Last Updated:
जब भी विटामिन-सी की बात आती है, तो ज्यादातर लोग संतरे या नींबू को ही इसका सबसे अच्छा स्रोत मानते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक आम सी दिखने वाली सब्जी में संतरे से भी ज्यादा विटामिन-सी पाया जाता है. यह सब्जी है बेल पेपर यानी शिमला मिर्च, जो सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. रोज की डाइट में इसे शामिल करने से इम्युनिटी मजबूत होती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आने लगता है.
जब भी विटामिन-सी की बात होती है, तो सबसे पहले दिमाग में संतरे, नींबू या मौसमी का नाम आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी सब्जी भी है, जिसमें संतरे से कहीं ज्यादा विटामिन-सी पाया जाता है. यह सब्जी है बेल पेपर यानी शिमला मिर्च. खासतौर पर पीली और लाल शिमला मिर्च विटामिन-सी का पावरहाउस मानी जाती हैं. अगर आप अपनी इम्युनिटी मजबूत करना चाहते हैं और बालों के साथ चेहरे पर नेचुरल चमक लाना चाहते हैं, तो बेल पेपर को आज से ही डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.
शिकागो हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, 100 ग्राम संतरे में लगभग 50 मिलीग्राम विटामिन-सी होता है, जबकि 100 ग्राम पीली शिमला मिर्च में करीब 170 से 180 मिलीग्राम तक विटामिन-सी पाया जाता है. वहीं लाल शिमला मिर्च में भी 120 से 140 मिलीग्राम तक विटामिन-सी मौजूद होता है. यानी साफ तौर पर कहा जा सकता है कि बेल पेपर में संतरे से कई गुना ज्यादा विटामिन-सी होता है. यही वजह है कि इसे सुपरफूड की कैटेगरी में रखा जाता है.
विटामिन-सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. यह शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है और सर्दी-खांसी जैसी आम बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है. इसके अलावा विटामिन-सी आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाता है, जिससे कमजोरी और थकान की समस्या कम होती है. बेल पेपर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं.
चेहरे और त्वचा की बात करें, तो विटामिन-सी कोलेजन बनाने में मदद करता है. कोलेजन त्वचा को टाइट और जवां बनाए रखने के लिए जरूरी होता है. नियमित रूप से बेल पेपर खाने से त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है, दाग-धब्बे कम हो सकते हैं और समय से पहले झुर्रियां पड़ने की समस्या भी घटती है. यही नहीं, विटामिन-सी बालों की जड़ों को मजबूत करता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है और बाल ज्यादा घने और चमकदार नजर आते हैं.
बेल पेपर सिर्फ विटामिन-सी ही नहीं, बल्कि फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-बी6 और फोलेट से भी भरपूर होती है. फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है और वजन कंट्रोल में मदद करता है. वहीं विटामिन-ए आंखों की सेहत और त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है. कम कैलोरी होने की वजह से यह वेट लॉस डाइट में भी आसानी से शामिल की जा सकती है. बेल पेपर को डाइट में शामिल करना भी काफी आसान है. आप इसे सलाद में कच्चा खा सकते हैं, सब्जी के रूप में पका सकते हैं या सूप और स्टर फ्राई में इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान रखें कि इसे ज्यादा देर तक पकाने से विटामिन-सी की मात्रा कम हो सकती है. इसलिए हल्का पकाना या कच्चा सेवन करना ज्यादा फायदेमंद रहता है.
About the Author
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें