Last Updated:
अदरक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन अधिक सेवन से पेट में जलन, एसिडिटी, दस्त और मुंह में छाले हो सकते हैं. इसकी गर्म तासीर शरीर का तापमान बढ़ा सकती है. डॉ. गीतिका शर्मा के अनुसार अदरक खून को पतला करता है, इसलिए ब्लड थिनर लेने वालों, लो बीपी या पित्त की पथरी के मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिए. एलर्जी या जलन होने पर तुरंत सेवन बंद कर डॉक्टर से सलाह लें.
अदरक का अत्यधिक सेवन पेट में जलन, एसिडिटी, दस्त और मुंह में छाले पैदा कर सकता है. यह खून को पतला करता है, इसलिए ब्लीडिंग विकार या सर्जरी से पहले और बाद में हानिकारक हो सकता है. लो ब्लड प्रेशर और ब्लड थिनर दवाएं लेने वालों को भी इससे बचना चाहिए.
एक्सपर्ट डॉ गीतिका शर्मा ने बताया कि अदरक का अधिक सेवन पेट में जलन, एसिड रिफ्लक्स, सीने में जलन और डायरिया (दस्त) का कारण बन सकता है. खासकर संवेदनशील पेट वालों के लिए. इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन चाहिए और बीमारी से ग्रसित लोग चिकित्सक की सलाह पर ही इसका सेवन करें.
अदरक का सेवन रक्त को पतला करता है. जो ब्लड थिनर लेने वालों या ब्लीडिंग विकार वाले लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है. ऐसे लोगों को अदरक का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. क्योंकि यह उनकी दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है और ब्लीडिंग का खतरा बढ़ा सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अदरक का अधिक सेवन ब्लड प्रेशर को बहुत कम कर सकता है. जिससे चक्कर आना और कमजोरी महसूस हो सकती है. लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को अदरक का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए और अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. अधिक मात्रा में अदरक का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.
पित्त की पथरी वाले लोगों को अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि यह पित्त उत्पादन को उत्तेजित करता है. इससे पित्त की थैली में समस्या बढ़ सकती है और दर्द हो सकता है. ऐसे लोगों को अदरक का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. यह उनकी समस्या को और बढ़ा सकता है.
अदरक की गर्म प्रकृति के कारण, अधिक सेवन से मुंह में छाले या जलन हो सकती है. यह समस्या उन लोगों में अधिक देखी जाती है. जो अदरक का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं. ऐसे लोगों को अदरक का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए और मुंह में छाले होने पर इसका सेवन बंद कर देना चाहिए. इससे आराम मिलेगा.
अदरक के अत्यधिक सेवन से कुछ लोगों में एलर्जी हो सकती है. जैसे स्किन रैशेज (लाल चकत्ते), खुजली या आँखों में सूजन. ऐसे लक्षण दिखने पर अदरक का सेवन बंद कर देना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. यह समस्या आम तौर पर अधिक मात्रा में अदरक खाने से होती है.