- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (13 To 19 October 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
13 से 19 अक्टूबर तक चंद्रमा मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि में रहेगा। इन दिनों चंद्रमा पर सूर्य, गुरु, शुक्र, शनि और राहु-केतु का असर रहेगा। जिससे मेष राशि के लोगों को अनुभवी की सलाह से किया गया निवेश फायदा देगा। नई योजनाओं पर काम करने के लिहाज से भी अच्छा समय है।
वृष राशि वालों को विदेश से जुड़े बिजनेस में मनचाहा फायदा होगा और कई कामों में सफलता मिलेगी। कर्क राशि वालों की इनकम बढ़ेगी। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिलने के योग हैं। तुला राशि वालों को रोजगार का अवसर मिलेगा। मीन के सरकारी कर्मचारियों को बेहतर परिणाम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। मिथुन और मकर राशि वालों को निवेश या जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव – इस सप्ताह निवेश करते समय किसी अनुभवी की सलाह लेना आपको भविष्य में लाभ दे सकता है। सकारात्मक नजरिया रखने से विपरीत परिस्थितियां अपने आप ही सामान्य हो जाएँगी। बच्चों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या भी दूर होगी। नेगेटिव – घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, इस वजह से आपका कोई खास कार्य अधूरा भी रह सकता है। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी कोई प्लानिंग चल रही है, तो अभी उस पर पुनर्विचार जरूर करें।
करियर – व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। अपनी कार्यप्रणाली में थोड़ा बदलाव लाने की भी जरूरत है। लापरवाही से महत्वपूर्ण ऑर्डर हाथ से निकल भी सकते हैं। सहयोगियों तथा कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरी में अपना कार्य दूसरों के ऊपर डालने की कोशिश न करें। लव – पति-पत्नी में एक-दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रहेगी। इससे आपसी संबंधों में नजदीकियां भी बढ़ेंगी। हेल्थ – स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या और खानपान को संतुलित रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 8

वृष – पॉजिटिव – इस सप्ताह घर में शुभता पूर्ण माहौल रहेगा। नजदीकी संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा तथा सकारात्मक बातचीत भी होगी। हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना और एकाग्रचित्त रहना आपको सफलता प्रदान करेगा। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। नेगेटिव – कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपने गुस्से और अहंकार पर काबू रखें। ज्यादा सोचने-विचारने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से भी निकल सकती है। इसलिए तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। किसी भी पॉलिसी आदि में पैसा लगाने से पहले उसकी शर्तों को समझ लें।
करियर – व्यावसायिक व्यवस्था अनुकूल बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धा की अधिकता से तनाव बना रहेगा। विदेश से जुड़े व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। सरकारी सेवारत लोगों को किसी गलती की वजह से उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। लव – दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए कुछ समय उनके लिए भी जरूर निकालें। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आपको ऊर्जावान तथा तरोताजा बनाएगी। हेल्थ – महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। संक्रमण जैसी समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 3

मिथुन – पॉजिटिव – यह समय भावनाओं की बजाय व्यावहारिक होकर व्यतीत करने का है। इससे आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएँगे। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी विचार होगा। मित्रों अथवा रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर होने से खुशी भरा वातावरण रहेगा। नेगेटिव – कोई भी नकारात्मक परिस्थिति आने पर शांति और सूझबूझ से निर्णय लें, अन्यथा परिस्थितियां ज्यादा बिगड़ सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करना उचित रहेगा। किसी से भी कोई वादा न करें, क्योंकि निभाना मुश्किल हो सकता है।
करियर – व्यवसाय संबंधी किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। निवेश करने के लिए भी समय अभी अनुकूल नहीं है। इस समय कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव भी लाने की जरूरत है। ऑफिस में ज्यादा कार्य होने की वजह से तनाव हावी रहेगा। लव – परिवार में अनुशासन बनाकर रखना आपका दायित्व है। अपनी लव पार्टनर को कुछ उपहार देना संबंधों में और अधिक नज़दीकियां बढ़ाएगा। हेल्थ – ज्यादा व्यस्तता की वजह से नसों में खिंचाव तथा दर्द की समस्या रह सकती है। उचित आराम लें तथा अपनी रुचि पर भी कुछ समय बिताएँ। भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 5

कर्क – पॉजिटिव – इस सप्ताह आपको अपनी योग्यता व क्षमता को दूसरों के सामने जाहिर करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर गंभीर रहें। निश्चित ही उचित सफलता मिलेगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बन सकती है। नेगेटिव – विद्यार्थी आलस और मौज-मस्ती में अपना समय नष्ट न करें तथा पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। फाइनेंस संबंधी कोई भी कार्य करने से पहले उचित सोच-विचार अवश्य कर लें, अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। किसी भी तरह का उधार लेना मुश्किल में डाल देगा।
करियर – व्यवसाय में मशीनरी, स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। आपकी गंभीरता और संजीदगी से उस पर काम करना परेशानियों से निकाल देगा। इस समय व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी और इनकम भी बढ़ेगी। लव – पति-पत्नी में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है, परंतु आपकी सूझबूझ द्वारा सब ठीक हो जाएगा। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ न करें। हेल्थ – गैस, पेट दर्द जैसी समस्या की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 2

