Last Updated:
Health Benefits:विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर आरपी परोहा ने लोकल 18 से कहा कि आयुर्वेद शास्त्र में सेहुंडा एक बहुत गुणकारी पौधा है. यह कांटेदार, मोटी पत्तियां और मांसलदार हरे रंग का पौधा होता है. सेहुंडा बच्चों और बुजुर्गों के इलाज के लिए रामबाण है.
हमारे आसपास तमाम ऐसे पेड़-पौधे होते हैं, जो सेहत के लिए औषधि साबित हो रहे हैं. इन पौधों के फल-फूल ही नहीं, पत्तियां भी सेहत लाभ देने में पीछे नहीं हैं. आयुर्वेद इनका इस्तेमाल दवाओं के रूप में वर्षों से करता आ रहा है. ऐसे ही एक औषधीय पौधे का नाम सेहुंडा है. इस पौधे की पत्तियां हमारे जीवन में संजीवनी की तरह काम करती हैं.सेहुंडा अनेक रोगों में बेहद लाभकारी और गुणकारी हैं.
सेहुंडा का उपयोग ठंड के मौसम में काफी फायदेमंद होता है.सेहुंडा का पत्ता बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की सेहत के लिए असरदार होता है. इसके उपयोग से खासी और बालतोड़ जैसी गंभीर बीमारियां ठीक की जा सकती हैं.विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर आरपी परोहा ने लोकल 18 से कहा कि आयुर्वेद शास्त्र में सेहुंडा एक बहुत गुणकारी पौधा है. यह कांटेदार, मोटी पत्तियां और मांसलदार हरे रंग का पौधा होता है.
बच्चों के लिए वरदान है सेहुंडा
विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ आरपी परोहा के मुताबिक सेहुंडा ग्रामीण और जंगली क्षेत्र में मिलता है. ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी लगाने का उपयोग करते हैं, सेहुंड सरलता से मिल जाता है. सेहुंडा बच्चों और बुजुर्गों के इलाज के लिए रामबाण है. सेहुंडा के पत्ते में घी लगाकर गर्म करने के बाद जोड़ों में रखने पर आराम मिलता है. ठंड के मौसम में सेहुंडा के पत्ते से जो दूध निकलता है उस दूध को सहद और नमक में मिलाकर छोटे-छोटे बच्चों को पैर और हाथों में लगाने से उष्मता आती है. निमोनिया ब्रोंकाइटिस, अस्थमा, बच्चों के इलाज में लाभकारी होता है, फुंसी फोड़े में तथा बालतोड़ में सेहुंडा के पत्ते के दूध लगाने से दो से तीन दिन में पक जाता है. कुछ दिनों बाद सुख जाता है. इसके लिए इन पत्तियों से निकलने वाला दूध लेना है. अब इस दूध को फोड़ा-फुंसी और मस्से के स्थान पर लगाना है. ऐसा करने से संभव है कि आपको आराम मिलेगा.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.