Last Updated:
Red Rice Health Benefits: ज्यादातर लोग सफेद चावल खाना पसंद करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि लाल चावल में भी कई ऐसे गुण होते हैं, जो सफेद चावल में भी नहीं हैं. आइए आपको लाल चावल खाने के फायदे बताते हैं.
बागपत: लाल चावल (Red Rice) एक बेहद स्वास्थ्यवर्धक अनाज है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे यह शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए चमत्कारी अनाज औषधि के रूप में काम करता है. लाल चावल में फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है, जिससे यह शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
इसका इस्तेमाल बच्चे-बुजुर्ग, कोई भी व्यक्ति करके स्वास्थ्य लाभ ले सकता है. लाल चावल भरपूर मात्रा में बाजार में उपलब्ध होता है और आसानी से खरीदकर आप इसे इस्तेमाल कर लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं.
स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर राघवेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि लाल चावल एक ऐसा अनाज है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत ही गुणकारी अनाज है. इसका इस्तेमाल हर व्यक्ति को रोजाना करना चाहिए, जिससे उसके शरीर में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है. मैग्नीशियम आयरन और एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर में जाने से शरीर स्वस्थ रहता है.
यह लाल अनाज मधुमेह रोगियों के लिए बहुत ही गुणकारी अनाज है. इसका इस्तेमाल करने से मधुमेह कंट्रोल होता है और व्यक्ति तरोताजा महसूस करता है. लाल अनाज का इस्तेमाल करने से खराब कोलेस्ट्रॉल शरीर से बाहर निकलता है और इसका इस्तेमाल करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है, जिससे शरीर को शक्ति प्रदान होती है.
वजन घटाने में बेहद कारगर
डॉक्टर ने बताया कि लाल अनाज का इस्तेमाल करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से शरीर में कोई भी बीमारी नहीं आती है. डॉक्टर ने बताया कि लाल चावल वजन घटाने के लिए भी एक अच्छा अनाज है. इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह वजन को नियंत्रित करने में भी काफी मददगार साबित होता है और कब्ज जैसी समस्या को यह तेजी से ठीक करता है.
डॉ राघवेंद्र चौधरी ने बताया कि लाल चावल में विटामिन B6 भरपूर मात्रा में होता है. यह लाल चावल हर व्यक्ति को इस्तेमाल करना चाहिए. साधारण चावल की तरह ही लाल चावल का उपयोग आप कर सकते हैं. इसका उपयोग उबालने के बाद साधारण चावल या पुलाव बनाकर और अन्य प्रकार से करके स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.