मच्छरों का सबसे बड़ा दुश्मन है यह छोटा सा पौधा, इसकी खुशबू से भागते हैं कोसों दूर, तुरंत घर में लगा लीजिए

Rosemary Plant for Mosquito-Free Home: हर मौसम में मच्छर काफी परेशान करते हैं. मच्छर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया कई बीमारियां फैला देते हैं. इनसे बचने के लिए अधिकतर लोग कॉइल, लिक्विड, स्प्रे या केमिकल रिपेलेंट का सहारा लेते हैं. ये सभी प्रोडक्ट कभी-कभी हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित होते हैं. हालांकि मच्छरों से बचने के लिए कुछ नेचुरल तरीके भी काम आ सकते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि एक ऐसा पौधा भी है, जिसे आप घर में लगा लें, तो उसकी खुशबू से मच्छर घर के अंदर नहीं आएंगे और दूर भाग जाएंगे. यह रोजमेरी का पौधा (Rosemary Plant) है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के घर को मच्छरों से मुक्त रख सकता है.

कई रिसर्च बताती हैं कि रोजमेरी की पत्तियों में कपूर, सिनेओल, अल्फा-पिनीन और रोजमैरिनिक एसिड जैसे शक्तिशाली नेचुरल कंपाउंड पाए जाते हैं. ये तत्व हवा में फैलकर मच्छरों की सूंघने की क्षमता को कंफ्यूज कर देते हैं. दरअसल मच्छर इंसानों की गंध पहचानकर काटते हैं, लेकिन रोजमेरी की महक उनके सेंस को गड़बड़ा देती है. इसकी वजह से मच्छर पौधे के आसपास तो क्या, घर के दरवाजे के पास भी नहीं फटकते हैं. यह पौधा आपके घर का नेचुरल सिक्योरिटी गार्ड बन जाता है.

रोजमेरी का पौधा उगाना मुश्किल नहीं है, बल्कि यह कम देखभाल में भी आसानी से फलता-फूलता है. इसे केवल हल्की धूप और थोड़ा पानी चाहिए. आप इसे घर की बालकनी, खिड़की, वेरांडा या छोटे से गार्डन में आसानी से लगा सकते हैं. यह पौधा धूप में खूब बढ़ता है और अधिक पानी से नुकसान होता है, इसलिए ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं. एक बार बढ़ना शुरू हो जाए तो यह खुद ही घना और सुगंधित होता जाता है.

रोजमेरी की पत्तियों से निकलने वाला प्राकृतिक तेल हवा को शुद्ध करता है और उसमें मौजूद खराब गंध और जर्म्स को कम करता है. इसका मतलब आप सिर्फ मच्छर-मुक्त ही नहीं, बल्कि एक साफ और ताजगी भरी हवा में सांस लेते हैं. इसकी सुगंध घर के माहौल को रिलैक्सिंग बनाती है और हल्की-फुल्की एरोमा थेरेपी जैसा अनुभव देती है.

रोजमेरी की खुशबू मन को शांत करने और तनाव कम करने में भी मदद करती है. दिनभर की थकान कम महसूस होती है और मूड बेहतर रहता है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह पौधा किसी तरह का केमिकल नहीं छोड़ता है, इसलिए बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है. अगर आप नेचुरल तरीके से मच्छरों से बचना चाहते हैं और घर में शुद्ध, खुशबूदार वातावरण चाहते हैं, तो रोजमेरी का पौधा आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *