Last Updated:
जैसा कि हम सभी जानते हैं, गणपति जी को मोदक बहुत ही पसंद हैं. तो इस बार गणेश चतुर्थी पर बप्पा को खास चढ़ाएं चॉकलेट मोदक. डार्क चॉकलेट, कंडेन्स्ड मिल्क, बिस्किट पाउडर और काजू-बादाम पाउडर से बने ये मोदक बप्पा के स…और पढ़ें

आसान चॉकलेट मोदक बनाने की रेसिपी
चॉकलेट मोदक बनाने की सामग्री (10–12 मोदक के लिए)
-
डार्क चॉकलेट / मिल्क चॉकलेट – 1 कप (कटे हुए टुकड़ों में)
-
कंडेन्स्ड मिल्क – 1/2 कप
-
कोको पाउडर – 1 टेबल स्पून (ऐच्छिक)
-
बिस्किट पाउडर – 1/2 कप (Marie या Parle-G)
-
काजू-बादाम पाउडर – 2 टेबल स्पून
-
घी – 1 टीस्पून
-
मोदक मोल्ड (सांचे) – यदि उपलब्ध हो
बनाने की विधि (Chocolate Modak Recipe in Hindi)
1. मिश्रण तैयार करें:
-
सबसे पहले एक पैन में 1 टीस्पून घी डालें.
-
उसमें चॉकलेट डालें और धीमी आंच पर डबल बॉयलर मेथड या सीधे धीमी आंच पर पिघलाएं.
-
जब चॉकलेट पूरी तरह पिघल जाए तो उसमें कंडेन्स्ड मिल्क डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
2. ड्राय इंग्रीडिएंट्स डालें:
-
अब इसमें बिस्किट पाउडर, काजू-बादाम पाउडर और कोको पाउडर (अगर डालना चाहें) मिलाएं.
-
धीमी आंच पर 2–3 मिनट पकाएं, जब तक मिश्रण हल्का गाढ़ा और बाइंडिंग वाला न हो जाए.
-
गैस बंद करें और मिश्रण को ठंडा होने दें.
3. मोदक बनाएं:
-
जब मिश्रण हल्का गरम (हैंडल करने लायक) हो जाए, तब मोदक के सांचे में थोड़ा-थोड़ा भरें.
-
अच्छी तरह दबाएं और फिर सांचे से निकाल लें.
छोटे नींबू के आकार की लोइयाँ बनाएं और हाथ से ऊपर की ओर नुकीला शेप दें. थोड़ा अभ्यास करने से आप बिना सांचे के भी सुंदर मोदक बना सकते हैं.
भोग लगाने का तरीका:
भगवान गणेश को अर्पित करते समय यह मंत्र बोलें:
“ॐ गं गणपतये नमः”
फिर मोदक को प्रसाद के रूप में बाँटें.
टिप्स:
-
चॉकलेट के साथ नारियल पाउडर मिलाकर भी एक वरायटी बना सकते हैं.
-
फ्रिज में 10–15 मिनट रखने से मोदक सेट हो जाते हैं.
.