जिद्दी दागों का दुश्मन…सफेद कपड़ों की चमक लौटाए ये स्टेन रिमूवर, जानें कीमत

Last Updated:

Tips And Trick : राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान के इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में हुसैन स्टेन रिमूवर बेच रहे हैं, जो बिना धोए कपड़ों से पान मसाला, हल्दी, पेन जैसे दाग हटा सकता है. इसकी कीमत मात्र ₹150 है.

हम जब भी सफेद कपड़ा यह सफेद जूता पहनते हैं, तो लोगों को यही डर रहता है कि उसमें किसी प्रकार का दाग ना लग जाए. क्योंकि फिर साफ करने में काफी मुश्किल होती और सही से साफ भी नहीं हो पता है, लेकिन अब ऐसा नहीं है. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी चमत्कारी चीज के बारे में बताने वाले हैं. जो कपड़े पर किसी भी चीज का दाग हो चाहे पान मसाला, हल्दी, चॉकलेट या पेन उसे बिना धोए ही हटा देता है.

stain remover

यह सफेद कपड़ा से लेकर कलरफुल के कपड़ों से भी दाग हटा सकता है. तो चलिए इस खास चीज के बारे में जानते हैं और यह भी जानेंगे कि आप इस चीज को कैसे खरीद सकते हैं.

stain remover

दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहें trade fair में हॉल नंबर 10 में एक आदमी स्टॉल पर लिक्विड प्रोडक्ट्स बेच रहा था, जहा लोगों की बहुत भीड़ जमा थी. जब लोकल 18 टीम वहां पहुंची, तो स्टॉल के ऑपरेटर हुसैन ने हमें बताया कि वह यहां रोज़ाना स्टेन रिमूवर बेचते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

stain remover

इसका इस्तेमाल करके आप कपड़ों को बिना धोए उनसे कोई भी दाग ​​हटा सकते हैं. उन्होंने इसे लाइव भी दिखाया, अपनी शर्ट पर पेन लगाकर और स्टेन रिमूवर से स्याही का दाग हटाकर. आप वीडियो में डेमो भी देख सकते हैं.

stain remover

हुसैन ने बताया कि उनके पास दो तरह के स्टेन रिमूवर हैं, लाइट और हार्ड, जो जिद्दी दागों के लिए इस्तेमाल होते हैं. नॉर्मल कपड़ों पर हल्के दागों के लिए, आप माइल्ड स्टेन रिमूवर इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर दाग गहरा और जिद्दी है, तो आपको दोनों लिक्विड इस्तेमाल करने होंगे. ये दोनों स्टेन रिमूवर आपको ₹150 में मिल सकते हैं.

stain remover

अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं, तो प्रगति मैदान में चल रहे हैं इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में जाकर इसे हॉल नंबर 10 में खरीद सकते हैं. यहां खरीदारों की भीड़ लगी है. हर कोई अपने कपड़ों पर पड़े जिद्दी दाग को हटाना चाह रहा है. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

जिद्दी दागों का दुश्मन…सफेद कपड़ों की चमक लौटाए ये स्टेन रिमूवर, जानें कीमत

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *