Last Updated:
Health Tips: अक्सर लोग खाने वाली चीजों को बिना उसकी सही जानकारी के खा लेते हैं और फिर यह उनकी सेहत को खराब कर देता है. आज आपको एक ऐसी ही खाने वाली चीज के बारे में बताने वाले हैं, जिनके सेवन से पुरुषों की सेक्स पावर घटती है और उनके सेहत पर बुरा असर पड़ता है.
सहारनपुर: खाने-पीने की चीजों के शौकीन लोगों को अक्सर चटपटा खाना काफी पसंद होता है, लेकिन उस खाने की चीज को चटपटा बनाने के लिए मीठा और खट्टा दोनों का इस्तेमाल होता है. उनमें कई चीजें शामिल हैं, जैसे कुछ लोगों को पानी पुरी खाना पसंद होता है, तो कुछ लोग फास्ट फूड के साथ भी खटाई खाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि पुरुषों के लिए खटाई खाना कितना नुकसानदायक है. पुरुषों के लिए खटाई का सेवन करना बेहद खतरनाक हो सकता है.
पुरुषों के लिए ज़्यादा खटाई खाना पाचन संबंधी समस्याएं (एसिडिटी, गैस), पेट में जलन, जोड़ों के दर्द और हार्मोनल असंतुलन (खासकर टेस्टोस्टेरोन कम होना) बढ़ा सकता है, जिससे ऊर्जा और यौन क्षमता प्रभावित हो सकती है. दांतों और बालों पर भी इसका असर पड़ सकता है, इसलिए खटाई का सेवन पुरुषों को नाम मात्र करना चाहिए. खासकर यदि पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या हो और आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से भी कुछ मौकों पर खटाई से परहेज की सलाह दी जाती है. आजकल की युवा पीढ़ी में ज्यादा खटाई का इस्तेमाल उनकी शुक्राणु शक्ति को कमजोर कर रहा है.
पुरुषों में खटाई का सेवन बेहद खतरनाक
आयुर्वेदिक चिकित्सालय से बी.ए.एम.एस, एम.डी डॉक्टर हर्ष ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि पुरुषों के लिए खटाई वैसे तो वर्जित है, खासकर यंग एज के लड़कों के लिए जो 15 से 20 साल की उम्र के हैं, क्योंकि खटाई किसी भी तरीके की हो, खासकर इमली की खटाई हो, यह पुरुषों की जो पौरुष शक्ति, जिसे हम प्रजनन शक्ति भी कहते हैं, उसको कम करता है. इसकी वजह से अगर कोई व्यक्ति ज्यादा खटाई का सेवन करता है, इमली का सेवन करता है तो उसके जो शुक्राणु हैं, उनकी संख्या में कमी आ सकती है.
सेक्स पावर करती है डाउन
आजकल देखने को मिलता है कि मेल इन्फिडेलिटी के जो केस बढ़ते जा रहे हैं, उसका एक मुख्य कारण फास्ट फूड खाना या खटाई खाना है. जैसे गोलगप्पे का खट्टा पानी लोग अक्सर पीते हैं, तो उन सब चीजों में इमली की खटाई होती है, तो यह इमली शुक्राणु की कमी करती है और सेक्स पावर को डाउन करती है. जबकि खटाई महिलाओं के लिए नुकसानदायक नहीं है. महिलाएं आसानी से खट्टी चीजों व इमली का सेवन कर सकती हैं और कई महिलाएं करती भी हैं. कई महिलाएं जिनको इमली खाने का काफी शौक होता है, तो वह खट्टी चीजें व इमली खा सकती हैं, लेकिन बस ज्यादा मात्रा में किसी भी चीज का खाना नुकसानदेय हो सकता है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.