सिंह – पॉजिटिव – इस सप्ताह आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है। संपत्ति से संबंधित कोई कार्य हल होगा। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। सभी जिम्मेदारियों को अपने ऊपर न लेकर कुछ कार्यभार परिवारजनों में बाँट लें। इससे आप अपने व्यक्तिगत कार्यों में भी बेहतर समय व्यतीत कर पाएंगे, सुकून और शांति भी अनुभव करेंगे। नेगेटिव – संतान से संबंधित भी कुछ परेशानी रह सकती है। गुस्से की बजाय धैर्य से परिस्थितियों को सुलझाने का प्रयास करें। किसी नजदीकी मित्र से सलाह-मशवरा करना उचित रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से किसी कार्य में व्यवधान भी आ सकते हैं।
करियर – यदि आपने किसी नए काम संबंधी योजनाएं बनाई हैं, तो उसे शुरू करने के लिए बेहतरीन समय चल रहा है। कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, अभी उसे पाने के लिए और अधिक मेहनत व प्रयास करना जरूरी है। नौकरी में उच्च अधिकारियों की कृपा से आपका लक्ष्य हासिल हो जाएगा। लव – दांपत्य जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं। हेल्थ – घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 7

कन्या – पॉजिटिव – इस सप्ताह कई तरह की गतिविधियों में हलचल बनी रहेगी तथा तुरंत परिणाम भी हासिल होंगे। युवा वर्ग ध्यान रखें कि कोई बेहतरीन उपलब्धि हासिल हो सकती है, इसलिए भरपूर मेहनत और उत्साह बनाए रखें। लाभदायक यात्रा भी संपन्न होगी। नेगेटिव – पब्लिक प्लेस पर अपने मान-सम्मान और मर्यादा का ध्यान रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से कोई अपमानजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव व सहयोग को नजरअंदाज न करें।
करियर – अपने व्यावसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करें, आपको बेहतरीन एग्रीमेंट मिल सकते हैं जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। यह समय भुगतान एकत्र करने के लिए उत्तम है। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में उच्च अधिकारियों का सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा। लव – पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल उचित बना रहेगा। हेल्थ – गैस और एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए पेट को संतुलित रखना जरूरी है। व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान रखना इसका उचित इलाज है। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 4

तुला – पॉजिटिव – इस सप्ताह अपना आत्मविश्वास मजबूत रखें, आपको कुछ बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं। कुछ समय से मन में चल रहा कोई द्वंद्व समाप्त होगा। अपने प्रति कुछ नया करने की इच्छा भी बलवान होगी। नजदीकी रिश्तेदारों द्वारा भेंट-मुलाकात से किसी उलझे हुए मुद्दे का समाधान मिलेगा। नेगेटिव – बच्चों के साथ उनकी बातों को शांतिपूर्ण तरीके से समझने का प्रयास करें। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला गलत भी हो सकता है। इसलिए धैर्य और संयम बनाकर रखें। सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की ढील न दें, वरना आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।
करियर – व्यवसाय में अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत है। युवाओं को कोई रोजगार का अवसर मिलने से राहत मिलेगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी भी तरह का लेन-देन न करें, कुछ आर्थिक नुकसान होने की भी आशंका लग रही है। नौकरी में टीम का नेतृत्व करने में आप सफल रहेंगे। लव – जीवनसाथी का सहयोग आपको आत्मविश्वास और धैर्य प्रदान करेगा। युवाओं की दोस्ती में नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ – विपरीत परिस्थितियों में अपना मनोबल और आत्मविश्वास कमजोर न होने दें। ध्यान (मेडिटेशन) करना आपकी समस्या का उचित समाधान है। भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 5

वृश्चिक – पॉजिटिव – ग्रह स्थिति अनुकूल है। घर और बाहर दोनों जगह किसी न किसी का सहयोग मिलेगा और काम आसानी से बनते नजर आएंगे। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। आप अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे। नेगेटिव – विद्यार्थी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में ज्यादा ध्यान दें। बढ़ते खर्च की वजह से तनाव बना रहेगा। इसलिए धैर्य और संयम बना कर रखना आवश्यक है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। इस प्रकार की छोटी-छोटी समस्याएँ भी आपके लिए बनी रहेंगी।
करियर – व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएँगे। मेहनत और समय निकालकर आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने में समर्थ रहेंगे। लेखन, कला आदि से जुड़े लोगों को कोई सम्मान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने ऑफिशियल कार्यों को नियत समय पर पूरा करने का प्रयास करें। लव – समय के अभाव के कारण परिवारजनों के साथ उचित समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे, परंतु घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। हेल्थ – अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति ज्यादा ध्यान न दे पाने की वजह से गैस और छाती में जलन जैसी समस्या रहेगी। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 9

धनु – पॉजिटिव – इस सप्ताह आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय व खुशनुमा बना रहेगा। घर में कोई सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना आपके लिए लाभदायक तथा सौभाग्यशाली रहेगा। संबंधों के बीच चल रही गलतफहमी को दूर करने का उत्तम समय है। नेगेटिव – दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से परहेज करें। मामा पक्ष से किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती है। आपकी कोई जिद आपसी संबंधों को खराब कर देगी। अपने खर्चों को भी संयमित रखें। संतान की समस्याओं को सुनें और समाधान ढूँढने में उनका सहयोग करें।
करियर – व्यवसाय संबंधी सभी काम सुचारू रूप से होते जाएँगे। रियल एस्टेट से जुड़े व्यवसाय में कोई अच्छी डील हो सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी कोई उपलब्धि मिलने के योग बने हुए हैं। इसलिए अपने उच्चाधिकारियों से संबंधों को मजबूत रखें। लव – दांपत्य जीवन में किसी छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय अपने स्वभाव को बदलें। हेल्थ – वायरल बुखार, संक्रमण जैसी समस्या महसूस होगी। लापरवाही बिल्कुल न बरतें और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 7

मकर – पॉजिटिव – यह सप्ताह मौज-मस्ती तथा अपने मनोनुकूल कार्य करने में व्यतीत होगा। इससे आपको रोजमर्रा की थकान भरी दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। आर्थिक मामलों में उचित प्रकार से ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव – भाइयों के साथ पैतृक अथवा आपसी मामलों को लेकर कुछ टकराव की स्थिति बन सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। रिश्तों को मजबूत बनाकर रखने के लिए समझदारी और धैर्य की जरूरत है।
करियर – कारोबार में कुछ अड़चनें और परेशानियां आ सकती हैं। व्यवसायिक गतिविधियों में जल्दबाजी में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। असमंजस की स्थिति में परिवारजनों की सलाह लेना उचित रहेगा। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। लव – वैवाहिक जीवन सुखद और मधुरता पूर्ण रहेगा। युवाओं की दोस्ती में और अधिक नजदीकियां आएँगी। हेल्थ – वर्तमान मौसम के प्रभाव से अपना बचाव करने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का उचित सेवन करना जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी आपको पूर्ण रूप से स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 6

कुंभ – पॉजिटिव – विद्यार्थियों को किसी परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, जिसकी वजह से विजय हासिल करने जैसी फीलिंग रहेगी। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। उधार दिए हुए पैसे की वसूली करने के लिए समय पक्ष में है। नेगेटिव – इस समय किसी भी तरह की आवाजाही अथवा यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने के बजाय अपने कार्यों में ही ध्यान दें, वरना आपका कोई लक्ष्य निकल भी सकता है। अपने नजदीकी मित्रों से संपर्क बनाए रखें वरना गलतफहमियां आ सकती हैं।
करियर – कारोबारी गतिविधियों में सुधार के लिए कुछ रचनात्मक विचारों पर कार्य होगा। कार्यक्षेत्र में किसी नए काम को शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। कमीशन या कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों के लिए समय बेहद शुभ है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव – वैवाहिक जीवन शुभ और शांतिपूर्ण रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के साथ व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। हेल्थ – महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें। ज्यादा कार्यभार और तनाव लेने जैसी स्थितियों से खुद को दूर रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 4

मीन – पॉजिटिव – इस सप्ताह किसी प्रिय मित्र की सहायता में समय व्यतीत होगा और ऐसा करके आपको खुशी ही मिलेगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बनी रहेगी। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल करेंगे तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। नेगेटिव – किसी के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, परंतु आप अपनी सूझबूझ द्वारा रिश्तों को बिगड़ने से बचा सकते हैं। गैरकानूनी गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें क्योंकि कोई जाँच होने जैसी आशंका बन रही है।
करियर – मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में अधिक ध्यान दें तथा अपने संपर्क सूत्र को भी मजबूत करें। इनसे आपको अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति होगी। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्तियों को उनके कार्यों के बेहतर परिणाम देने की वजह से सम्मानित किया जा सकता है। लव – दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। पारिवारिक लोग आपकी परेशानी को समझेंगे और आपका सहयोग करेंगे। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। हेल्थ – अपना ध्यान न रखने की वजह से जोड़ों व घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नियमित व्यायाम करें, उचित इलाज भी अवश्य लें। भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 1
.