Last Updated:
Cherry Tomato Specialties: सब्जी बाजार में बड़े टमाटर 20 से 30 रुपए किलो बिक रहे हैं, वहीं चेरी टमाटर 50 रुपए किलो बिक रहे हैं. इतना महंगा होने के बाद भी मार्केट में इसकी भारी डिमांड है. क्या है इस टमाटर की खासियत? आइए जानते हैं…
Cherry Tomato: छतरपुर के सब्जी बाजार में इन दिनों बड़े टमाटर 20-30 रुपए किलो बिक रहे हैं तो चेरी टमाटर 50 रुपये किलो में बिक रहा है. इतना महंगा होने के बाद भी मार्केट में इसकी भारी डिमांड है. क्योंकि, ज्यादातार दुकानों में समोसा, मूंगफली और सिंघाड़ा की टेस्टी चटनी इसी टमाटर से बनाई जाती है. सब्जी व्यापारी प्रताप कुशवाहा ने बताया कि मैं सब्जी का ठेला लगाने के साथ-साथ खेत में खुद सब्जी उगाता हूं.
अपने सब्जी ठेले में सभी तरह की सब्जी रखता हूं. लेकिन, अभी मार्केट में चेरी टमाटर की डिमांड बहुत है. जहां बड़ा टमाटर सस्ता होता जा रहा है, वहीं चेरी टमाटर 50 रुपए किलो में बिक रहा है. अगर आप 250 ग्राम लेते हैं तो ये टमाटर 15 रुपए पाव बेचते हैं. सबसे खास बात ये कि महंगा होने के बावजूद लोग इसी टमाटर को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. खूब खरीदते हैं. क्योंकि, ये कम में बड़ा काम कर जाता है.
तैयार होने में लगता है समय
प्रताप बताते हैं कि इस टमाटर को तैयार होने में बहुत समय लगता है. इसकी पैदावारी बहुत कम है. मार्केट में कम आता है. ये टमाटर माघ से शुरू होकर जेठ यानी मई तक आता है. प्रताप बताते हैं कि अगर आप सब्जी या चटनी बना रहे हैं तो जहां बड़े टमाटर के आधा किलो में टेस्ट आता है, वहीं चेरी टमाटर के 200 ग्राम में टेस्ट आ जाता है. इस टमाटर को डालने से सब्जी में मसाले की जरूरत नहीं पड़ती है. इस टमाटर की खासियत है कि इसकी चटनी बहुत स्वादिष्ट बनती है. इस टमाटर से आप समोसे की चटनी, मूंगफली की चटनी और सिंघाड़ा की चटनी बना सकते हैं. इस चटनी को बनाने के लिए आपको सिर्फ 100 ग्राम टमाटर की ही जरूरत होती है.
चेरी टमाटर से बनाते समोसा चटनी
प्रताप बताते हैं कि इस टमाटर की डिमांड सबसे ज्यादा समोसा दुकान में रहती है. क्योंकि, समोसा दुकान वाले टमाटर चटनी बनाने के लिए यही छोटा चेरी टमाटर ही खरीदते हैं. अगर आप बड़े टमाटर से समोसा की चटनी बनाते हैं तो 1 किलो टमाटर लगेंगे. वहीं चेरी टमाटर 250 ग्राम में ही हो जाएगा. साथ ही चटनी का स्वाद भी अलग ही होता है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
.