पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी क्रिकेट लीग है. अक्सर विदेशी खिलाड़ी आईपीएल में खेलने के इच्छुक नजर आते हैं. बात जब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और आईपीएल में चुनाव करने की हो, तो तकरीबन हर खिलाड़ी आईपीएल को ही चुनेगा. वेस्टइंडीज के स्टार स्पिनर गुडकेश मोती (Gudakesh Motie) भी कथित तौर पर ऐसा ही करते नजर आ रहे हैं. 

ईएसपीएन क्रिकइंफो में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि गुडकेश ने भारत से वेस्टइंडीज लौटने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग से हटने का फैसला किया. वेस्टइंडीज स्पिनर को लीग में लाहौर कलंदर्स ने साइन कर लिया था. 

गुडकेश के पीएसएल छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे किए जाने लगे कि वह अब आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. लखनऊ में वह श्रीलंकाई स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को रिप्लेस कर सकते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में हसरंगा को लगी थी चोट 

हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में वानिंदु हसरंगा को चोट लगी थी. श्रीलंकाई खिलाड़ी को लखनऊ ने 2026 सीजन के लिए ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. हालांकि अभी गुडकेश मोती के हसरंगा को रिप्लेस करने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पर क्या फैसला आता है. 

गुडकेश मोती का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

गौरतलब है कि गुडकेश मोती वेस्टइंडीज के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 11 टेस्ट, 34 वनडे और 51 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट में उन्होंने 35 विकेट चटकाए और 265 रन स्कोर किए. वनडे में मोती ने 42 विकेट अपने नाम किए और बैटिंग करते हुए 357 रन बनाए. टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने बॉलिंग करते हुए 49 विकेट अपनी झोली में डाले. इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.91 की रही. फॉर्मेट में बैटिंग करते हुए उन्होंने 205 रन स्कोर किए. 

 

यह भी पढ़ें: KKR में कौन लेगा हर्षित राणा की जगह? रिप्लेसमेंट पर नया अपडेट जान सिर पकड़ लेंगे आप

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *