मानसून में मक्खी भगाने का ये ट्रिक है सबसे शानदार, घर में फिर नहीं आंएगी नजर

Last Updated:

Tips and Tricks : मानसून में किचन से मक्खियां भगाने के लिए नींबू लौंग, तुलसी पुदीना, सिरका, कपूर और खीरे के छिलकों जैसे घरेलू नुस्खे कारगर साबित होते हैं.

मानसून का मौसम आते ही मच्छरों का आतंक के साथ-साथ मक्खियों का आतंक देखने को मिलता है. खासकर किचन में, जहां फल, सब्जियां या बर्तन खुले रह जाते हैं, वहां मक्खियों का जमावड़ा लग जाता है.

मक्खी

मक्खियों के आतंक से कई बार खाने के चीजें भी खराब हो जाती हैं. वैसे तो इन्हें खत्म करने के लिए बाजार में कई प्रकार के केमिकल वाले स्प्रे उपलब्ध हैं, लेकिन उतने ही इसी सेहत पर गलत प्रभाव पड़ते हैं.

मक्खी

ऐसे में दादी नानी के जमाने से ऐसे कई तरकीब हैं, जिनका प्रयोग कर किचन सहित घर से इन मक्खियों के झुंड को घर से दूर किया जा सकता है. यह सभी घरेलू नुस्खे है, जिनमें घर के चीज़ों का इस्तेमाल होता है.

नींबू

पहला नुस्खा नींबू और लौंग का है. जिसमें एक नींबू को बीच में काटकर लौंग गाड़ देना होता है. फिर इसे किचन या खिड़की पर रख देने से इसकी गंध से मक्खियां तुरंत भाग जाती हैं.

पत्ते

दूसरा नुस्खा तुलसी और पुदीना के पत्तों का है. दरअसल, मक्खियों को तुलसी और पुदीना की गंध पसंद नहीं आती है. जिस कारण किचन केडी आसपास इसके पौधा लगाने से मक्खियां दूर चली जाती हैं.

सिरका

छोटे फल वाली मक्खियों को मारने के लिए सिरका सबसे बढ़िया उपाय है. दरअसल, सिरके की गंध से छोटी फल वाली मक्खियां आकर्षित होती हैं. इसलिए सेब का सिरका एक कटोरी में डालकर उसे प्लास्टिक से ढककर उसमें छोटे छेद कर रख देने से मक्खियां उसमें फंस जाती है. और इससे बाहर नहीं निकल पाती हैं.

कपूरकपूर

कपूर भी मक्खियों को भागने के लिए फायदेमंद होता है. कपूर को पानी में घोलकर किचन में स्प्रे करने से इसकी तेज गंध मक्खियों को तुरंत भाग जाती हैं.

खीरा

आखिरी नुस्खा है कि अगर किचन या डस्टबिन के पास खीरे के छिलके रखने से भी मक्खियां इस गंध से दूर भागती हैं. इन उपायों से आप घर में जमावड़ा लगाई मक्खियों से छुटकारा पा सकते हैं.

homelifestyle

मानसून में मक्खी भगाने का ये ट्रिक है सबसे शानदार, घर में फिर नहीं आंएगी नजर

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *