मंगलसूत्र को गिरवी रख इस महिला ने गांव में लगवाएं 70 सीसीटीवी कैमरे

Last Updated:

Balaghat news: झिरी गांव में रहने वाली महिला आशा कैथवास से बात की तो उन्होंने बताया कि गांव में पहले चोरी की घटनाएं होती थी और कई प्रकार की ऐसी घटनाएं भी सामने आती रहती थी जिसको पुलिस ट्रेस भी नहीं कर पाती थी क्योंकि गांव से लगा हुआ इंदौर इच्छापुर का हाईवे है लोग घटनाओं को कारित कर फरार हो जाते थे मैंने सोचा अपने गांव की बहन बेटियां इसी मार्ग

ख़बरें फटाफट

बुरहानपुर: जिले के ग्राम झिरी में रहने वाली आशा कैथवास एक ऐसी महिला है कि जिसने अपने गांव की सुरक्षा और अपनी बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए गांव में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं यह गांव इंदौर इच्छापुर हाईवे से लगा हुआ है इस गांव में कई बड़ी-बड़ी घटनाएं होती थी चोरी की घटनाएं होती थी. इन घटनाओं को रोकने के लिए इस समाज सेवी आशा कैथवास ने एक अनोखा कदम उठाया और अपने सुहाग का मंगलसूत्र गिरवी रखकर ₹70000 की लागत से गांव में 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं. जिससे अब इनकी पूरे जिले में प्रशंसा हो रही है अब गांव में चोरियों पर अंकुश लग गया है कोई भी छोटी बड़ी घटनाएं होती है तो तुरंत उसको ट्रेस कर लिया जाता है जिला प्रशासन भी इस महिला को इस काम के लिए सम्मानित कर चुका है.

चोरी की घटनाओं पर लगेगा लगाम

लोकल 18 की टीम ने जब झिरी गांव में रहने वाली महिला आशा कैथवास से बात की तो उन्होंने बताया कि गांव में पहले चोरी की घटनाएं होती थी और कई प्रकार की ऐसी घटनाएं भी सामने आती रहती थी. जिसको पुलिस ट्रेस भी नहीं कर पाती थी क्योंकि गांव से लगा हुआ इंदौर इच्छापुर का हाईवे है लोग घटनाओं को कारित कर फरार हो जाते थे मैंने सोचा अपने गांव की बहन बेटियां इसी मार्ग से आना-जाना करती है और गांव में एक अच्छा और  सुरक्षित वातावरण बना रहे. इसलिए मैंने अपने सुहाग का मंगलसूत्र गिरवी रखकर ₹70000 की लागत से 30 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं.

पूरे गांव में लगवाए 30 कैमरे

अब गांव के चप्पे चप्पे पर इस सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाती है. गांव में कोई भी छोटी बड़ी घटनाएं होती है तो तुरंत उसको पकड़ लिया जाता है और उसका निराकरण कर दिया जाता है इस काम के लिए जिला प्रशासन भी मुझे सम्मानित कर चुका है. गांव में लगे हैं 30 सीसीटीवी कैमरे गांव में 30 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं गांव की हर गली हर नुक्कड़ पर कैमरे लगाए गए हैं. जिसके माध्यम से पंचायत में बैठकर ही मॉनिटरिंग कर दी जाती हैं. मेरी इस पहल से पूरे हर गांव में जगह-जगह लोग सीसीटीवी कैमरे लगा रहे हैं. क्योंकि यह सीसीटीवी कैमरे कोई भी घटना को ट्रेस करने में बड़े सार्थक साबित होते हैं. इसलिए जिला प्रशासन भी मुझे सम्मानित कर चुका है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

मंगलसूत्र को गिरवी रख इस महिला ने गांव में लगवाएं 70 सीसीटीवी कैमरे

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *