प्रोटीन की फैक्ट्री है यह सफेद दाल, शरीर को बना देगी पहलवान सा मजबूत, रोज 1 कटोरी खाने से होगा कमाल

Last Updated:

Lobia Dal Health Benefits: लोबिया दाल में पोषक तत्वों की भरमार होती है और इसमें प्रोटीन का खजाना छिपा है. रोज लोबिया दाल का सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी दूर हो सकती है. इसमें आयरन, कैल्शियम और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को पहलवान सा मजबूत बनाते हैं. नियमित रूप से लोबिया खाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, इम्यूनिटी बढ़ती है और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है.

लोबिया दाल खाने से शरीर को भरपूर प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है.

Lobia Dal Ke Fayde in Hindi: अक्सर माना जाता है कि शरीर में प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए अंडा और चिकन खाना जरूरी है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कई वेजिटेरियन चीजों में भी प्रोटीन की भरमार होती है और इनका सेवन करने से शरीर को जबरदस्त फायदे मिलते हैं. लोबिया दाल (Lobia Dal) को प्रोटीन का पावरहाउस माना जाता है. इसमें कैल्शिम, फाइबर समेत तमाम पोषक तत्व होते हैं, जो ओवरऑल हेल्थ को दुरुस्त करने में बेहद असरदार होते हैं. रोज लोबिया दाल का सेवन करने से मसल्स में नई जान आ सकती है और हड्डियों को मजबूती मिल सकती है. लोबिया दाल के बेनिफिट्स आपको हैरान कर देंगे.

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक लोबिया दाल में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो मसल्स की रिपेयरिंग और ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी है. 100 ग्राम लोबिया में करीब 24 ग्राम प्रोटीन होता है, जो इसे शाकाहारी लोगों के लिए बेहतरीन प्रोटीन सोर्स बनाता है. इस दाल में फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और पेट लंबे समय तक भरा रखता है. यही कारण है कि फिटनेस एक्सपर्ट्स लोबिया को मसल बिल्डिंग दाल भी कहते हैं. लोबिया में मौजूद आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. महिलाओं और बुजुर्गों के लिए लोबिया दाल बेहद फायदेमंद है, क्योंकि यह हड्डियों में कैल्शियम की कमी पूरी करती है. इसमें फोलेट और मैग्नीशियम भी पाया जाता है, जो खून की कमी को दूर करता है.

कई रिसर्च में लोबिया दाल को डायबिटीज और हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद माना गया है. इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. यह ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है और धमनियों में चर्बी जमने से रोकता है. अगर इसे बिना ज्यादा तेल या मसाले के उबालकर खाया जाए, तो यह हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होती है. लोबिया में मौजूद प्रोटीन, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं. सर्दियों के मौसम में इसका सेवन शरीर को गर्म रखता है और थकान को दूर करता है. जो लोग रोज एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें यह दाल मसल्स रिकवरी में मदद करती है.

अगर आप रोज एक कटोरी उबली हुई लोबिया दाल खाते हैं, तो कुछ ही दिनों में शरीर में फर्क महसूस करेंगे. यह न सिर्फ शरीर को पहलवान सा मजबूत बनाती है, बल्कि त्वचा, बाल और एनर्जी लेवल पर भी पॉजिटिव असर डालती है. इसे सलाद, सूप या करी के रूप में अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है. नियमित सेवन से यह दाल आपको अंदर से मजबूत, एक्टिव और हेल्दी रखेगी. अगर आपको किडनी स्टोन या कोई अन्य बीमारी है, तो इस दाल का सेवन करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

प्रोटीन की फैक्ट्री है यह सफेद दाल, आपके शरीर को बना देगी पहलवान सा मजबूत !

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *