोल बी नामक रसायन भी निकल रहा है. यह एक एन्डोक्राइन डिसरप्टर है, जो शरीर में एस्ट्रोजन की तरह काम करता है. इससे मनुष्यों और जीव-जंतुओं के हार्मोन सिस्टम पर गंभीर असर पड़ सकता है. कई रिसर्च में इस केमिकल को कैंसर से भी जोड़ा गया है. रिसर्चर्स के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान इस्तेमाल हुए सभी मास्कों से कुल मिलाकर 128 से 214 किलो बिस्फेनोल बी पर्यावरण में पहुंच चुका है. यह मात्रा पर्यावरण और जीव-जंतुओं की सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती है. यही वजह है कि एक्सपर्ट इन मास्क को केमिकल टाइम बॉम्ब मान रहे हैं. ये केमिकल्स कभी भी बीमारियां फैलने की वजह बन सकते हैं.
इस रिसर्च की लीड ऑथर एना बोगुश कहती हैं कि अब हमें सोच समझकर फेस मास्क का प्रोडक्शन, उपयोग और निपटान करना होगा. हमें ऐसे विकल्प तलाशने होंगे, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित हों और जिन्हें रिसाइकल किया जा सके. इसके साथ ही लोगों में इस खतरे के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी जरूरी है, ताकि वे बेहतर विकल्प चुन सकें. कोविड के दौरान हमारे स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जो मास्क बेहद जरूरी थे, वही अब पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा बन गए हैं. माइक्रोप्लास्टिक और रासायनिक प्रदूषण की वजह से ये मास्क आने वाली पीढ़ियों के लिए भी खतरा बन सकते हैं. इसलिए इस समस्या का समाधान निकालना आज की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए. सुरक्षित और पर्यावरण-मित्र फेस मास्क के विकल्प विकसित करना बड़ी जिम्मेदारी है.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें