जंगलों में मिलने वाला यह ‘कांटेदार पौधा’ है आयुर्वेद का खजाना, पथरी से लेकर अस्थमा तक का है रामबाण इलाज

homevideos

जंगलों में मिलने वाला यह ‘कांटेदार पौधा’ है आयुर्वेद का खजाना, पथरी से लेकर

X

जंगलों में मिलने वाला यह ‘कांटेदार पौधा’ है आयुर्वेद का खजाना, पथरी से लेकर

 

arw img

हमारे आसपास मौजूद कई पेड़-पौधे औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो गंभीर बीमारियों में भी लाभ पहुंचाते हैं. ऐसा ही एक पौधा है कटेरी, जिसे कंटकारी या आम बोलचाल में भट्ट कट्टैया कहा जाता है. इस कांटेदार पौधे पर पीले और बैंगनी रंग के फूल खिलते हैं और इसकी पत्तियां कंटीली होती हैं. आयुर्वेद में कटेरी को सर्वगुण संपन्न पौधा माना गया है. रायबरेली की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित के अनुसार यह पौधा शुष्क क्षेत्रों में पाया जाता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. कटेरी कफ और पित्त की समस्याओं में लाभकारी है. इसकी पत्तियां, जड़ और फूल औषधि के रूप में उपयोग किए जाते हैं. आइए इसके फायदों के बारे में डॉक्टर से वीडियो में जानते हैं. डिस्क्लेमर: यह सामान्य जानकारी है. किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टरों की सलाह जरूरी है. 

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *