कुदरत ने हमारे जीने के लिए हर वो चीज बनाई है जिसकी हमें जरूरत है. इसलिए आयुर्वेद में इन्हीं चीजों से बीमारियों का इलाज भी होता है. चाहे कोई भी फल हो, शरीर के लिए अमृत से कम नहीं है. लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं जिनमें अद्भुत औषधीय गुण होता है. इन्हीं में से एक फल है रसभरी. इसे बिहार में मकोय कहा जाता है. मकोय बिहार के कुछ इलाकों में आजकल खूब उपजाया जा रहा है. स्वास्थ्य के लिहाज से भी मकोय बेहद लाभकारी है. गया के सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह के अनुसार इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है. इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है, दिल मजबूत होता है, ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है. साथ ही यह शुगर कंट्रोल करने में भी मददगार है, इसलिए डायबिटीज मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं. आइए इसके फायदे के बारे में इस वीडियो में जानते हैं.