बेहद चमत्कारी औषधि है यह मसाला, दर्द को चुटकियों में कर देता है छूमंतर, फायदे जान हो जाएंगे हैरान

Last Updated:

Kali Haldi Ke fayde: काली हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर है, जो तेज दर्द, सूजन, त्वचा रोग, सर्दी-बुखार और पाचन समस्याओं में उपयोगी है डॉ. नरेंद्र कुमार के अनुसार यह एंटीसेप्टिक गुणों के लिए प्रसिद्ध है.

ख़बरें फटाफट

वसीम अहमद /अलीगढ़. काली हल्दी एक ऐसी दुर्लभ और शक्तिशाली औषधि है, जो सामान्य हल्दी की प्रजाति होते हुए भी अपने अनोखे गुणों के कारण आयुर्वेद में विशेष स्थान रखती है. इसका उपयोग न केवल रोगों के उपचार में किया जाता है, बल्कि यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाती है.अलीगढ़ के आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार के अनुसार, काली हल्दी अपने औषधीय और एंटीसेप्टिक गुणों के कारण आज भी आयुर्वेद की अमूल्य देन मानी जाती है.

जानकारी देते हुए अलीगढ़ के आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार बताते हैं कि काली हल्दी एक शक्तिशाली और दुर्लभ औषधि है, जो सामान्य हल्दी की ही एक प्रजाति है. यह मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा जैसे राज्यों में पाई जाती है. इसका रंग भूरेपन पर होता है जबकि अंदर से काले या नीले शेड में दिखाई देती है. इसी वजह से इसे काली हल्दी कहा जाता है. डॉ नरेंद्र कुमार ने बताया कि काली हल्दी में अत्यधिक औषधीय गुण पाए जाते हैं. यह वात, पित्त और कफ को संतुलित बनाए रखती है. इसके सेवन से मानसिक तनाव (मेंटल स्ट्रेस) में राहत मिलती है और यह त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी मानी जाती है.

डॉ नरेंद्र कुमार का का कहना है कि इसे आम लोग भी उपयोग कर सकते हैं. आम लोगों के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है. एक चम्मच काली हल्दी का पाउडर दूध या शहद के साथ सुबह-शाम लिया जा सकता है. इसके अलावा, इसे सरसों के तेल में मिलाकर दर्द या सूजन वाली जगह पर लगाने से राहत मिलती है. उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में काली हल्दी को एक ऐसी औषधि माना गया है जो प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने के साथ-साथ एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होती है.काली हल्दी न सिर्फ एक गर्म मसाला है बल्कि यह एक शक्तिशाली औषधि भी है. जो कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज़ के रूप मे भी काम आती है.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों …और पढ़ें

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बेहद चमत्कारी औषधि है यह मसाला, दर्द को चुटकियों में कर देता है छूमंतर

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *