हलचल भरे बाजार में इस शेयर ने मचाया धमाल, 6 महीने में दिया 234% रिटर्न; निवेशकों के हुए मजे…

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Multibagger Stock India: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखने को मिल रही थी. ईरान-इजरायल के बीच पैदा हुए विवाद का असर घरेलू बाजार तक दिख रहा था. हालांकि, आज 10 मार्च को शेयर बाजार में फिर से रौनक लौट आई है.

बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. इस हलचल भरे माहौल के बीच एक कंपनी शेयर ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. जिससे यह चर्चा का विषय बन गया है. आइए जानते हैं, इसके बारे में…

गिरते बाजार में स्टॉक ने दिखाई दमदार तेजी

कमजोर बाजार माहौल के बीच अगर कोई शेयर तेज उछाल दिखा दे तो वह तुरंत निवेशकों की नजर में आ जाता है. ऐसा ही नजारा सोमवार को टेक सॉल्यूशन लिमिटेड के शेयर में देखने को मिला. जब बाजार में ज्यादातर शेयर दबाव में थे, उसी दौरान इस स्टॉक में 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया. जिससे शेयरों की कीमत करीब 36 रुपये के हाई लेवल पर पहुंच गई. 

दरअसल हेल्थकेयर सेक्टर के लिए आईटी आधारित सेवाएं देने वाली यह कंपनी पिछले कुछ समय से दबाव में दिख रही थी. बीते 10 कारोबारी सत्रों के दौरान कंपनी शेयर करीब 27 प्रतिशत तक टूट गए थे. 

6 महीने में 234% चढ़ा शेयर, निवेशकों को मिला मल्टीबैगर रिटर्न

टेक सॉल्यूशन लिमिटेड के शेयर ने पिछले कुछ समय में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. आंकड़ों की बात करें तो, बीते 6 महीनों में यह स्टॉक करीब 234 फीसदी तक उछल चुका है.

वहीं एक साल की अवधि में इसमें लगभग 250 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है. जिसकी वजह से यह शेयर मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले स्टॉक्स की सूची में शामिल हो गया है और बाजार में कई निवेशकों की नजर इस पर बनी हुई है.

एआई कंपनी के साथ साझेदारी के बाद बढ़ी चर्चा

फरवरी 2026 में कंपनी एक अहम ऐलान के बाद सुर्खियों में आई थी. कंपनी ने बताया कि उसने एआई क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी एंथ्रोपिक क्लाउड प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है और अपने सिस्टम में उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमताओं को जोड़ने की तैयारी कर रही है.

कंपनी का कहना है कि इस तकनीक की मदद से मेडिकल, क्लिनिकल और ऑपरेशनल डेटा को ज्यादा सुरक्षित तरीके से और बड़े स्तर पर प्रोसेस किया जा सकेगा. जिससे हेल्थकेयर सेवाओं में डेटा को मैनेज करने में मदद मिलेगी.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी, सिल्वर 8,750 रुपये उछला; जानें आज आपके शहर में कितना है लेटेस्ट रेट…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *