Jonty Rhodes Compare Goa And Delhi Air Quality: दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने दिल्ली की हवा को लेकर बहस छेड़ दी है. जोंटी रोड्स ने अपने एक्स अकाउंट पर दिल्ली की हवा की तुलना गोवा की एयर क्वालिटी के साथ की है. साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कोच ने लिखा कि ‘आज जब रांची जाते समय दिल्ली से गुजरा, तब हमेशा की यहां ही हवा को सहन करना मुश्किल होता है. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैं साउथ गोवा के छोटे फिशिंग विलेज में रहता हूं’.
साउथ अफ्रीका क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने गोवा की साफ हवा के बारे में बताते हुए आगे लिखा कि ‘मेरे घर से सूर्यास्त कुछ इस तरह दिखता है और इस फोटो में फुटबॉल खेलते दिख रहे बच्चे मेरे हैं. दिल्ली में इन बच्चों को घर में रहने का सुझाव दिया जा सकता है’.
This is what my “home” sunsets look like – and yes, those are my kids playing football! In Delhi they suggest staying indoors 😳 pic.twitter.com/AyJ0Cn4c2Z
— Jonty Rhodes (@JontyRhodes8) November 9, 2025
दिल्ली का AQI 400 पार
दिल्ली की हवा हर बढ़ते दिन के साथ और भी जहरीली होती जा रही है. आज सोमवार, 10 नवंबर की सुबह दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इडेक्स (AQI) 400 पार दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली के बवाना क्षेत्र में प्रदूषण सबसे ज्यादा रहा, यहां AQI 412 नोट किया गया, जिससे पता चलता है कि दिल्ली की एयर क्वालिटी खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है. इसी बारे में जोंटी रोड्स ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है.
जोंटी रोड्स का क्रिकेटिंग करियर
जोंटी रोड्स ने अपने 11 साल के वनडे करियर में 245 मैच खेले, जिनमें 35.11 की औसत से 5,935 रन बनाए. वहीं टेस्ट क्रिकेट में जोंटी रोड्स ने 52 मैचों की 80 पारियों में 2,532 रन बनाए. जोंटी रोड्स का टेस्ट में बेस्ट स्कोर 117 रन और ODI में हाईएस्ट स्कोर 121 रन रहा.
यह भी पढ़ें
IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स को लेकर बड़ी खबर, जहीर खान के जाने के बाद अब टीम से जुड़ेगा यह कोच!
.