हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान, ठंडी में दिल के मरीजों के लिए रामबाण उपाय है यह खास चीज, ऐसे करें इस्तेमाल

Last Updated:

हाई ब्लड प्रेशर मरीजों को ठंड में बचाव करना चाहिए. भागलपुर में डॉ. वीर प्रकाश आर्य ने ऐसे मरीजों को लहसुन, अर्जुन छाल, गर्म कपड़े और हल्का भोजन अपनाने की सलाह दी है. इससे बीपी नियंत्रित रह सकता है.

ख़बरें फटाफट

भागलपुर. ठंड का मौसम जहां एक ओर सुकून देता है, वहीं हाई ब्लड प्रेशर (BP) से पीड़ित मरीजों के लिए यह मौसम चुनौती भी बन जाता है. तापमान में गिरावट के साथ शरीर की नसें सिकुड़ने लगती हैं, जिससे रक्तचाप बढ़ने की आशंका रहती है. ऐसे में चिकित्सकों द्वारा विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है. जिला देसी चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीर प्रकाश आर्य ने ठंड में हाई ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं.

धूप निकलने के बाद सैर पर निकलें 
डॉ. आर्य का कहना है कि सर्द सुबह और ठंडी हवा हाई बीपी वाले मरीजों पर सीधा असर डालती है. ऐसे मरीजों को बिना धूप निकले घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, क्योंकि अचानक ठंड के संपर्क में आने से रक्तचाप तेजी से ऊपर जा सकता है. उन्होंने बताया कि सुबह-सुबह कड़क ठंड में घूमने, व्यायाम करने या तेज हवा में बाहर निकलने से बचना चाहिए. इसके बजाय धूप निकलने के बाद हल्की सैर करना स्वास्थ्य के लिए अधिक सुरक्षित रहता है.

रक्त संचार को बेहतर बनाता है लहसुन 
चिकित्सा प्रभारी ने घरेलू नुस्खों को भी बेहद कारगर बताया है. उनके अनुसार लहसुन हाई ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. लहसुन रक्त संचार को बेहतर बनाता है और ठंड से होने वाले दबाव को कम करता है. नियमित रूप से सुबह खाली पेट या भोजन के साथ लहसुन का सेवन करने से बीपी को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.

हृदय संबंधी रोग के लिए फायदेमंद 
उन्होंने बताया कि केवल हाईपरटेंशन ही नहीं, बल्कि हृदय संबंधी समस्याओं से ग्रसित लोगों के लिए भी एक विशेष देसी नुस्खा अर्जुन पेड़ की छाल बेहद फायदेमंद है. आयुर्वेद में अर्जुन छाल को दिल के लिए टॉनिक माना गया है. इसके काढ़े का सेवन करने से दिल की कार्य क्षमता बेहतर होती है और कई प्रकार की कार्डियक समस्याओं में भी लाभ मिलता है.

इन तरीकों से करें बचाव 
डॉ. आर्य ने सलाह दी कि ठंड के मौसम में हाई बीपी मरीज गर्म कपड़ों का उपयोग करें, नियमित तरीके से दवाइयों का सेवन करें और अचानक मौसम परिवर्तन के संपर्क में आने से बचें. खानपान में हल्का, सुपाच्य और गर्म भोजन शामिल करें तथा तनाव और अनियमित दिनचर्या से दूरी रखें. इस प्रकार, थोड़ी-सी सावधानी और कुछ घरेलू नुस्खों के नियमित प्रयोग से हाई ब्लड प्रेशर मरीज ठंड के मौसम को बिना किसी बड़े खतरे के आराम से पार कर सकते हैं.

homelifestyle

ठंड बढ़ते ही बढ़ सकता है बीपी का खतरा, जानिए विशेषज्ञ ने बताए जरूरी घरेलू नुस्खे

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *