गुड़ से बनती है विंध्य की ये ट्रेडिशनल डिश, देखते ही मुंह में भर जाएगा पानी, इस तरीके से आप भी करें तैयार

homevideos

गुड़ से बनती है विंध्य की ये ट्रेडिशनल डिश, देखते ही मुंह में भर जाएगा पानी

X

गुड़ से बनती है विंध्य की ये ट्रेडिशनल डिश, देखते ही मुंह में भर जाएगा पानी

 

arw img

Dessert Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही देसी मिठाइयों की याद अपने आप आने लगती है. ऐसी ही एक पारंपरिक और बेहद स्वादिष्ट मिठाई है गुड़ की जाउर, जो खास तौर पर रीवा और आसपास के इलाकों में बड़े चाव से बनाई जाती है. यह मिठाई न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद मानी जाती है. गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए ठंड के दिनों में यह शरीर को अंदर से गर्माहट देती है. गांवों और शहरों में जब नया चावल घर आता है, तो गुड़ की जाउर का स्वाद और भी खास हो जाता है. हालांकि इसे आप किसी भी अच्छे चावल से बना सकते हैं. अलग-अलग इलाकों में इसे अलग नामों से भी जाना जाता है, लेकिन स्वाद हर जगह दिल छू लेने वाला होता है. अगर आप भी सर्दियों में घर पर कुछ देसी और हेल्दी मीठा बनाना चाहते हैं, तो गुड़ की जाउर एक बेहतरीन विकल्प है. इसकी रेसिपी बेहद आसान है और चार लोगों के लिए आराम से तैयार हो जाती है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *