कमाल कर दिखाएगा यह शेयर, 50% तक देगा रिटर्न! गिरते एनर्जी स्टॉक पर ब्रोकरेज का भरोसा अटूट

Suzlon Energy Shares: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयर लगातार गिर रहे हैं. 25 फरवरी, बुधवार को लगातार पांचवा सेशन रहा, जब इसके शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को भले ही इसने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन कुछ ही देर बाद 3 परसेंट गिरकर 42.75 रुपये पर आ गई.

इसी के साथ सुजलॉन एनर्जी के शेयर इस दिन अपने 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर 42.69 रुपये पर पहुंच गए. जबकि इसके 52 हफ्ते का हाईलेवल 74.30 रुपये है, जिसे इसने पिछले साल 30 मई को टच किया था.

12 सेशन में 11 परसेंट की गिरावट 

दोपहर 2:44 बजे तक BSE पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर BSE पर 3.17 परसेंट गिरकर 42.74 रुपये पर कारोबार करते नजर आए, जो इसके पिछले बंद भाव 44.14 रुपये प्रति शेयर से कम है. पिछले 12 कारोबारी सेशन में स्टॉक में 11 परसेंट से ज्यादा की गिरावट देखी जा चुकी है. सुजलॉन एनर्जी के शेयरों का अब तक का ऑल टाइम हाई करीब 400 रुपये है. जनवरी 2008 में कंपनी ने इस मुकाम को हासिल किया था. उसके बाद से शेयर लगातार गिरते गए. जून 2009 के बाद से यह अब तक 100 रुपये के लेवल को क्रॉस नहीं कर सका है.  

ब्रोकरेज को शेयरों पर भरोसा 

हालांकि, इस गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल को इस रिन्यूएबल एनर्जी स्टॉक पर मजबूत भरोसा है. कंपनी के शेयरों को एक पॉजिटिव वैल्यूएशन देते हुए ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपनी ‘Buy’ की रेटिंग बनाए रखी है, जिसका इसका टारगेट प्राइस 64 रुपये है, जो इसके मौजूदा लेवल से  49.7 परसेंट की बढ़त को दर्शाता है. जेएम फाइनेंशियल की यह रेटिंग कारोबारी साल 2026-27 और 28 के दौरान 2.5GW/3GW/3.2 GW डिलीवरी को ध्यान में रखते हुए 25x FY28E EPS के वैल्यूएशन पर आधारित है.

 

 

 

 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

पुराने पेंशन की बहाली, 7% सालाना हाइक और 54000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग पर ड्राफ्टिंग कमेटी की बैठक शुरू

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *