सागर में ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगाने वालों को जिला कांग्रेस में मिला पद! मचा बवाल

Last Updated:

सागर में ईद‑मिलाद‑उन‑नबी जुलूस के दौरान “सर तन से जुदा” जैसे विवादित नारों का वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज की गई. जिला कांग्रेस ने फिरदौस और शाहबाज कुरैशी को पद देकर सियासी विवाद बढ़ा दिया. पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और सामाजिक तनाव भी बढ़ा.

ख़बरें फटाफट

सागर में बीते दिनों रैली में सर तन से जुदा नारे लगाने का विवाद सामने आया था.

सागर. जिले में ईद‑मिलाद‑उन‑नबी के अवसर पर निकाले गए जुलूस में “सर तन से जुदा” कथित भड़काऊ नारे लगाने के आरोपी को जिला कांग्रेस में पद मिलने से मामले ने तूल पकड़ लिया है. इसको लेकर सियासत भी तेज हो गई है. इस मामले में विपक्षी दल कांग्रेस को भारी राजनीतिक और सामाजिक विरोध का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, यह नारेबाज़ी शहर के तीनबत्ती तिराहे पर हुई थी और वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद विवाद का केंद्र बन गई थी. अब इस मामले में जिला कांग्रेस ने फिरदौस कुरैशी और शाहबाज कुरैशी को अपनी कार्यकारिणी में शामिल किया है तथा दोनों को जिला महामंत्री का पद दिया है, जिसपर राजनीतिक विरोध तेज़ है. हालांकि कोतवाली पुलिस ने इसी घटना के सिलसिले में फिरदौस कुरैशी, पम्मा कुरैशी और शाहबाज कुरैशी के खिलाफ़ नामज़द FIR दर्ज की है, और मामले की जांच जारी है.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

सागर में ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगाने वालों को जिला कांग्रेस में पद! मचा बवाल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *