इस साल इन दिग्गज खिलाड़ियों ने IPL को कहा अलविदा, 2025 में संन्यास लेकर सबको चौंकाया

साल 2025 का अंत हो रहा है, इस मौके पर हम ऐसे खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का प्रमुख चेहरा बने लेकिन इस वर्ष फैंस ने उन्हें मिस किया. शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, अमित मिश्रा आदि वो खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल के पहले संस्करण से खेल रहे थे.

अमित मिश्रा

अमित मिश्रा ने सितंबर, 2025 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान किया. लेग स्पिनर मिश्रा के नाम 3 हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है, जिसे तोड़ना बहुत मुश्किल है. अमित मिश्रा ने आईपीएल में 4 टीमों (DC, DCH, LSG और SRH) के लिए 162 मैचों में 174 विकेट लिए हैं.

पियूष चावला

स्पिनर पियूष चावला 2011 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे, उन्होंने जून 2025 में संन्यास लिया. जब वह रिटायर हुए तब आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से तीसरे गेंदबाज थे. चावला ने आईपीएल में 4 टीमों के लिए (CSK, KKR, KXIP और MI) खेले 192 मैचों में 192 विकेट लिए हैं.

शिखर धवन

शिखर धवन ने साल 2024 के अंत में ही संन्यास ले लिया था, लेकिन IPL 2025 पहला संस्करण था जब वह नहीं खेले. धवन आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं, उन्होंने 5 टीमों (DC, DCH, MI, PBKS और SRH) के लिए खेले 222 मैचों में 6769 रन बनाए, उनसे आगे रोहित शर्मा (7046) और विराट कोहली (8661) हैं.

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने भी जून, 2024 में ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन 2025 पहला साल था जब आईपीएल में वह नहीं खेले. वह अब RCB के बैटिंग कोच और मेंटर हैं, जिन्होंने 2008 से 2024 तक हर सीजन खेला. कार्तिक ने आईपीएल में 6 टीमों (DC, GL, KKR, KXIP, MI और RCB) के लिए खेले 257 मैचों में 4842 रन बनाए.

ऋद्धिमान साहा

शानदार विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने 2022 में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. साहा ने फरवरी, 2025 में संन्यास लिया था. उन्होंने आईपीएल में खेले 170 मैचों में 2934 रन बनाए, वह 5 टीमों (CSK, GT, KKR, KXIP, SRH) के लिए खेले थे.

कृष्णप्पा गौतम

कृष्णप्पा गौतम ने दिसंबर, 2025 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की, वह अपनी ऑफ स्पिन और लंबे छक्कों के लिए जाने जाते थे. वह 2021 में सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर (9.25 करोड़ रुपये) बने थे.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *