कमाल की है ये लकड़ी.. पानी को रखे साफ, सेहत बनाए दुरुस्त, जानिए इसके चमत्कारी उपयोग

Last Updated:

Tips and Tricks: छत पर रखी पानी की टंकी में शैवाल व हरी काई न लगे इसके लिए आप पानी की टंकी में जामुन की लकड़ी का एक छोटा सा टुकड़ा डाल दें. जिससे पानी साफ व स्वच्छ होने के साथ ही टंकी भी बिल्कुल साफ सुथरा बनी र…और पढ़ें

हमारे आसपास कई तरह के औषधीय पौधे पाए जाते हैं, जिनका अलग-अलग महत्व होता है. इन्हीं में से एक है जामुन का पेड़, जो सेहत के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ घरेलू उपयोग में भी काम आता है. आइए जानते हैं जामुन के पेड़ के फायदों और उपयोग के बारे में.

रायबरेली जिले के अखिल आयुर्वेद केंद्र के संचालक अखिलेश कुमार (बीएएमएस, लखनऊ विश्वविद्यालय) बताते है कि जामुन का फल, पत्तियां और छाल औषधीय गुणों से भरपूर होते है. इतना ही नहीं, इसकी लकड़ी भी बेहद उपयोगी मानी जाती है. जामुन की लकड़ी को पानी की टंकी में डाल देने से उसमें शैवाल और काई नहीं जमते.

शरीर के लिए है बेहद फायदेमंद:
अखिलेश कुमार बताते है कि जामुन हमारे सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी आयरन व इंसुलिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर की हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने के साथ ही डायबिटीज की बीमारी से भी बचाव करने में कारगर होता है. साथ ही इसकी पत्तियों में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते है जो रक्त शुगर को नियंत्रित करने में कारगर होते है.

पानी की टंकी में डाल दें एक टुकड़ा:
छत पर रखी पानी की टंकी में शैवाल व हरी काई न लगे इसके लिए आप पानी की टंकी में जामुन की लकड़ी का एक छोटा सा टुकड़ा डाल दें. जिससे पानी साफ व स्वच्छ होने के साथ ही टंकी भी बिल्कुल साफ सुथरा बनी रहेगी. इसी के साथ ही आपको टंकी की सफाई के लिए भी ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा. आगे की जानकारी देते हुए बताते है कि जामुन की लकड़ी का छोटा सा गुटका पानी की टंकी में डालने पर पानी में एक्स्ट्रा मिनरल्स भी मिलेंगे. जिससे उसका टीडीएस भी संतुलित रहेगा.

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन…और पढ़ें

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कमाल की है ये लकड़ी.. पानी को रखे साफ, सेहत बनाए दुरुस्त, जानिए उपयोग का तरीका

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *