लगातार दूसरे साल भी यही रहा सबसे कमज़ोर पासवर्ड, ज्यादातर लोग यही करते हैं इस्तेमाल, हैकिंग का होता है खतरा

Last Updated:

क्या आप हमेशा वही आसान पासवर्ड चुनते हैं, जबकि आपको मुश्किल पासवर्ड सेट करने के लिए कहा जाता है? एक रिसर्स में पाया गया है कि 2025 में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले पासवर्ड ‘qwerty’, ‘123456’, ‘admin’, ‘password’ और ‘India@123’ हैं. हैकिंग से बचने के लिए क्या करना चाहिए.

मजबूत पासवर्ड लगाना जरूरी है.

भारत में ‘123456’ लगातार दूसरे वर्ष सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला पासवर्ड बन गया है. यह जानकारी बुधवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई.  पासवर्ड मैनेजर नॉर्डपास ने 44 देशों के यूजर्स की ओर से उपयोग किए जाने वाले पासवर्ड का विश्लेषण किया है, जिसमें उनका स्पेशल फोकस अलग-अलग पीढ़ी द्वारा उपयोग किए जाने वाले पासवर्ड पर था. रिपोर्ट में बताया गया कि भारतीय काफी कमजोर और अनुमान लगाए जाने वाले पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं.

जिन पासवर्ड का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है. उनमें ‘123456’ शीर्ष पर है. इसके बाद ‘pass@123’, ‘admin’, ‘12345678’, ‘12345’ और ‘123456789’ का नाम शामिल है.

रिपोर्ट में बताया गया कि @ और कैपिटल लेटर्स के बावजूद ‘admin@123’, ‘पासवर्ड @123’ और ‘abc@1234’ जैसे पासवर्ड का आसानी से पता लगाया जा सकता है.

रिसर्च नोट में बताया गया है कि कई भारतीय स्पेशल कैरेक्टर के जरिए अपने पासवर्ड्स को मजबूत बनाना चाहते हैं, लेकिन आसान पैटर्न के कारण हैकर्स आसानी से इनका पता लगा सकते हैं. एक्सपर्ट ने चेतवानी देते हुए कहा कि नाम की मदद से बनाए गए पासवर्ड यूनिक जरूर लगते हैं, लेकिन ऑटोमेटेड अटैक के जरिए इन्हें आसानी से तोड़ा जा सकता है.

भारत ही नहीं, वैश्विक स्तर पर भी 123456 सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला पासवर्ड है. इसके बाद admin और 12345678 शामिल हैं.

क्यों जरूरी है मजबूत पासवर्ड
नॉर्डपास के उत्पाद प्रमुख, कैरोलिस अर्बासियाउस्कास ने कहा कि सालों से चल रहे जागरूकता अभियानों के बावजूद पासवर्ड हाइजीन में सुधार धीमा है. अर्बासियाउस्कास ने आगे कहा कि जब तक पासकी जैसी पासवर्ड वाले ऑथेंटिकेशन तरीके व्यापक नहीं हो जातीं, तब तक मजबूत और विशिष्ट पासवर्ड जरूरी हैं.

उन्होंने कहा, ‘लगभग 80% डेटा उल्लंघन कमजोर, दोबारा इस्तेमाल किए गए या छेड़छाड़ किए गए पासवर्ड के कारण होते हैं.’ रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि पासवर्ड निर्धारित करने में पीढ़ीगत अंतर न के बराबर हैं. 18 साल के लोगों के बीच सबसे लोकप्रिय पासवर्ड 80 साल के लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पासवर्ड से काफी मिलते-जुलते हैं. ‘12345’ और ‘123456″ जैसे पासवर्ड हर उम्र की पसंद हैं.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

लगातार दूसरे साल भी यही रहा सबसे कमज़ोर पासवर्ड, ज्यादातर लोग यही करते हैं यूज

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *