CRISIL Dividend Announcement 2026: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों तिमाही नतीजों का दौर चल रहा हैं. कई कंपनियां अपने शानदार नतीजे के साथ निवेशकों के लिए डिविडेंड का तोहफा देने का ऐलान भी कर रहे हैं. शुक्रवार, 13 फरवरी को रेटिंग एजेंसी क्रिसिल लिमिटेड ने अपने वित्त वर्ष 2026 के दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं.
साथ ही निवेशकों को डिविडेंड देने की घोषणा की भी है. उम्मीद की जा रही है कि, इस जानकारी के आने के बाद सोमवार को कंपनी शेयर लोगों की नजर में बने रह सकते हैं. आइए जानते हैं, कंपनी के तिमाही नतीजों और डिविडेंड के फैसले के बारे में….
निवेशकों के लिए 28 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान
क्रिसिल लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 28 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है. हालांकि कंपनी ने अभी तक रिकॉर्ड और पेमेंट डेट की जानकारी साझा नहीं की है. लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसका ऐलान किया जाएगा.
28 रुपये प्रति शेयर के इस डिविडेंड फैसले से आने वाले समय में स्टॉक को लेकर निवेशकों की रुचि बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.
दिसंबर तिमाही में मुनाफा और आय दोनों में इजाफा
दिसंबर तिमाही के नतीजों की बात करें तो, इस दौरान कंपनी ने स्थिर प्रदर्शन करते हुए अपने मुनाफे और आय में बढ़ोतरी दिखाई है. सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 7.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है. यह आंकड़ा 242 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 225 करोड़ रुपये था.
वहीं परिचालन से होने वाली आय में 18.5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई और यह बढ़कर 1081.6 करोड़ रुपये हो गया है. एक साल पहले दिसंबर तिमाही में यह 912.9 करोड़ रुपये थी. आंकड़ों से साफ पता चलता है कि कंपनी ने रेवेन्यू ग्रोथ के साथ मुनाफे में भी सुधार दिखाया है.
शेयर बाजार में कंपनी का हाल
बीएसई पर शुक्रवार को क्रिसिल लिमिटेड के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी. शेयर 4.71 फीसदी या 219.35 रुपये फिसलकर 4442.30 रुपये पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. दिन का इंट्रा डे हाई 4601.95 रुपये था. शेयरों के 52 सप्ताह का हाई लेवल 6329.95 और 52 सप्ताह का लो लेवल 3893.85 रुपये है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: पेनी स्टॉक ने किया कमाल! दिया 1,40,566% का मल्टीबैगर रिटर्न, 1 लाख बने 14 करोड़
.