सिर्फ सर्दियों में मिलने वाली ये सब्जी… छूमंतर कर देगी शुगर, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल! गठिया, अस्थमा में भी कारगर

Last Updated:

Benefits Of Eating Saga Onion : सागा प्याज सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत का भी पावरहाउस है. इसमें मौजूद सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने, मोटापा घटाने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बेहद कारगर हैं. यही नहीं, गठिया, अस्थमा और जोड़ों के दर्द जैसी दिक्कतों में भी यह प्राकृतिक राहत देता है.

बलिया : ठंड के मौसम में अक्सर बाज़ारों में सागा (हरा) प्याज खूब देखने को मिलता है. यह न केवल स्वाद बढ़ाता हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है. हरे पत्तों और हल्की खुशबू वाला यह प्याज ‘पोषक तत्वों का खजाना’ है, जी हां यह एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे अनेकों गुणों से भरपूर होता है. यही कारण है कि सागा प्याज शरीर को कई रोगों से बचाने में मददगार है. एक्सपर्ट के अनुसार सागा प्याज का रोजाना सेवन सेहत के लिए बड़ा लाभकारी साबित हो सकता है.

फेमस आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रियंका सिंह ने बताया कि सागा प्याज में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से निजात दिलाता है. इसके अलावा, सागा प्याज में विटामिन-सी होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाकर सर्दी-खांसी जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव करता है. यहीं नहीं, बदलते मौसम में सागा प्याज का सेवन बहुत ही उपयोगी बताया गया है.

आंखों के लिए टॉनिक
सागा प्याज आंखों की सेहत के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है. यह विटामिन-ए और कैरोटीनॉयड से भरपूर होता है, जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और दृष्टि कमजोर होने की संभावना कम होती है. यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है. फटी एड़ियों पर इसका पेस्ट लगाने से लाभ मिलता हैं. इसे कच्चा, पकाकर, सब्जी, सलाद, सूप, के रूप में सेवन किया जा सकता है.

गठिया और अस्थमा के मरीजों को देगा राहत
सागा प्याज में सल्फर यौगिक पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बेहद लाभकारी है. इसके अलावा, सागा प्याज एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो संक्रमण से बचाने में सहायक होते हैं. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाया जाता है, जो गठिया और अस्थमा के मरीजों को राहत पहुंचा सकते हैं. एक प्याज को कद्दूकस करके एक ग्लास पानी में उबालने के बाद छानकर इसमें थोड़ा नींबू या शहद मिलाकर खाली पेट पीने से कई फायदे मिलते है.

शुगर में भी फायदेमंद
इसके अलावा, यह शुगर को नियंत्रित करने, मोटापा कम करने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और हृदय रोगों से बचाव करने में भी लाभकारी है. जिन लोगों को गर्मी या पित्त की समस्या होती है, उन्हें सागा प्याज का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. किसी भी गंभीर या पुरानी बीमारी से ग्रसित मरीज बगैर आयुर्वेद चिकित्सक से सलाह लिए इसका सेवन न करें.

mritunjay baghel

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सिर्फ सर्दियों में मिलने वाली ये सब्जी… छूमंतर कर देगी शुगर, मोटापा

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *