Last Updated:
Giloy Ke Fayde: बारिश के मौसम में अक्सर लोग बीमार दिखाई देते हैं. इसमें बुखार बढ़ाने की संभावना काफी रहती है. ऐसे में अगर आप गिलोय का उपयोग करेंगे तो आपकी सेहत के लिए काफी बेहतर है. क्योंकि इसमें विभिन्न प्रकार ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं. जो बीमारियों को ठीक करते हुए शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं.

प्राकृतिक द्वारा हमें विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे उपलब्ध कराए गए हैं. जो हमारे घर के आसपास भी देखने को मिलते हैं. लेकिन कई बार हम उनके औषधि गुण से अनजान दिखाई देते हैं. जी हां कुछ इसी तरह का उल्लेख आयुर्वेद में गिलोय का भी मिलता है. जिसे आयुर्वेद में काफी महत्वपूर्ण बेल माना गया है.

क्योंकि यह विभिन्न प्रकार की बीमारियों को दूर करते हुए खास तौर पर बुखार को ठीक करने में काफी मददगार साबित होती है. ऐसे में लोकल-18 की टीम द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बॉटनी डिपार्टमेंट के पूर्व अध्यक्ष आयुर्वेदिक पौधों के एक्सपर्ट प्रो.विजय मलिक से बातचीत की गई.

प्रो. विजय मलिक ने बताया कि गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट, इम्मनोमाड्यूलेटरी गुण पाए जाते हैं. जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों को रोकने में काफी महत्वपूर्ण होते हैं. क्योंकि इन सभी गुण में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की शक्ति पाई जाती है. उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में देखने को मिलता है कि लोगों को सर्दी, जुकाम और बुखार हो जाता है.

ऐसे में अगर गिलोय की डंडियों को अच्छे से कूटकर उसको उबालकर उसका काढ़ा पिया जाए. तो इसमें पाए जाने वाले एंटीपायरेटिक और एंटीमाइक्रोबॉयल गुण बुखार को दूर करने में बेहतरीन माने जाते हैं. क्योंकि यह कई तरह के संक्रमण को भी ठीक करते हैं.<br />-उन्होंने बताया कि जिस तरह से वर्तमान समय में शुगर की बीमारी बढ़ती जा रही है.

ऐसे में गिलोय में पाए जाने वाले एंटी डायबिटिक औषधीय गुण के माध्यम से मधुमेह की बीमारी को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है. इसी के साथ ही सुंदर दिखने की चाहत वाले लोग भी इसका उपयोग कर सकते हैं. क्योंकि यह त्वचा के लिए काफी बेहतर मानी जाती है. साथ ही बाल झड़ने की समस्या है, तो इससे उसका भी समाधान हो सकता है.

उन्होंने बताया गिलोय का उपयोग करने के लिए आप एक गिलास पानी को उबालने के लिए रख दें. उसमें अच्छी तरह से गिलोय की डंडियों को कूटकर डाल दे. इसमें आप अजवाइन भी मिल सकते हैं. जब यह पानी उबलते उबलते आधे गिलास के आसपास पहुंच जाए. उसके पश्चात आपका काढ़े के रूप में गिलोय के पानी का उपयोग कर सकते हैं.

इस पानी का उपयोग करने से आपका जो बुखार सहित अन्य प्रकार की समस्या है. उसका समाधान भी देखने को मिलता है.<br />इसी तरह से बाजार में भी आप देखेंगे की विभिन्न आयुर्वेदिक कंपनियां द्वारा गिलोय का पाउडर बनाकर भी बिक्री किया जाता है. जिसे आप उपयोग कर सकते हैं. इसका पाउडर का आप काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं. साथ जूस के रूप में भी इसका उपयोग कर सकते हैं.

बताते चलें कि नीम की गिलोय काफी लाभदायक मानी जाती है. क्योंकि इसमें विभिन्न प्रकार के ऐसे औषधीय गुण समाहित हो जाते हैं. जो बुखार के साथ-साथ अन्य तरह की बीमारियों को रोकने में भी काफी सक्षम होते हैं. ऐसे में आप भी इसका उपयोग कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए आप एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें. क्योंकि इसके लिए कितनी मात्रा में उपयोग करना है. वह उम्र और वजन के हिसाब से ही निर्धारित है.
.