बागपत की इस स्पेशल बर्फी ने लूटा सबका दिल, दूर-दूर से स्वाद चखने आते हैं लोग, ऐसे होता है तैयार

Last Updated:

Sweet Recipe: मीठा खाने वाले लोग अक्सर नई-नई मिठाईयों के शौकीन होते हैं. आज आपको बागपत की एक ऐसी मिठाई के बारे में बताने वाले हैं, जिसे खाकर आप भूल नहीं पाएंगे. सिर्फ बागपत ही नहीं, कई जिलों और राज्यों से इसकी डिमांड आती है.

बागपत: बागपत में श्री कृष्ण स्वीट्स पर एक ऐसी बर्फी तैयार की जाती है, जिसकी पूरे जिलेभर में डिमांड है. इस बर्फी का स्वाद इतना अलग है कि लोग इसे दूर-दूर से खाने के लिए पहुंचते हैं और इसका रेट भी मात्र 400 रुपए किलो होता है. बता दें कि जिले में फेमस चॉकलेट स्वीट को कोई भी व्यक्ति आसानी से खरीद सकता है. इसका स्वाद लोगों को अपनी तरफ खींच लाता है.

पिछले 8 सालों में इस बर्फी ने लोगों को अपने स्वाद का दीवाना बनाया है और देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग इसे खरीदने और खाने के लिए आते हैं और ऑर्डर पर घर मंगाते हैं. ऋतिक कौशिक ने बताया कि इस बर्फी में क्वांटिटी और क्वालिटी का विशेष ध्यान दिया जाता है.

इस खास रेसिपी से होता है तैयार

बागपत के काठा गांव में हाईवे पर स्थित श्री कृष्ण स्वीट्स के संचालक रितिक कौशिक ने बताया कि उन्होंने इसकी शुरुआत लगभग 8 वर्ष पहले की थी. रितिक ने बताया कि वह आसपास के किसानों से रोजाना दूध इकट्ठा करते हैं, जिसके बाद दूध को भट्टी पर पकाया जाता है और उसका मावा तैयार किया जाता है. इसके बाद देसी गुड़ की चासनी भट्टी पर तैयार की जाती है और उसमें इस मावे को मिलाकर इस बर्फी को तैयार किया जाता है. इसमें चॉकलेट फ्लेवर भी डाला जाता है.

क्या-क्या पड़ता है

इस बर्फी में काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता, ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है और इसे करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद तैयार किया जाता है. वहीं इसका रेट भी मात्र 400 रुपए किलो रखा गया है, जिससे यह मिठाई हर किसी के बजट में मिले और लोगों तक एक बेहतर स्वाद पहुंचे.

इन राज्यों से आती है डिमांड

वहीं ऋतिक कौशिक ने बताया कि दिल्ली हरियाणा राजस्थान पंजाब सहित अलग-अलग हिस्सों में इस बर्फी की काफी डिमांड है. ऑर्डर पर बर्फी को भेजा जाता है और यहां दिल्ली, शामली, मेरठ और सहारनपुर तक के लोग आते हैं और इस मिठाई का स्वाद लेते हैं. इसमें 100% शुद्धता की गारंटी होती है.

दुकान के संचालक रितिक ने बताया कि इस बर्फी में क्वांटिटी और क्वालिटी का विशेष ध्यान रखा जाता है, जिससे यह बर्फी पिछले 8 वर्षों में निरंतर लोगों को अपने स्वाद का दीवाना बना रही है. बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर इस बर्फी का स्वाद लेते हैं और आर्डर पर घर मंगाते हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *